Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



उत्तराखण्ड : 439 सरकारी स्कूलों में दी जाएगी कृषि व बागवानी की शिक्षा

 

देहरादून। उत्तराखंड सरकारी शिक्षा में लगातार विभाग नए-नए प्रयोग कर रहा है। केंद्र सरकार की योजना के तहत प्रदेश के 200 स्कूलों के कक्षा 9 से लेकर 12 तक स्वरोजगार से जुड़ी कक्षाओं के संचालन किया जा रहा था। अब स्थानीय रोजगार से जोड़कर शिक्षा विभाग इसे अपग्रेड कर रहा है। अब सरकारी स्कूलों में स्थानीय कृषि सहित बागवानी और फूलों के उत्पादन की अतिरिक्त स्मार्ट कक्षाएं छात्र-छात्राओं के लिए संचालित की जाएंगी। इसका सबसे अधिक लाभ ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को स्कूली शिक्षा से पास आउट होने के बाद मिल सकता है। केंद्र सरकार की योजना के तहत उत्तराखंड के करीब 200 स्कूलों में प्लंबरिंग सहित ब्यूटीशियन और अन्य स्वरोजगार से जुड़े वोकेशनल कोर्स चलाए जा रहे हैं। जिसमें केंद्र सरकार की अनुमति और योजना के बाद अब लोकल फॉर वोकल की तर्ज पर उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों से जुड़े वोकेशनल कोर्स जोड़े जा रहे हैं। वहीं इस वर्ष केंद्र सरकार की ओर से 239 अन्य विद्यालयों में यह वोकेशनल कोर्स शुरू करने की अनुमति दी गई है। जिससे अब प्रदेश के 439 स्कूलों में कक्षा 9 से लेकर 12 तक पूर्व में चलाई जा रही आठ ट्रेड के साथ ही स्थानीय उत्पादों के उत्पादन सम्बंधित गुर भी छात्र-छात्राओं को सिखाए जाएंगे। जिससे छात्र-छात्राओं को अपनी जड़ों से जुड़ने का मौका भी मिल सकेगा। पहाड़ की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए यहां पर कृषि और बागवानी सहित फूलों की खेती में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से बागवानी और फूलों की खेती की अतिरिक्त कक्षाएं छात्र-छात्राओं के लिए शुरू करवाई जा रही हैं। जिसके लिए स्कूलों के हाईटेक लैब के साथ ही ऑनलाइन कक्षाएं विशेषज्ञ भी छात्र-छात्राओं को देंगे। अगर प्रदेश सरकार की योजना सफल होती है, तो आने वाले समय में स्कूल से स्वरोजगार की प्रदेश के लिए युवाओं की एक नर्सरी सीधे तौर पर तैयार होगी। महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी में कहा अब केंद्र सरकार की ओर से तकनीकी और रोजगार परक शिक्षा के लिए 239 स्कूलों में शुरू करने की अनुमति दी गई है। अब कुल मिलाकर 439 स्कूलों में यह शिक्षा दी जाएगी। इस बार स्थानीय उत्पादों की शिक्षा को इसमें शामिल किया गया है।

Leave A Comment