Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026



राष्ट्रपति ने उत्तराखण्ड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया

pre_cm

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी न देहरादून में उत्तराखण्ड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि विविधता से भरे देश में शासन करना और क्षेत्र, भाषा, जाति और धर्म के कारण उत्पन्न चुनौतियों का प्रबंध करना विलक्षण कार्य है हालांकि संसदीय प्रणाली ने हमारी मिट्टी में गहरी जड़ें जमा रखी हैं। हमने संसद के निचले सदन के लिए 16 आम चुनाव कराने के साथ-साथ राज्य विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव सफलतापूर्वक कराये हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि एक विधायक की 24 घंटे जिम्मेदारी है। विधायकों को हमेशा लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। उन्हें विधानसभा में जनता की शिकायतों को उठाना चाहिए और जनता और सरकार के बीच संपर्क के रुप में काम करना चाहिए। उन्हें यह बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि युवा और आकांक्षाएं रखने वाले भारतीय उन्हें सेवा प्रदाता के रुप में देखते हैं। वह पांच वर्ष समाप्त होने पर उनके कामकाज का हिसाब मांगेंगे। निर्वाचित होकर आए हम सभी को याद रखना चाहिए कि जनता हमारी मालिक है। हम सब यहां इसलिए हैं क्योंकि हमने वोट मांगा और हमें उनका समर्थन मिला। राष्ट्रपति ने कहा कि विधानसभा में अनुशासन और शिष्टाचार हमेशा बने रहना चाहिए और नियमों का पालन होना चाहिए। संसदीय परम्पराएं, प्रक्रियाएं और परिपाटियां इसलिए बनी हैं ताकि सदन का कामकाज सुचारू रुप से चले। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देशभर में विधायी कार्यों के लिए विधायकों द्वारा तय समय धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। राष्ट्रपति ने उत्तराण्ड विधानसभा के साथ अन्य विधानसभाओं से आग्रह किया कि वे अपनी बैठकें बढ़ाने के बारे में विचार करें ताकि राज्य के विषयों पर अच्छी तरह चर्चा की जा सके। उन्होंने सुझाव दिया कि जनता के लिए विधानसभाओं में संग्रहालय स्थापित किए जाएं ताकि लोगों को इनके नजदीक लाया जा सके।राष्ट्रपति ने प्रत्येक विधायक से कहा कि वह चर्चा की विषयवस्तु और गुणवत्ता का ध्यान रखे।

Leave A Comment