किसी और माँ का गोद सुनी ना हो इस लिए …..
अपने शहर और समाज की भलाई में जुटे अनेक अच्छे लोग अपना कार्य बखूबी कर रहे हैं। उन्ही में से एक दूसरों की मदद कर रही हैं और मिसाल कायम कर रही हैं टीएचए की डोरिस फ्रांसिस के बारे में। हादसे में अपनी बेटी खोने के बाद डोरिस ने मां का फर्ज निभाया और सड़कों पर ट्रैफिक संभालने में जुट गईं ताकि हादसे के कारण किसी और मां की गोद सूनी न हो। डोरिस बताती हैं कि साल 2008 का वह दिन उन्हें अच्छी तरह याद है जब अपनी कार में हंसते-हंसते पूरा परिवार कहीं जाने के लिए निकला था…
बालक अजय का कूड़े बीनने से मुख्य अतिथि तक का सफर , जानिए खबर
देहरादून। अपने सपने एन.जी.ओ. विगत तीन वर्षों से देहरादून में असहाय एवम जरूरतमंद बच्चों के जीवन शैली एवम उनके शिक्षा पर कार्य करता आ रहा है। अपने सपने एन.जी.ओ. वर्तमान समय में 70 से अधिक बच्चों की पढाई और सामाजिक उत्थान में कार्यरत है। एन.जी.ओ. द्वारा बहुत से बच्चो के लिए कार्य किये गए जिसमे समाज में सबसे ज्यादा प्रोत्साहन मिली। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अपने सपने संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने कहा कि अजय नामक बच्चा जो आज से तीन साल पहले सड़कों पर कूड़ा बीनता था संस्था द्वारा उसको स्कूल में…
गरीबी नहीं रोक सकी अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहलवान बनाना, जानिए खबर ..
जब आप किसी चीज को यदि पूरी शिद्दत से चाहो तो पूरी दुनिया उसे तुम्हें मिलाने की कोशिश करने लगती है.यह फिल्ली भाषा लग सकती है लेकिन इसको साकार की है नीतू सरकार ने | हरियाणा के रोहतक जिले की रहने वाली नीतू को उसके पूरे इलाके के लोग बड़ी सम्मान की दृष्टि से देखते हैं, मगर हमेशा से ऐसा नहीं था. नीतू की शादी 13 साल की उम्र में कर दी गई थी और उनका पति उनसे 30 साल बड़ा और मानसिक रूप से विकलांग था. वे अपने ससुराल से तब भाग निकलीं जब उनके ससुर ने उनसे बलात्कार…
प्लास्टिक कंपनी में मामूली कर्मी अब 130 अंग्रेजी स्कूलों के मालिक, जानिए खबर
मुंबई | रेयान इंटरनेशनल स्कूल आज कल गलत सुर्खियों में तो है लेकिन पढ़ाई के मामले में आज भी इसकी गिनती टॉप 10 स्कूलों में होती है। इस एजुकेशनल ग्रुप की स्थापना आगस्टिन एफ पिन्टो और उनकी पत्नी मैडम ग्रेस पिन्टो ने आज से तकरीबन 30-35 साल पहले की थी। इसके सीईओ आगस्टिन एफ पिन्टो कभी एक छोटी सी प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करते थे और आज अरबों रुपयों के मालिक हैं। आज पूरे देश में रेयान इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स के 130 से ज्यादा स्कूल चलते हैं। इनमें 18 हजार फैकल्टी मेंबर्स काम करते हैं, ये टीचर 2 लाख…
इस बहादुर लड़की ने 3 स्नैचर को धर-दबोचा, जानिए ख़बर
2 झपटमारों का पीछा कर बीस साल की एक लड़की ने बहादुरी का परिचय देते हुए उन्हें धर-दबोचा। बाद में उनकी निशानदेही पर तीसरे झपटमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें एक नाबालिग है। स्कूटी पर सवार इन झपटमारों ने लड़की का मोबाइल छीन लिया था। झपटमारी करने के लिए आरोपी अपने पड़ोसी की स्कूटी मांगकर लाए थे। लड़की की बहादुरी देखकर शाहदरा जिले की डीसीपी नुपूर प्रसाद ने उसे एक हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम फैजान (21) और वसीम (20) हैं। उनका तीसरा साथी 16 साल…
शहीद की बेटी का ताउम्र पढ़ाई का खर्च उठाएंगे गंभीर
नई दिल्ली | कश्मीर में पिछले महीने शहीद हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब इन्सपेक्टर अब्दुल राशिद की पांच साल की बेटी की एजुकेशन का पूरा खर्च क्रिकेटर गौतम गंभीर उठाएंगे। गौतम ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। टीम इंडिया के इस पूर्व ओपनर ने शहीद की बेटी जोहरा से कहा- अपने आंसुओं को जमीन पर मत गिरने दो, तुम्हारी एजुकेशन का पूरा खर्च मैं उठाउंगा। जोहरा, ने शाम को गंभीर से कहा- शुक्रिया सर। बता दें राशिद पिछले महीने की 28 तारीख को शहीद हुए थे। अंतिम विदाई के वक्त जोहरा के आंसू नहीं थम रहे थे। उसके कुछ फोटोज…
आंखों के आगे अंधेरा लेकिन छात्रों में ज्ञान का प्रकाश फैला रहे ब्रजभूषण
बेगूसराय | दूसराें को ज्ञान रूपी प्रकाश को प्रकाशित करने का कार्य शिक्षक द्वारा किया जाता है जी हां, लेकिन एक ऐसे शिक्षक हैं बरौनी-एक पंचायत स्थित मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक ब्रजभूषण सिंह। खुद देख नहीं सकते, इनके जीवन में आंखों के आगे हमेशा अंधेरा है, लेकिन छात्रों में ज्ञान का प्रकाश फैला रहे हैं। ब्रजभूषण सिंह को वर्ग कक्ष में जाने के लिए किसी सहारे की जरूरत नहीं होती है। बेंत की छड़ी उनकी हर राह को आसान बना देती है। बिहार विभाजन से पूर्व 1982 में पूरे राज्य भर में विकलांगता वर्ष मनाया गया था। उसी दौरान…
भिखारियों को अपराधी मानने के बजाय उनके पुनर्वास पर दिया जाए जोर : मेनका गांधी
लंबे समय से उठती रही है कि भिखारियों को अपराधी मानने के बजाय उनके पुनर्वास पर जोर दिया जाए। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी भी यही राय है। वे कह चुकी हैं कि भिक्षावृत्ति पर एक ऐसा कानून बनाने की जरूरत है, जो समाज के संवेदनशील वर्ग के पुनर्वास और सुधार पर जोर डालता हो, न कि इसे गैर-कानूनी मानता हो। भिक्षावृत्ति पर कानून और भिखारयों की पुनर्वास की मांग करते हुए मेनका गांधी ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को पत्र लिखा है। भिक्षावृत्ति किसी भी समाज के लिए कलंक है। मंदिरों, मस्जिदों या…
बंजर जमीन में जंगल उगा सबको किया हैरान, जानिए खबर …
पर्यावरण को लेकर जहा पूरी दुनिया चिंतित है वही कुछ लोग जहां इस समस्या से बचाव के लिए सिर्फ प्लान बना रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग सीधे कार्य लेने में विश्वास रखते हैं। इसी कार्य का एक सीधा उदाहरण हैं भारत के जादव पयेंग। असम के रहने वाले जादव ने पूरी दुनिया के सामने मिसाल पेश की है। उन्होंने एक पूरा जंगल ही उगा डाला। असम में मौजूद माजुली आइलैंड को नदी पर बना दुनिया का सबसे बड़ा आइलैंड कहा जाता है। 1979 में साइंटिस्ट्स ने इस बात की घोषणा की थी कि अगले 20 साल में ये आइलैंड…
जज्बे को सलाम : दूध बेचकर अपनी पढ़ाई कर रही पूरी, जानिये खबर
गांव में लड़कियों को इतनी छूट नहीं दी जाती है. उन्हें घर पर बैठा दिया जाता है या फिर शादी करवा दी जाती है. लेकिन आज हम ऐसी लड़की की कहानी बताने जा रहे हैं, जो राजस्थान के एक गांव की रहने वाली है लेकिन सपना देखा है आगे बढ़ने का. नीतू शर्मा का सपना टीचर बनना है. लेकिन पिता के पास इतने पैसे नहीं है कि वह अपनी बेटी का पढ़ाई का खर्चा उठा पाएं. लेकिन वो कहते हैं ना कि अगर सपने को पूरा करने की जिद्द कर लो तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको रोक नहीं…






























