Breaking News:

उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज -

Sunday, April 14, 2024

देशभक्त, ईमानदार,चरित्रवान नेताओ एवं अधिकारियो की देश को जरूरत -

Sunday, April 14, 2024

उत्तराखंड : अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका 94.73 प्रतिशत मतदान -

Sunday, April 14, 2024

देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ -

Sunday, April 14, 2024

राष्ट्रभक्ति और आस्था चुनावी स्टंट, भाजपा नौटंकी बाज पार्टीः प्रियंका गांधी -

Sunday, April 14, 2024

11 अप्रैल को ऋषिकेश में जनसभा को सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी -

Wednesday, April 10, 2024

प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को करेंगी रामनगर एवं रूड़की में चुनावी जनसभा को संबोधित -

Wednesday, April 10, 2024

गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे -

Wednesday, April 10, 2024

दुखद : खाई में गिरा पिकअप वाहन, आठ लोगों की मौत -

Wednesday, April 10, 2024

लापता छात्र का डेढ़ माह बाद गधेरे में मिला शव, घर में मचा कोहराम -

Wednesday, April 10, 2024

“मिलजाएगा” टीम की अनोखी पहल, जानिए खबर -

Tuesday, April 9, 2024

गरीबी और पोलियो से लड़कर , चूड़ियाँ बेचने वाला बना आईएएस -

Tuesday, April 2, 2024

30 मार्च को ” कचरा जलाना बन्द ” अभियान को लेकर मंथन , जानिए खबर -

Thursday, March 28, 2024

लक्ष्य यूनिवर्सल एकेडमी स्प्रिंग कार्निवल का किया आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, March 28, 2024

बीजेपी चार श्रेणियों में भ्रष्टाचार किया : प्रशांत भूषण -

Sunday, March 24, 2024

मिस दिवा और मिस बॉडी ब्यूटीफुल सब कांटेस्ट के लिए कैटवाक -

Sunday, March 24, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में 1,671 सरकारी विद्यालयों में लटका ताला -

Sunday, March 24, 2024

जनपग प्रेरणा ट्रस्ट बच्चों संग मनाया होली -

Sunday, March 24, 2024

30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का आयेगा रिजल्ट, जानिए खबर -

Thursday, March 21, 2024

लोकसभा चुनाव : 40 हजार से अधिक भवनों से पोस्टर-बैनर हटाए गए -

Wednesday, March 20, 2024



उत्तराखंड यंग लीडर्स कॉन्क्लेव: सेवा, संवाद और संकल्प होंगे मूल मंत्र

उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तराखंड यंग लीडर्स कॉन्क्लेव, 2020 का आयोजन

देहरादून । स्वामी विवेकानंद जी की 157वीं जयंती के अवसर पर, उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तराखंड यंग लीडर्स कॉन्क्लेव, 2020 का आयोजन ओएनजीसी ऑडिटोरियम, देहरादून में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर आयोजित हो रहे दो दिवसीय कार्यक्रम में राज्य और राष्ट्र के चारों ओर से आये हुए युवा और नवोदित बुद्धिजीवी वर्ग प्रतिभाग करेंगे। कान्क्लेव 11 व 12 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। उत्तराखंड यंग लीडर्स कॉन्क्लेव एक तीन सूत्रीय कार्यक्रम है और इसमें सेवा, संवाद और संकल्प को मूलमंत्र बनाया गया है। इसमें उत्तराखंड और भारत भर के विभिन्न प्रसिद्ध शिक्षण संस्थानों के 375 युवा छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। उत्तराखंड यंग लीडर्स कॉन्क्लेव में उत्तराखंड के विकास के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा की जाएगी। इनमें मुख्यतः मानव संसाधन विकास, स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी, अवसंरचना और उद्योग के क्षेत्र शामिल हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम 11 जनवरी को प्रातः 11ः00 बजे प्रारम्भ होगा। जिसमें सर्वप्रथम उद्घाटन समारोह एवं प्रथम सत्र आयोजित होंगे। विशेषज्ञों की अध्यक्षता में तीन समानांतर सत्रों का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन समापन सत्र में मुख्यमंत्री युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम का समापन राज्य और राष्ट्र को उत्कृष्ट बनाने के लिए एवं अनुभव का उपयोग करने के संकल्प (शपथ) के साथ होगा। उत्तराखंड यंग लीडर्स कॉन्क्लेव के पीछे निहित सोच युवाओं के संवाद में प्राप्त ठोस और महत्वपूर्ण निष्कर्षों के उपरांत एक उपयुक्त मसौदा तैयार करना है। राज्य के भविष्य और उत्थान के लिए सबसे उत्साहजनक दृष्टिकोण वाले प्रतिनिधि को नीतीश्री की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

Leave A Comment