हाजी मस्तान गॉर्डफादर हैं, मूवी में स्मगलर न दिखाएं, रजनीकांत को धमकी
चेन्नई। रजनीकांत को मुंबई के एक शख्स ने धमकीभरा लेटर लिखा है। इसमें उसने खुद को अंडरवर्ल्ड डनिं का बेटा सुंदर शेखर बताया। खत में कहा, गॉर्डफादर हाजी मस्तान मिर्जा को मूवी में स्मगलर और अंडरवर्ल्ड डनिं की तरह पेश न किया जाए। इसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं। ऐसी खबरें हैं कि श्कबालीश् के बाद रजनीकांत एक और मूवी में डनिं का किरदार निभाने जा रहे हैं। अगली फिल्म में वह 1970 के दशक में मुंबई के डनिं रहे हाजी मस्तान का रोल प्ले कर सकते हैं। शेखर ने आगे लिखा- श्श्हाजी मस्तान मेरे गॉर्डफादरऔर देश के मशहूर राजनेता थे। फिल्म में उन्हें एक स्मगलर और अंडरवर्ल्ड डनिं की तरह पेश न करें। मैं उनकी इमेज को खराब करने का विरोध करता हूं। उनके पीछे बड़ी राजनीतिक पार्टी खड़ी है और कोर्ट ने कभी उन्हें दोषी नहीं ठहराया। ऐसे में, अपने नेता के बारे में गलत फैक्ट दिखाने पर वर्कर्स में गुस्सा फूट सकता है। अगर ऐसा हुआ तो जिम्मेदारी आपकी होगी और लीगल का सामना करना पड़ेगा। अगर सच में मस्तान की लाइफ पर फिल्म बनाना चाहते हैं तो उन पर बायोपिक बनाएं। एक प्रोड्यूसर रहते हुए मैं यही चाहता हूं। मैं भी मोशन पिक्चर्स में लाइफटाइम मेंबर हूं। कई फिल्मों में उनके बारे में गलत बातें दिखाई गई हैं। दूसरे धर्म का होने के बाद भी मैं मस्तान का सबसे ज्यादा करीबी था। उन्होंने कभी मुझ पर धर्म बदलने के लिए दबाव नहीं डाला।