शायरा बानो समेत 13 महिलाओं व किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत नेे 13 महिलाओं व किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। जिनमे उधमसिंहनगर की शायरा बानो को तीन तलाक पर सर्वोच्च न्यायालय तक लड़ाई लडने, उधमसिंगनगर की कु. निर्मला को दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी से सम्मानित होने, उत्तरकाशी की छब्बी देवी को अपनी बाघ से दो बेटियों की जान बचाने, उत्तरकाशी की सविता चमोली व उषा किरण बिष्ट को बालिकाओं को राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगियों में प्रतिभाग कराने, अल्मोड़ा की हेमलता भट्ट को समाज सेवा के अन्तर्गत समुदाय के जरूरतमन्दों को निःशुल्क भोजन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान करने, बागेश्वर की कु.पल्लवी उप्रेती को…
आर्थिक रूप से महिलाओं को स्वावलम्बी बनाना जरूरीः सीएम
देहरादून। निदेशालय महिला सशक्तिकरण, प्रेमनगर में आयोजित कार्यक्रम में 13 महिलाओं व किशोरियों को राज्य स्त्री शक्ति ‘‘तीलू रौंतेली पुरस्कार’’से व 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय ‘‘आंगनबाड़ी कार्यकारी पुरस्कार’’ से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत नेे 13 महिलाओं व किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। जबकि 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय ‘‘आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार’’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन निदेशालय, महिला सशक्तिकरण, प्रेमनगर में किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाकर ही समाज को आगे ले जाया…
डेढ़ कुंतल पौधों को पैदल मार्ग से जवानों ने पहुंचाया धाम,जानिए खबर
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में तैनात पुलिस कर्मियों ने केदारनाथ में रूद्राक्ष के पौधे को पहुंचाकर इतिहास रचने का कार्य किया है। पहली बार केदारनाथ धाम में रूद्राक्ष के पौधे का रोपण हुआ है। भारी बारिश के बीच गौरीकुंड-केदारनाथ 18 किमी पैदल यात्रा मार्ग से केदारनाथ धाम में लगभग डेढ़ कुंतल का रूद्राक्ष का पेड़ पहुंचाया गया। जिसकी विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद स्थापना की गई है। अब देश-विदेश से बाबा के दराबर में पहुंचने वाले भक्तों को भगवान शिव के अतिप्रिय रूद्राक्ष के पौधे के दर्शन भी होंगे। दरअसल, भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग के रूप में विख्यात केदारनाथ धाम में…
शीघ्र उत्तराखंड में तमिल फिल्म की शूटिंग,जानिए खबर
देहरादून | उत्तराखण्ड में शीघ्र ही एक और तमिल फिल्म की शूटिंग होने जा रही है। उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के.एस.चौहान ने बताया कि परिषद द्वारा शुक्रवार को तमिल फिल्म की शूटिंग के लिए अनुमति जारी कर दी गई है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका दक्षिण भारत फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत निभा रहे है। लाईन प्रोडयूसर राजेन्द्र घीमीरे ने बताया कि यह फिल्म तमिल भाषा में बन रही है, जिसकी शूटिंग देश के अन्य राज्यों में भी हो रही है। अब फिल्म की आगे की शूटिंग देहरादून व मसूरी में होगी, जिसमें मुख्य अभिनेता के रूप…
मुख्यमंत्री कृष्ण बनकर उत्तरा प्रकरण को सुलझाएं : विजया पंत
देहरादून। शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा की बडी बहन विजया पंत तुली ने कहा है कि उत्तरा पंत प्रकरण पर किसी भी प्रकार की कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए। उनका कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता के भगवान हैं। उन्हें कृष्ण बनकर इस मामले को सुलझाने का काम करें। उनका कहना है कि उत्तरा को आज तक निलंबन के आदेश की कोई भी प्रति नहीं मिल पाई है। उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले को अनावश्यक रूप से तूल नहीं दिया जाना चाहिए। इस मामले पर घटिया स्तर की राजनीति की जा…
उत्तराखंड : पेट्रोल पर वैट से कमाई हुई 11 वर्षों में पांच गुना
देहरादून। जैसे-जैसे पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी होती है, वैसे वैसे सरकारों की कमाई में भी वृद्धि होती है। राज्य सरकार जहां वैट वसूलती है वहीं केन्द्र सरकार एक्साइज उत्तराखंड सरकार को भी पेट्रोल डीजलं के दामों में बढ़ोत्तरी से फायदा हो रहा है। 2005-06 से मई 2018 तक सरकार ने अकेले पेट्रोल व डीजल से 9713 करोड़ रूपये टैक्स वसूला है। पेटोल के टैक्स का राजस्व 2007-08 के मुकाबले 2017-18 में पांच गुना से अधिक बढ़ा है जबकि डीजल का कर राजस्व इन 11 सालों बढ़कर तिगुने से अधिक हो गया है। यह खुलासा सूचना अधिकार के…
8 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत देंगे आम पार्टी
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आठ जुलाई को प्रदेश की राजधानी देहरादून केे एक वैडिंग प्वाइंट मे हर साल की तरह इस साल भी आम पार्टी का आयोजन करेंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही है। पार्टी में आम के साथ-साथ उत्तराखण्ड के अन्य फलों का स्वाद भी चखने को मिलेगा। पार्टी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राजनीतिक दलों व अन्य लोगों को न्योता देना शुरू कर दिया है। उनकी आम पार्टी खाने के लिए सभी उत्साहित रहते है | हरीश रावत इस बार भी ललीज आम पार्टी देने की तैयारी कर चुके है । वे आम के…
एनएच 74 भूमि मुआवजा घोटाले की जांच करेगा प्रवर्तन निदेशालय
रूद्रपुर। एनएच 74 भूमि मुआवजा घोटाले की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) करेगा। सरकार ने अब यह करोड़ों रूपए का भूमि घोटाले का मामला ईडी के हवाले कर दिया है इससे माना जा रहा है कि अब इस करोड़ों के घोटाले में लिप्त न तो कोई अधिकारी बचेगा और न ही कोई किसान बचेगा। एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि एनएच 74 भूमि मुआवजा घोटाले की जांच लम्बे समय से एसआईटी कर रही थी। एसआईटी की जांच में कई अधिकारी भूमि मुआवजा घोटाले में लिप्त पाये गये जिसके तहत 4 पीसीएस अधिकारी वर्तमान में जेल में हैं। लेकिन इस मामले…
केवल कन्या इंटर कॉलेज ने की एक अच्छी पहल, जानिये खबर
मंगलौर। आपकी लाडली स्कूल पहुंची या नहीं, स्कूल से छुट्टी किस समय हुई इसका मैसेज अभिभावकों को मिल जाएगा। मंगलौर के केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज ने भी इसकी शुरूआत कर दी है। मंगलौर के केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रबंधक डॉ. रविन्द्र कपूर ने कहा कि देहात क्षेत्र के अभिभावक अभी तक बेटियों के स्कूल पहुंचने को लेकर चिंतित रहते हैं। उनकी बेटियों के प्रति ¨चता जायज भी है। ऐसे में स्कूल प्रबंधन अभिभावकों की ¨चता को दूर करने के लिए कदम उठाने जा रहा है। इसके तहत कॉलेज में दो स्मार्ट गेट लगाए…
मैग्सेसे पुरस्कृत जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने की सीएम त्रिवेंद्र के काम की तारीफ, जानिये खबर
देहरादून | मैग्सेसे पुरस्कृत जल पुरुष राजेंद्र सिंह एक जारी वीडियो में कहा की ऋषिपर्णा ( रिस्पना नदी ) देहरादून को पुनर्जीवित करना आती आवश्यक है जिस पर त्रिवेंद्र सरकार अभियान के माध्यम से इस पर कार्य करना शुरू कर दिया है , सीएम त्रिवेंद्र की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा मै इस मुहीम में सरकार के साथ हूँ | विदित हो की हाल ही में त्रिवेंद्र सरकार के काम की तारीफ पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी किया था | मैग्सेसे पुरस्कार विजेता राजेंद्र सिंह प्रेस वार्ता में पत्रकारों के वार्ता करते हुए कहा की सरकार के साथ मै…






























