“पीआरएसआई” देहरादून चैप्टर की कार्यकारिणी का हुआ गठन
अमित पोखरियाल अध्य्क्ष, डॉ. ए. एन. त्रिपाठी उपाध्यक्ष, अनिल सती सचिव, सुरेश भट्ट कोषाध्यक्ष नामित
देहरादून | होटल पैसेफिक देहरादून में आज पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इण्डिया, देहरादन चैप्टर की वार्षिक बैठक का आयोजन हुआ | जिसमें देहरादून चैप्टर के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने बैठक कर सर्वसम्मति से अमित पोखरियाल को देहरादून चैप्टर का अध्यक्ष चुना गया। नयी कार्यकारिणी में डॉ. ए. एन. त्रिपाठी उपाध्यक्ष, अनिल सती को दोबारा सचिव के पद पर और सुरेश भट्ट को पुनः कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया |इसके अतिरिक्त राकेश डोभाल को संयुक्त सचिव, आकाश शर्मा, महेश खंकरियाल को विशेष सदस्य नियुक्त किया गया है। पूर्व अध्यक्ष विमल डबराल एवं अनिल वर्मा को नेशनल काउन्सिल को सदस्य बनाया गया। अन्य पदों पर पूर्व सदस्यों को ही उनके वर्तमान पदों पर ही सर्वसम्मति से चुना गया।। नये अध्यक्ष अमित पोखरियाल ने पी0आर0एस0आई0 की कार्ययोजना के बारे में विस्तृत रूप से बताया व आशा जताई कि वह और नवनिर्मित कार्यकारिणी जनसम्पर्क के माध्यम से उत्तराखण्ड को नई पहचान दिलाएंगे। सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने अमित पोखरियाल और नवनिर्मित पदाधिकारियों को बधाई दी व कहा कि नये अध्यक्ष पी0आर0एस0आई0 का दायरा बढ़ायेगे, ऐसा उनको विश्वास है।