Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



आम जनता की सुविधा के लिए उत्तराखंड पुलिस मोबाईल एप किया लांच

uk-police-app

आम जनता की सुविधा के लिए उत्तराखंड पुलिस मोबाईल एप लांच किया गया है। एंड्रायड आधारित 3 एमबी के इस एप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। शनिवार को पुलिस लाईन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने औपचारिक रूप से उत्तराखंड पुलिस मोबाईल एप लांच किया। पुलिस विभाग को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि हमारी पुलिस आधुनिक तकनीक को अपनाने की पहल कर रही है। अपराधों पर प्रभावी रोकथाम के लिए जरूरी है कि उनसे चार कदम आगे की बात सोच कर रखी जाए। इसमें तकनीक का उपयोग बहुत महत्वपूर्ण होगा।मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि तकनीक को अपनाने के साथ ही पुलिसकर्मियों के एटीट्यूड व एप्टीटृयूड में भी परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। अपराधियों में पुलिस व कानून का भय होना जरूरी है। इसके लिए सिस्टम की खामियों व जटिलताओं को दूर करने पर ध्यान देना होगा। भ्रष्टाचार के मामलों पर कड़ी नजर रखना भी बड़ी चुनौति है। पुलिस का सर्तकता विभाग इसके लिए सरलतम तरीका विकसित करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोबाईल एप से लोगों को सहूलियत होगी। उन्होंने एप के ‘‘वांटेड क्रिमीनल’’ विकल्प में बलात्कार आदि लैंगिक अपराधों में संलिप्त लोगों का विवरण भी डालने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एप को बनाने मे ंहुए व्यय के लिए धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी जाएगी। गृह मंत्री प्रीतम सिंह ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने में यह एप बहुत मददगार साबित होगा। पुलिस को अत्याधुनिक होने की आवश्यकता है। इस मोबाईल एप के माध्यम से आमजन अपनी बात आसानी से पुलिस तक पहुंचा सकता है।आईजी संजय गुंज्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि एंड्रायड आधारित 3 एमबी के इस एप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। फिलहाल इसे गढ़वाल मंडल में लागू किया जा रहा है। बाद में पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। डाउनलोड करने बाद सरलतम प्रारूप में नाम, फोन नम्बर व इमरजेंसी कान्टेक्ट नम्बर की जानकारी देते हुए रजिस्टेªशन करना होगा। इसमें किराएदार सत्यापन, अपराध विवरण, घरेलू नौकर/कर्मचारी सत्यापन, खोया-पाया विवरण, आई नीड हेल्प के विकल्प हैं। इसके साथ ही वांटेड क्रिमीनल का विकल्प भी है जहां राज्य पुलिस द्वारा घोषित वांछित अपराधियों का फोटो सहित विवरण उपलब्ध होगा। यदि कोई खतरे में हो तो आई नीड हेल्प विकल्प पर टच करने से पुलिस को उसकी जानकारी मिल जाएगी। उस व्यक्ति की जीपीएस से लोकेशन भी मिल जाएगी। व्यक्ति अपने खोऐ हुए डाक्यूमेंट, सिम, मोबाईल आदि सामानों की गुमशुदगी भी दर्ज करा सकते हैं।

Leave A Comment