नवोदित गायिका तमन्ना का नरसिंह महिमा पर आधारित एल्बम लांच
रुद्रप्रयाग। केदारघाटी की नवोदित लोक गायिका तमन्ना बगवाड़ी ने केदार महिमा एल्बम की सफलता के बाद अब नरसिंह महिमा का प्रसिद्ध उत्तराखंडी विधा जागर के माध्यम से वर्णन किया है। उनका यह भक्तिमय गीत वीडियो यूट्यूब पर काफी सराहा जा रहा है। इससे पहले नवोदित गायिका ने भगवान केदारनाथ पर आधारित गढ़वाली जागर एलबम निकाला था, जिसमें भगवान केदारनाथ की महिमा का पूरा विस्तार से वर्णन किया गया है। नवोदित गायिका के भक्तिमय गीतों की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा की जा रही है। मूलतः विकासखण्ड ऊखीमठ के देवली-भणिग्राम निवासी तमन्ना बगवाड़ी को बचपन से ही गाने लिखने का शौक…
आयरनमैन बनाम अल्ट्रामैन जानिए ख़बर
एक लड़के ने कई साल पहले आईपीएस अधिकारी बनने का ख्वाब देखा। उसने उस ख्वाब को अपने पढ़ाई के जुनून से पूरा किया। खाकी वर्दी मिली और वह महाराष्ट्र चला आया। पुलिस की व्यस्त नौकरी में अमूमन लोग वक्त निकालने को तरस जाते हैं, पर कृष्ण प्रकाश की जिंदगी में कई और ख्वाब देखते रहे और इसे साकार करने के लिए देर रात कभी मुंबई से पुणे तक दौड़ते रहे, तो कभी नासिक तक साइकल भगाते रहे। पिछले साल फ्रांस में आयरन मैन बने इस जांबाज पुलिस अधिकारी को पिछले पखवाड़े जब ऑस्ट्रेलिया में एक और नाम- ‘अल्ट्रामैन’ मिला, वह देश…
दिव्या सूर्यदेवरा बनीं जनरल मोटर्स की पहली महिला सीएफओ जानिए ख़बर
अमेरिका की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी जनरल मोटर्स की पहली महिला मुख्य वित्तीय अधिकारी भारतीय मूल की अमेरिकी महिला दिव्या सूर्यदेवरा बनी हैं। दिव्या सूर्यदेवरा 1 सितंबर से अपना कार्यकाल संभालेंगी, दिव्या बताती हैं कि वे जब बहुत छोटी थी तभी उनके पिता का निधन हो गया। उनकी मां ने उनको और उनकी दो बहनों को बहुत मेहनत करके बड़ा किया। उन्होंने कहा कि एक अकेली मां के लिए तीन तीन बच्चों की परवरिश करना बहुत मुश्किल होता है लेकिन मां ने फिर भी हिम्मत नहीं हारी। आगे उन्होंने कहा कि जब वे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पहुंची तो यहां आर्थिक रूप…
यूट्यूब पर ‘‘ब्लैक कॉफी‘‘ मचा रही धमाल
देहरादून। यदि दिल में हो जज्बा और सुर हो लाजवाब तो आप प्रसिद्धि किस कदर पा सकते है यह जान सकते है हैप्पी सिंह से। जी हाँ हम बात कर रहे है हैप्पी सिंह के गाये हुए गाने ब्लैक कॉफी की जिनके इस वीडियो रूपी गाने को यूट्यूब चैनल पर एक हफ्ते में अब तक एक लाख से अधिक लोग देख चुके है। देहरादून के रहने वाले हैप्पी सिंह अपने मित्र सन्नी सिंह, राहुल व जैज के साथ यूट्यूब चैनल पर अपने गीत से धूम मचाये हुए है। इस गीत को देहरादून एवम पोंटा साहिब में फिल्माया गया है इस…
अपने सपने को साकार कर दिया चेतन ने, जानिए ख़बर
देहरादून/बागेश्वर। जिले के होनहारों ने एक बार फिर अपनी चमक बिखेरी है। जलमानी गांव निवासी चेतन भौर्याल सेना में अफसर बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर हर कोई फूले नहीं समा रहा है। चेतन बचपन से ही मन में देश की रक्षा का जज्बा लिए बड़ा हुआ, उसने बचपन में ही ठान ली थी कि देश की रक्षा के हमेशा तैयार रहूंगा और आज अपने सपने को साकार कर दिखाया है। चेतन भौर्याल ने भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में पासिंग आउट परेड के बाद सेनाधिकारी बन 13 पंजाब बटालियन में शामिल हो गए है। वह अखनूर सेक्टर जम्मू कश्मरी जाएंगे।…
महिला क्रिकेटरों की अन्य राज्यो में है अलग पहचान, जानिए खबर
देहरादून। लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब (एलएमसीसी) की महिला क्रिकेट व महिला क्रिकेटरों में राज्य ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी अपनी एक अलग से पहचान है। यहां जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष नरेन्द्र शाह ने बताया कि उत्तराखंड देहरादून में लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब लगभग 25 वर्षों से संचालित किया रहा है और इस क्लब ने अपनी कडी मेहनत और लग्न से आज लगभग आठ महिला क्रिकेट खिलाडियों को एक बेहतर मुकाम दिया है और जिसमें क्लब की सचिव व कोच किरन शाह के अनुशासन एवं कडी मेहनत व लगन हर खिलाडी में कूट कूट के…
नौकरानी से लेखिका तक का सफ़र जानिए ख़बर
बंगाल के दुर्गापुर में रहने वाली बेबी का जीवन बड़े उतार चढ़ाव से भरा रहा है, बेबी का पूरा नाम बेबी हैल्डर है. जब वो मात्र 4 साल की थीं तो मां छोड़कर चली गईं. 12 साल की उम्र में उनकी शादी कर दी गई. शादी की रात ही पति ने उनका रेप कर दिया. 25 साल तक पति से गालियां सुनने के बाद उन्होंने 2 बच्चों के साथ घर से भागने का फैसला लिया. वो ट्रेन में टॉयलेट के पास बैठकर दिल्ली आ गईं. जहां उन्होंने प्रबोध कुमार से घरेलू मदद मांगी. जो रिटायर्ड मानव विज्ञान प्रोफेसर और महान…
रोजा तोड़ जैन काज़ी ने नेहा को किया रक्तदान, मजहब से ऊपर इंसानियत, जानिए ख़बर
देहरादून | जब मजहब इंसानियत देखती है तो कही न कही समाज मे सिर उठा कर चलने में गर्व महसूस होता है जी हां हर मजहब के लिए सिर उठाने का कार्य किया है देहरादून के मुस्लिम युवक जैन काजी ने | विदित को की श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के आईसीयू में भर्ती सहारनपुर जिले के एक गांव की नेहा कश्यप जिसकी उम्र 16 वर्ष है , को पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैन काजी ने रोजा तोड़कर अपना रक्त दान किया। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के मीडिया कॉर्डिनेटर भूपेंद्र रतूड़ी के अनुसार सहारनपुर जिले के गांव मुल्लापुर निवासी अनिल कश्यप…
रानीखेत के IAS अमृत त्रिपाठी गरीब छात्रों को करा रहे आईएएस की तैयारी , जानिये खबर
कई गरीब छात्र हैं ऐसे है जो सिविल सर्विस की तैयारी करना चाहते हैं परन्तु पैसे की कमी के कारण उन्हें प्रशिक्षण नहीं मिल पाता है। डीएम अमृत त्रिपाठी ने जो शाहजहांपुर जिले में कार्यरत है उन्होंने इस समाधान के लिए एक अनूठी पहल की है। उन्होंने फैसला लिया है कि अब वह हर रविवार को ऐसे गरीब छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं लगाएंगे। विदित हो की उन्होंने 27 मई को अपनी पहली कक्षा लगाई। अधिकारी अमृत त्रिपाठी के प्रति जानकारी हो की वह खुद उत्तराखंड के छोटी सी जगह रानीखेत से हैं। वहां भी उन्हें सुविधाओं संसाधनों की कमी…
एक कंपनी जो प्लास्टिक कचरे को रीसाइकल कर के कमा रही करोड़ों जानिए ख़बर
प्लास्टिक हमारे ईको-सिस्टम के लिए खतरा तो है, साथ ही प्राकृतिक माहौल को भी बिगाड़ता है, जिससे पौधों, जीव-जंतुओं के साथ-साथ मानव समाज को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मणिपुर की राजधानी इंफाल में बाप-बेटे की एक जोड़ी आम लोगों के घरों के प्लास्टिक कचरे को रीसाइकल करने का काम कर रही है। इंफाल के रहने वाले सडोक्पम इतोंबी सिंह और सडोक्पम गुनाकांता एक रीसाइकलिंग प्रोग्राम की अगुवाई करके एक कंपनी चला रहे हैं, जो लोगों के घरों से निकलने वाले प्लास्टिक के कचरे को रीसाइकल करती है। इतोंबी ने साल 2007 में एस. जे. प्लास्टिक इंडस्ट्रीज नाम…






























