Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सबकी सहेली फाउंडेशन एवं आगाज़ फैडरेशन ने महिलाओ को किया सम्मानित

बैलेंस फॉर बेटर बेहतर के लिए संतुलन

देहरादून | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व दिवस पर सबकी सहेली फाउंडेशन एवं आगाज़ फैडरेशन के संयुक्त तत्वाधान में गोर्खाली सुधार सभा के सभागार में बैलेन्स फाॅर बैटर के नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिला उत्थान, महिला सशक्तता, और महिला अधिकारों के लिए कार्य करने वाली 4 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाली महिलाये ….

विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में कार्य कर रही वरिष्ठ महिला वैज्ञानिक हैस्को की डाॅ0 किरन रावत, बैगेट कंसल्टेन्सी की संस्थापक और 17 वर्षों से पत्रकारिता कर रही प्रिया गुलाटी, सामाजिक रूप से उपेक्षित वर्ग की महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही नीरू थापा और शराब बंदी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही रीना वर्मा को गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम थापा और पूर्व युवा एवं खेलकूद राज्य मंत्री सुशील राठी द्वारा स्मृति चिन्ह, ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के द्वारा युवा दीपक सिंह ने- तू खुद की खोज में निकल और प्रतीक्षा रावत ने – तू नारी है तू संघर्ष का प्रतीक है का कविता पाठ किया। कोमल सुब्बा ने संपूर्ण विश्व में महिला समानता के लिए चलाये जा रहे बैलेन्स फाॅर बैटर के बारे में जानकारी दी। शिवानी और किरन ने – मलाई चैबंदी चोलो सारई सुहायो और काजल ने राजस्थानी लोक नृत्य पेश किया। विभिन्न संस्कृति की वेशभूषा को प्रदर्शित करते हुए खुशबू, काजल, कुसुम, अर्चना, सुमन, राखी, लक्षमी, सोनिका, चंदा और स्वाति ने महिला सशक्तता के स्लोगन के साथ फैशन शो में समा बांधा। कार्यक्रम की शुरूआत में डाॅ0 जसविन्दर कौर, जे0एस0 जस्सल, जितेन्द्र डंडोना, आई0ए0एस0 अंजुला कार्की, राज हांडा, प्रभा शाह, पदम थापा और मीनू आले ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज़ किया।

कैरियर काउंसलर और क्लीनिकल साइक्लोजिस्ट डाॅ0 मुकुल शर्मा ने की काउंसलिंग

कार्यक्रम में कैरियर काउंसलर और क्लीनिकल साइक्लोजिस्ट डाॅ0 मुकुल शर्मा ने सभागार में मौजूद सभी महिलाओं की काउंसलिंग की। उन्होंने कहा कि नारी है तो दुनिया है। साथ ही महिला समानता के लिए घर से ही लिंग भेद समाप्त करने की बात की। लायन्स क्लब हिमगिरी के सचिव जितेन्द्र डंडोना ने वैश्विक स्तर पर चलाये जा रहे बैलेन्स फाॅर बैटर कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और कहा कि सभी को एकजुट होकर सामाजिक समरसता के लिए कार्य करना होगा। करीर संस्था की डाॅ0 अमरजीत कौर ने बालिका शिक्षा, उद्यमिता विकास को समाज के आगे बढ़ने के लिए अति महत्वपूर्ण और आवश्यक बताया और सामाजिक समावेशण को जरूरी बताया।

कार्यक्रम में सामाजिक लोगो ने रखे विचार

संयुक्त नागरिक संगठन के जी0एस0 जस्सल ने कहा कि- बचपन से ही बालक बालिका का भेद मिटाने की शुरूआत की जानी चाहिए। मसूरी इंटरनैशनल की सचिव सुचिता खत्री ने बालिका शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महिलाओं द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के बारे में बताया उत्तराखण्ड बैंकर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और समाजसेवी जगमोहन मेंहदीरत्ता ने घरेलु हिंसा रोकने और कार्यस्थल पर यौन शोषण रोकने के लिए महिलाओं को संघर्ष करने की सलाह दी। राज्य आंदोलनकारी एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित विजय लक्ष्माी गुसांई ने समाज में कार्य कर रहीे संस्थाओं के योगदान के बारे में बताया और विशेष कर युवा पीढ़ी को एकजुट रहने की सलाह दी। अपने सपने संस्था के अध्यक्ष अरूण कुमार यादव ने सामाजिक आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों की बालिकाओं की शिक्षा एवं स्वरोजगार की आवश्यकता पर बल दिया।

पूजा सुब्बा, जे0पी0 मैठाणी ,कोमल एवं सुनीता क्षेत्री ने जताया आभार

कार्यक्रम में अतिथियों को सजावटी पौधे और स्मृति चिन्ह भेट किए गये वहीं खुशी की किरण के हेमंत थापा ने गोर्खाली सुधार सभा की प्रभा शाह, सबकी सहेली की माया पंवार, आगाज़ की श्रेणी शेखर, गोदावरी थापली को सकुलेन्ट पौधों की भेंट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री, डाॅ0 ताहिर सूफी, संध्या राई, सुनीता क्षेत्री, माया पंवार, गीता श्रेष्ठा, मोनिका क्षेत्री, कविता मेहर, सरोज गुरूंग, उमा खड़का, श्रेणी शेखर, शांति गुरूंग, मीनू आले, राज हांडा, उमा खड़का, सीमा शर्मा, कमला थापा, प्रेमलता चैहान, निर्मला थापा, प्रभा शाह, वंदना, दीप्ति नेगी, पूर्णिमा प्रधान, नीरू थापा, अंजू संघारी, गोपाल क्षेत्री, मधुसूदन शर्मा, दीपक बिष्ट, संजय बिष्ट, अमित मैठाणी आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन पूजा सुब्बा, जे0पी0 मैठाणी और कोमल ने संयुक्त रूप से किया।

Leave A Comment