Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



डिप्रेशन विश्व में हार्ट अटैक के बाद मृत्यु का दूसरा बड़ा कारण

hard

चम्पावत। डिप्रेशन एक छोटा सा शब्द है लेकिन इसके परिणाम बहुत ही भयावह हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार मानसिक रोगों में डिप्रेशन विश्व में हार्ट अटैक के बाद मृत्यु का दूसरा बड़ा कारण है। मानसिक रोग पूरी दुनिया में एक महामारी का रूप ले चुका है। ऐसा माना जाता है कि आज चार में से एक व्यक्ति मानसिक अवसाद, मानसिक तनाव का शिकार है। लेकिन समय पर उपचार से यह ठीक भी हो जाता है। अधिकांश लोग मानसिक रोग को पागलपन से जोड़ते हैं। जबकि मानसिक रोग एक बीमारी है जो किसी व्यक्ति को हो सकती है और सही समय पर परामर्श व उपचार से यह ठीक भी हो जाती है। लेकिन अहम बात यह है कि लोगों को पता ही नहीं होता कि वे मानसिक रोग के शिकार हो रहे हैं और अगर पता है भी तो उपचार कहां होगा या कैसे कराएं की जानकारी नहीं होती। नेशनल मेंटल हैल्थ एक्ट के तहत प्रत्येक जिले से एक एमबीबीएस डॉक्टर को केंद्रीय मान्यता प्राप्त इंस्टिट्यूट से मानसिक चिकित्सा की ट्रेनिंग कराई जा रही है। जिससे लोगों को मानसिक अवसाद, तनाव आदि से छुटकारा मिल सके। यहां जिला चिकित्सालय में भी चिकित्सकों द्वारा मानसिक रोगियों का उपचार किया जा रहा है। विगत छह माह में जिला चिकित्सालय में 300 से अधिक मानसिक रोगियों का उपचार किया जा चुका है तथा 50 मानिसिक रोगियों को नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेंटल हैल्थ एंड न्यूरो साइंस बैंगलोर से वीडियो कंसल्टेशन भी कराया जा रहा है। इसके अलावा वर्ष 2017 से जनपद में संचालित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम में प्रति वर्ष ओपीडी एवं शिविरों में 250 से 300 तक व्यक्तियों को व्यैक्तिक मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई हैं। जिला चिकित्सालय में डॉ. राजेश कुमार गुप्ता व साइकेट्रिक सोशल वर्कर हेम बहुगुणा लोगों को मानसिक रोग के प्रति जागरुक किया जा रहा है।

Leave A Comment