Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चारधाम आॅल वेदर रोड निर्माण की प्रगति पर किया संतोष व्यक्त

CS

देहरादून | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चारधाम(आॅल वेदर रोड) निर्माण के लिए इस माह हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। कहा कि प्राथमिकता के आधार पर इस महत्वपूर्ण परियोजना को गुणवत्ता के साथ करना है। प्रगति (प्रो एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इंप्लीमेंटेशन) की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने चारधाम सड़कों के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी। केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के लिए सुरक्षित सुविधाजनक और सुगम यात्रा सुविधा तीर्थ यात्रियों को मिल सकेगी। मुख्य सचिव ने बताया कि 11700 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली 889 किमी सडक निर्माण के लिए टाइमफ्रेम तय करके कार्य किया जा रहा है। 889 किमी में भारत सरकार द्वारा 395 किमी के कार्य स्वीकृत हुए थे। इनमे से 340 किमी के कार्यों को अवार्ड कर दिया गया है। सड़क की टू-लेनिंग के लिए भूमि जनवरी के पहले सप्ताह में सौप दिया जाएगा। मुआवजा वितरण के बारे में श्री सिंह ने बताया कि 190 करोड़ रुपये प्राप्त धनराशि में से 145 करोड़ रुपये 10 हजार किसानों को वितरित कर दिया गया है। नवम्बर में प्राप्त 28.54 करोड़ रूपये का वितरण एक हफ्ते में हो जायेगा। 250 हेक्टेयर वन भूमि का क्लीयरेंस हो गया है। प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के बारे में मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य सरकार ने डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन(डी.एम.एफ.) का गठन कर निर्देशों का पालन किया गया है। डी.एम.एफ. में खनिज क्षेत्र में प्रभावितों को चिकित्सा सुविधा, स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति, कल्याणकारी परियोजनाएं और प्रभावित क्षेत्रों में खनन से क्षति हुई पारिस्थितिकी की बहाली शामिल है। गौरतलब है कि 11,700 करोड रूपये की लागत से 889 किमी वाली चारधाम (आॅल वेदर रोड) टू-लेन बनाई जा रही है। इसमें चम्बा(टिहरी) और राड़ीटाॅप(उत्तरकाशी) में सुरंग, 15 बडे पुल, 101 छोटे पुल, 3596 कलवर्ट, 12 बाईपास, 29 स्लाइड जोन में सुरक्षा दीवार, 33 सड़क किनारे जन सुविधा केन्द्र और सभी सड़को पर क्रैश बैरियरध्पैरापेट दीवार बनाई जायेगी। इस महत्वकांक्षी परियोजना में सात पैकेज शामिल है। 140 किमी ऋषिकेश-रूद्रप्रयाग मार्ग, 95 किमी धरासू-यमुनोत्री मार्ग, 76 किमी रूद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड मार्ग, 150 किमी टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग का निर्माण लोनिवि द्वारा किया जायेगा। 160 किमी रूद्रप्रयाग-माणा मार्ग बीआरओ, 144 किमी मार्ग पीआइयू और 124 किमी धरासू-गंगोत्री मार्ग का निर्माण एनएचआई डीसीएल द्वारा किया जायेगा।

Leave A Comment