Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



बिन परीक्षा पास और भविष्य की आस….

students

इस समय हर बरस परीक्षा परिणामों के आने का मौसम होता था। जबकि इस बरस परीक्षा का होना ही नसीब नहीं हुआ है। अब कोरोना की मेहरबानियों की बदौलत बिना परीक्षा के ही परिणाम देखने को मिलेंगे। मार्च-अप्रैल में 12वीं बोर्ड परीक्षा से मुक्त हो जाने वाले बच्चे मई-जून तक परीक्षा होगी या नहीं होगी, की आशंका के साथ पढ़ाई करते रहे और परिणाम परीक्षा रद्द होने के सामने आ गए। बच्चों के माता-पिता अगले साल स्कूल, कोचिंग की फीस भरें या रहने दें, इस सवाल को लेकर परेशान हो रहे हैं। वही 99.9 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले टॉपर संग इंटरव्यू करने को बेकरार रहने वाले न्यूज एंकर का दिल ही टूट गया है। वैसे भी साल में उन्हें एक ही दिन ऐसा मिलता था जब वे पढ़ाई में अव्वल आने वाले बच्चों से बात कर पाते थे। वरना बाकी दिनों में होने वाली डिबेट में भाग लेने वालों की भाषा सुनकर तो उनकी प्राथमिक शिक्षा पर ही संदेह होने लगता है।
परीक्षा रद्द करने के इस निर्णय से वे बच्चे दुखी हैं, जिनके माता-पिता ने ‘बेटा 12वीं की परीक्षा हो जाए, फिर आईफोन दिला देंगेÓ बोला था। छोटू तो इस बात से मायूस है कि वीडियो गेम खेलने के साथ-साथ पढ़ाई करने में उसने वीडियो गेम के साथ कितना अन्याय कर दिया। इतना ही नहीं, प्रिंटिंग प्रेस वाले कोचिंग संस्थानों के साथ मिले सुर मेरा तुम्हारा गाते नजर आ रहे हैं। अबकी बार होर्डिंग्स पर किसकी तस्वीर लगाएंगे, यह संकट आन पड़ा है। टॉपर्स का सैलाब लाने वाले संस्थान परीक्षा रद्द होने से होर्डिंग्स के लिए बंदों को तरस गए हैं। वे चाहें तो नेताओं की तस्वीरों का उपयोग कर इस परंपरा को खंडित होने से बचा ही सकते हैं। वैसे देखा जाए तो हमसे कुछ समय पहले एक बड़ी चूक हो गई, हम चुनाव का नाम बोर्ड परीक्षा करना भूल गए। यदि हम नाम बदल देते तो एक बड़ी भूल सुधर जाती और एक बड़ी समस्या भी टल जाती। खैर! चुनाव के परिणामों ने तब की भूल को अब सुधारने का मौका दिया है। सरकार चुनाव में फेल हो गई और बच्चे परीक्षा में पास हो गए। अब बच्चे तो मन के सच्चे होते हैं, 11वीं वाले बच्चों ने अब यह दुआ मांग ली कि उनकी 12वीं भी ऐसी ही निकले, तो क्या होगा? इतना तो तय है कि हर साल परीक्षा से पहले बच्चे परीक्षा पर चर्चा की मांग जरूर करेंगे। यदि हमारे जमाने में भी 12वीं की परीक्षा इसी तरह रद्द हुआ करती तो सिर्फ इतना सा अंतर होता कि आज हम परीक्षा पास करके नौकरी तलाश रहे हैं, तब बिना परीक्षा दिए ही काम के लिए भटक रहे होते। अब माता-पिता को अपने लाल की आगे की पढ़ाई की चिंता सता रही है। उनका लाल अब पढ़ाई का क्या करेगा? पढ़ाई का तो पता नहीं लेकिन यू-ट्यूब पर पीएम के हर वीडियो को लाइक जरूर करेगा। बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करके सरकार ने पेड़ों को कटने से भी बचा लिया है। परीक्षाओं के रद्द होने में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी छिपा हुआ है।

सौरभ जैन

Leave A Comment