Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



चैलाई के प्रसाद के रूप में तीन गुना मिल रहा फायदा, जानिए ख़बर

रुद्रप्रयाग। रोजगार वर्ष 2018 के अन्तर्गत रोजगार प्रोन्नयन को लेकर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सरकारी विभाग, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह, प्रगतिशील कृषक के साथ विचार गोष्ठी आयोजित की गई। विचार गोष्ठी में जनपद के अन्तर्गत निहित रोजगार की संभावनाओं को चिन्हित कर स्थानीय आर्थिकी को सशक्त करने व लोगों को स्वावलम्बी बनाने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने में आ रही समस्याओ के निराकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं की भौतिक स्थिति, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी के दृष्टिगत रोजगार केेेे अवसर पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि जिले की भौगोलिक संरचना के अनुसार रोजगार की संभावना तलाशी जाए, जिससे लोगो को वाकई में रोजगार प्राप्त हो। साथ ही रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को आरसेटी व विभागीय प्रशिक्षण व योजनाओ से हर संभव लाभान्वित किया जाए जो असल में कुछ करना चाहते हैं। यही लोग पहाडो में अन्य लोगो के लिए प्रेरणास्त्रोत का कार्य करेगे व अन्य लोग भी कार्य के लिए आगे आएगंे। विधायक भरत सिंह चैधरी ने कहा कि जडी-बूटी उत्पादन एवं उसका व्यवसायिक रूप से वितरण किया जाना चाहिए इससे आर्थिकी सुदृढ होगी। बैठक मे यह सर्वसम्मति से सुझाव आया कि केदारनाथ मंदिर हेतु इस वर्ष बडे पैमाने में स्थानीय उत्पाद चैलाई से प्रसाद निर्मित किया जा रहा है जिससे कृषको व स्वयं सहायता समूह को तीन गुना फायदा हो रहा है। इसके साथ ही गाय का घी, दूध व फूल का उत्पादन कर केदारनाथ की मांग को पूरा कर लिया जाए तो आर्थिकी मजबूत होगी साथ ही कई लोगों को रोजगार मिलेगा। जनपद के कई पुराने यात्रा रूट ऐसे हैं जिन्हें पुनजीर्वित किया जाए तो कई लोगो को पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार मिल जाएगा। इसके साथ ही सरकारी योजनाओ के सरलीकरण पर भी युवाओं द्वारा जोर दिया गया। कहा कि योजनाओ के सरलीकरण से अधिक लोग योजना से लाभान्वित हो सके। सरकारी योजनाओ के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए माह में एक दिन निश्चित करने को कहा गया जिसमें सभी विभाग अपनी योजनाओं की जानकारी दे। इससे गांव के लोग नियत तिथि में आ सकेंगे अन्यथा बार-बार गांववालों को बुलाया जाता है तो उनका कार्य प्रभावित होता है। रुद्रप्रयाग जैविक जनपद है ऐसे में कृषको का जैविक बोर्ड में पंजीकरण कराने को कहा गया, जिससे उत्पाद का अच्छा दाम मिल सके। अच्छा दाम न मिलने से किसान हतोत्साहित हो रहे है । जैविक उत्पाद के महत्व व विषय के बारे में कृषको के साथ ही लोगों को भी जागरूक करने को कहा, जिससे जैविक उत्पाद के लाभ के विषय में उपभोक्ताओं को भी जानकारी रहे। इसके साथ ही पहाडी उत्पादो को एक नाम से ब्राडिग कर विक्रय की बात कही गई। इस अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख अगस्त्यमुनि जगमोहन सिंह रौथाण, ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रबल सिंह नेगी, सीडीओ डीआर जोशी, सीवीओ डाॅ आरसी नितवाल, पीडी एनएस रावत, जिला सेवायोजन अधिकारी कपिल पाण्डे, कम्पयूटर अनुदेशक किशन सिंह रावत, जयकृत, रिलायंस फाउण्डेेशन के टीम लीडर प्रकाश सिंह, प्रियंवदा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष माधुरी नेगी सहित अन्य अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, कृषक उपस्थित थे।

Leave A Comment