Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



इंटरनेशनल मुक्केबाज आज ठेले पर आइसक्रीम बेचने को हुआ मजबूर

पत्थर तोड़कर परिवार का पेट भरने वाले झारखंड के हॉकी चैंपियन गोपाल भेंगरा, अंबाला रेलवे स्टेशन पर कुली का काम कर रहे नेशनल हॉकी मेडलिस्ट तारा सिंह की तरह ही वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर दिनेश कुमार कर्ज चुकाने के लिए आजकल ठेले पर आइसक्रीम बेच रहे हैं। ये देश का दुर्भाग्य है फिलहाल तो हम बात कर रहे हैं सड़क पर आइसक्रीम का ठेला लगाकर घर-गृहस्थी की गाड़ी खींच रहे हरियाणा के वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर दिनेश कुमार की, लेकिन उससे पहले पिछले साल का एक और वाकया याद कर लेते हैं। भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर गुमनाम अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा से रांची (झारखंड) के आदिवासी बहुल तोरपा इलाके के सुदूर उयुर गुरिया गांव में मिलते हैं तो उनके घर में मानो खुशियों की बहार आ जाती है। अपने मामूली से खपरैल वाले घर के दरवाजे पर जब लुंगी-जर्सी में खड़े बहत्तर साल के आदिवासी भेंगरा से गावस्कर की मुलाकात होती है, उन्हे अपने वे दिन याद आ जाते हैं, जब बचपन में वह माड़-भात खाकर बांस के स्टिक से घंटों खेला करते थे।वह गरीबी की वजह से तीसरी क्लास तक ही पढ़ पाए। उस वक्त भी दिहाड़ी खटते रहे। बड़े हुए तो फौज में भर्ती होकर दशकों तक हॉकी में जबरदस्त शॉर्ट कॉर्नर हिट से बड़े-बड़ो को हैरत में डालते रहे। रिटायर हुए तो मामूली पेंशन से घर नहीं चल पाता था। किसी के आगे हाथ फैलाने में स्वाभिमान आड़े आ जाता। तत्कालीन सांसद सुशीला केरकेट्टा से मदद मांगी। कुछ नहीं मिला। पत्थर तोड़ने की मजदूरी करने लगे। जब सुनील गावस्कर की कंपनी ‘चैंप्स’ से पहली बार उन्हे आर्थिक मदद मिली, फफक कर रो पड़े। आज भी उन्हे ‘चैंप्स’ से ही साढ़े सात हज़ार रुपए हर महीने मिलते हैं।खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के मामले में हरियाणा तो देश में सबसे आगे रहता है लेकिन भारत का क्यूबा यानी मुक्केबाजी की मंडी कहे जाने वाले भिवानी क्षेत्र के दिनेश कुमार, जो वर्ष 2008 में बीजिंग ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, आज आर्थिक तंगी से दो-दो हाथ कर रहे हैं। इंटरनेशनल बॉक्सर दिनेश कुमार आजकल भिवानी (हरियाणा) में दो जून की रोटी और उधारी चुकाने के लिए सड़कों पर आइसक्रीम का ठेला लगाते हैं। वही दिनेश कुमार, जिन्होंने कभी भारत के लिए सत्रह गोल्ड, एक सिल्वर, पांच ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। घरेलू तंगी में आज वह भी सरकार से मदद मांग रहे हैं लेकिन सुनता कौन है! दिनेश के पिता ने कभी उनको इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भेजने के लिए कर्ज लिया था, आज उसे ही चुकाने के लिए पिता के साथ आइसक्रीम बेच रहे हैं। दिनेश चाहते हैं कि सरकार उन्हे नौकरी दे।

Leave A Comment