हनी सिंह के नये गाने ‘वन बोटल डाउन’ ने आते ही मचाई धूम
अपनी रैपिंग से युवा दिलों पर राज करने वाले रैपर हनी सिंह एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार हैं। पार्टी सॉन्ग लिस्ट में हनी का एक और गाना तैयार है। हनी के इस गाने के शब्द हैं ‘वन बोटल डाउन’ |
हनी के इस गाने का उनके चाहने वालों को बेसब्री से इंतजार था । वहीं इस गाने के म्यूजिक से साफ पता चहता है कि हनी सिंह का यह हिप हॉप सॉन्ग भी धमाल मचाने को तैयार है।यू.टयूब पर इस गाने को काफी तारीफे मिल रही है |हाल ही में हनी सिंह का गाना ‘बर्थडे बैश ‘ रिलीज हुआहै ,फिल्म ‘दिल्लीवाली जालिम गर्लफ्रेंड’ का यह गाना भी काफी हिट हो रहा है।इस गाने को यू. ट्यूब पर पहले ही दिन एक लाख से उपर हिट मिले थे |
हनी के इस गाने के टीजर ने आते ही प्रशंसकों के बीच जगह बना ली थी। गाने के वीडियों ने आते की धमाल मचा दिया है। अब हनी एक बार फिर अपने उसी अंदाज में वापस आए हैं।उम्मीद है अपने नाम के मुताबिक हनी सिंह का ये नया गाना भी नये रिकॉर्ड बनाएगा |