Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



प्राईवेट स्कूल करे मनमानी, तो करे कंट्रोल रूम में शिकायत

ncert

देहरादून | उत्तराखण्ड सरकार द्वारा कुछ ही दिन पूर्व राज्य के सभी सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकों को इसी सत्र से लागू करने का ऐतिहासिक आदेश दिया था। यह फैसला इस लिये लिया गया ताकि गरीब से गरीब विद्यार्थी भी सस्ते दामों पर किताबें खरीद सके और उनके अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम हो सकें। देहरादून एजुकेशन का हब रहा है और प्रदेश में सबसे अधिक स्कूल देहरादून में ही हैं। इसलिए सबसे अधिक शिकायतें भी देहरादून जिले से ही प्राप्त हो रही है।  पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री मोबाइल एप, मुख्यमंत्री के फेसबुक पेज और ट्विटर अकाउंट पर अभिभावकों की यह शिकायत मिल रही थी कि कुछ स्कूल एनसीईआरटी की पुस्तकों के अतिरिक्त अन्य प्राइवेट पुस्तकें खरीदने के लिए अभिभावकों के साथ जबरदस्ती कर रहे हैं। कुछ दुकानदार एनसीईआरटी की किताबों की ओवर स्टॉकिंग कर रहे हैं। जिससे कई स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबों की कमी हो गई है और जब भी अभिभावक एनसीईआरटी की पुस्तकों के लिए पूछ रहे हैं, तो स्कूल किताबों की शॉर्टेज होने की बात कर रहे है।  ।मुख्यमंत्री कार्यालय ने देहरादून के जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए की तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में इन शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाए और उसमें कम से कम दो डेडिकेटेड कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। देहरादून जिले के जिला शिक्षा अधिकारी ने शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए 24 घंटे के अंदर दो अधिकारियों की ड्यूटी लगाई और उनके मोबाइल नम्बर शिकायतों के लिए जारी कर दिए हैं। देहरादून जिले के कोई भी अभिभावक अगर स्कूलों की मनमानी से संबंधित कोई शिकायत करना चाहता है, तो वे सीधा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मोबाईल नम्बर 9412403037 और 9412973903 एवं ई-मेल पर deo.dehradun.dir@gmail.com पर संपर्क कर सकता है। प्रदेश के अन्य जनपदों के अभिभावक भी अपने जनपद के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के फोन नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। मुख्यमंत्री द्वारा अभिभावकों और बच्चों के हित में लिए गए इस फैसले से अभिभावकों और जनता में खुशी है और अभिभावकों ने इस त्वरित एक्शन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Leave A Comment