सुषमा स्वराज पाकिस्तानी लड़की की मदद को आईं आगे
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोशल मीडिया के जरिए गुहार लगाने वालों की मदद करने में पीछे नही हटती इसी क्रम में इस बार एक पाकिस्तानी लड़की के लिए आगे आई हैं। शनिवार रात सुषमा ने एक पाकिस्तानी लड़की मधु से मुलाकात की। मधु को दिल्ली के स्कूल में एडमिशन नहीं मिल पा रहा क्योंकि उनके पास पूरे दस्तावेज नहीं हैं। मधु ने बताया, ‘मुझे स्कूल में एडमिशन नहीं मिल पा रहा क्योंकि मेरे पास आधार कार्ड नहीं है। विदेश मंत्री ने मुझे भरोसा दिया है कि मेरा सोमवार को एडमिशन हो जाएगा। उन्होंने अरविंद केजरीवाल से बात की है। उम्मीद है कि मुझे जल्द से जल्द एडमिशन मिलेगा।विदित हो कि सुषमा स्वराज को हाल ही में अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने भारत की ‘सुपरमॉम’ का खिताब दिया था। सुषमा जहां सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के साथ वहीं लोगों की समस्याओं का समाधान भी कर देती हैं। सोशल मीडिया पर सुषमा को सबसे एक्टिव विदेश मंत्री माना जाता है। उनके 56.3 लाख टि्वटर फॉलोअर हैं।