Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



मुख्यमंत्री रावत ने सुनी जनसमस्याएं

cm

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को सुभाष रोड़ स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में जन सुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही जनता की समस्याएं सुनी और मौके पर ही उनका निस्तारण भी किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान किया जाय। किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक परेशान न होना पड़े। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि जन सुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है। जन सुनवाई कार्यक्रम में एम.डी.डी.ए. और नगर निगम से संबंधित शिकायते प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री ने मौके पर ही उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किये। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि आज एम.डी.डी.ए. और नगर निगम से संबंधित जितनी शिकायते प्राप्त हुई है, उनके निस्तारण के लिए अगले 15 दिन में दोनो विभागों की संयुक्त बैठक करायी जाय। हरिद्वार से आयी महिला लता अग्रवाल द्वारा अपनी समस्या रखी गई जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल डीजीपी को निर्देश दिये कि इनके प्रकरण पर शीघ्र कार्यवाही की जाय। साथ ही एसडीएम स्तर के अधिकारी से इस प्रकरण की जांच करायी जाय। छत्रपाल, धर्मपुर निवासी ने बताया कि उनके क्षेत्र में जल भराव की काफी समस्या है, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने एम.एन.ए. को निर्देश दिये कि शीघ्र ही ऐसे क्षेत्रों में नाले की सफाई कराई जाय। मुख्यमंत्री ने एम.एन.ए.को यह भी निर्देश दिये कि 24 घंटे के अंदर नालों का सफाई कार्य शुरू हो जाना चाहिए। पटेलनगर निवासी मीरा देवी ने बताया कि उन्हें काफी समय से जाति प्रमाण पत्र नही मिल पा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि अगले एक सप्ताह में पटेलनगर में एक बहुउद्देशीय शिविर लगाया जाय। श्रीमती रंजना रावत द्वारा शिकायत की गई कि राजकीय नारी निकेनत में कार्यरत उनकी माता का निलंबित किया गया है, जिसका प्रकरण हाईकोर्ट में चल रहा है और मेरी मां का साजिश के तहत उत्पीड़न किया जा रहा है। जिस पर मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि वे स्वयं इस प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट दे। शांति देवी द्वारा बताया कि उन्हें अब तक आपदा का मुआवजा नही मिल पाया है, जिस पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि 7 दिन में उन्हें भुगतान कर दिया जाय। सहसपुर निवासी यशपाल चैहान ने बताया कि उनके क्षेत्र में एकल ग्राम पेयजल योजनाएं स्वीकृत हो चुकी है, किन्तु अभी तक योजनाओं के लिए धनराशि जारी नही की गई है। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही पेयजल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इनका आंगणन तैयार कर तत्काल धनराशि जारी की जाय। नारायण अग्रवाल ने बताया कि वे साधूराम इंटर कालेज से सेवानिवृत्त हुए है, लेकिन अभी तक पेंशन नही मिली है। इस पर मुख्यमंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि इस प्रकरण पर तत्काल कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि कि

Leave A Comment