राशन कार्ड हो आनलाइन, जानिए खबर
चैखुटिया। कांग्रेस ब्लॉक कार्य समिति की पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में संगठन को मजबूत व प्रभावी बनाने पर चर्चा करते हुए हर गांव से संगठन में नए लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया। इसके लिए पदाधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी दी गई। क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर भी मंत्रणा की गई एवं राशन कार्ड ऑनलाइन न होने पर रोष व्यक्त किया गया। कहा गया कि इससे अनेक परिवार राशन से वंचित हो गए हैं। बैठक में वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर जनसमस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि गांवों का विकास ठप हो गया है। पूर्व कांग्रेस…
सरकार को जगाने के लिए कर रहा आंदोलन : अन्ना हजारे
टिहरी। समाज सेवी अन्ना हजारे ने कहा कि किसानों की समस्याओं के लिए केन्द्र सरकार जिम्मेदार है। भाजपा ने चुनाव के समय जनता से जो वायदे किये थे सत्ता में आते ही वह उन्हें भूल गई और जनता से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करने में केन्द्र सरकार साढ़े तीन साल के कार्यकाल में असफल रही है। उन्होंने कहा कि इसीलिए सरकार को जगाने के लिए मैं अब आंदोलन करने जा रहा हूं जिसके लिए मुझे उत्तराखंड के लोगों का सहयोग भी चाहिए। वीसी गबर सिंह नेगी चौराहा चम्बा में समाज सेवी अन्ना हजारे ने जनसभा को संबोधित किया। इस मौके…
गैरसैंण राजधानी के लिए मशाल जुलूस 17 को
देहरादून। गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान से जुड़े राज्य आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान ने कहा कि प्रदेश की स्थाई राजधानी गैरसैंण बनाये जाने की मांग को लेकर 17 फरवरी को राजधानी में मशाल जुलूस निकाला जायेगा। यह मशाल जुलूस गांधी पार्क से आरंभ होकर कचहरी स्थित शहीद स्थल में शहीदों को नमन करने के बाद समाप्त होगा। उनका कहना है कि सरकार को इसी बजट सत्र में गैरसैंण स्थाई राजधानी की घोषणा करनी चाहिए, अन्यथा आंदोलन को तेज किया जायेगा। उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में जल, जमीन व जंगल को लगातार लूट…
नैनीताल में खनन विभाग को ई-नीलामी से मिले अच्छे परिणाम
प्रदेश में पहली बार सरकारी कार्यों अथवा पट्टे आदि के आवंटन हेतु ई-आॅक्शन प्रक्रिया का क्रियान्वयन हुआ है। राज्य के विभिन्न जनपदों में चिन्हित उपखनिज लाॅटों के आवंटन हेतु सरकार द्वारा ई-निविदा सह ई-नीलामी की प्रक्रिया लागू की है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत प्रथम चरण में ई-निविदा प्रक्रिया सम्पन्न होनी होती है तथा ई-निविदा के सफल घोषित निविदाकारों को ई-आॅक्शन में प्रतिभाग करने की अनुमति प्रदान करते हुए आॅक्शन की प्रक्रिया आॅनलाइन संपन्न की जाने का प्रावधान है। जनपद हरिद्वार के चार उपखनिज लाॅटों के लिए माह फरवरी के प्रथम सप्ताह में ई-नीलामी प्रक्रिया संपन्न की गयी, जिसमें आॅनलाइन बोली…
दिव्यंगों के लिए चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को मंजूरी
देहरादून। राज्य कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। अब पशुपालन विभाग में स्नातक सहायक पद की भर्ती यूकेएसएसएससी से होगी। समूह ग, ख, घ के पदों पर दिव्यंगों के लिए चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को मंजूरी दी गई है। पहले तीन प्रतिशत की व्यवस्था थी। उत्तराखंड आवास परिचालन नीति की नियमवाली को भी मंजूरी दी गई है। उधमसिंहनगर और ननीतल एनएच-77 का विस्तार किया जाएगा। 59.243 हेक्टेयर भूमि का प्रीमियम 20.22 लाख की छूट राज्य सरकार नहीं लेगी। सचिवालय में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस दौरान कुल 17 प्रस्तावों पर…
बलिदान दिवस पर सुखदेव, भगत सिंह व राजगुरु को याद किया
देहरादून। राजधानी में भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव के बलिदान दिवस पर अनेक संगठनों ने उनकी शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताये हुए मार्ग पर चलने का आहवान किया। इस अवसर पर अनेक सामाजिक संगठनों ने शहीदों को याद किया और उनके बताये हुए मार्ग पर चलने का आवहान किया। वक्ताओं का कहना है कि आज के दिन इन तीनों शहीदों को पफांसी की सजा सुनाई गई। यहां डीएवी कालेज परिसर में अभाविप एवं छात्र संघ से जुडे हुए कार्यकर्ता इकठठा हुए और बलिदान दिवस पर तीनों शहीदों को याद किया। शहीदी दिवस मनाया…
दो वार्डों से सौ परिवारों के नाम गायब, जानिए खबर
रुद्रप्रयाग। नगर पालिका क्षेत्र के अन्तर्गत दो वार्डों में वोटर लिस्ट से सौ से अधिक परिवारों के नाम गायब किये गये हैं। ऐसे में स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों में आक्रोश बना हुआ है। उनकी माने तो कुछ तथाकथित नेताओं द्वारा यह कृत्य किया गया है, जो पहले ही अपनी हार को स्वीकार कर चुके हैं। भाजपा जिलामंत्री अजय सेमवाल एवं सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णानंद डिमरी ने जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को सौंपे पत्र में कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के दो वार्डो से सौ से अधिक परिवारों का नाम वोटर लिस्ट से गायब किया गया है। ये परिवार…
मीडिया सेन्टर का नाम हुआ कुमांऊ केसरी बद्रीदत्त पाण्डे
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय स्थित मीडिया सेन्टर का नामकरण कुमांऊ केसरी बद्रीदत्त पाण्डे के नाम पर किए जाने पर मीडिया सेन्टर में उनके नाम की पट्टिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि बद्रीदत्त पाण्डे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी रहे। जब भारत अंग्रेजों की गुलामी की दास्ता से त्रस्त था, उस समय अल्मोड़ा अखबार निकाला और उसके पश्चात् शक्ति समाचार पत्र के माध्यम से आजादी के आन्दोलन की अलख जगाई। उन्होने अपने लेखन के माध्यम से क्रांतिकारियों एवं देश के युवाओं को भारत की स्वतंत्रता के लिए जन आन्दोलन के लिए प्रेरित किया। उत्तराखण्ड…
गति फाउंडेशन ने चलाया अभियान , जानिए खबर
देहरादून। देहरादून की फिजाओं में खतरनाक पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा लगातार बढ़ रही है। पिछले 6 सालों में दून की हवाओं में प्रदूषण दो गुणा बढ़ गया है और यही स्थिति रही तो वर्ष 2022 तक देहरादून की हवाएं सांस लेने लायक भी नहीं रह जाएंगी। यह निष्कर्ष देहरादून में काम करने वाले थिंक टैंक गति फाउंडेशन ने लगातार 10 दिन तक शहर के 10 अलग.अगल स्थानों में एक खास मशीन के जरिये पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा के अध्ययन करने के बाद निकाला है। इस अध्ययन की जानकारी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने…
“सुपर 100 ” से गरीब परिवारों के होनहार बच्चे बनेंगे इंजीनियर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल पर राज्य के गरीब परिवारों के होनहार बच्चे अब प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों और अन्य शीर्ष इंजीनियरिंग काॅलेजों में शिक्षा प्राप्त करने का सपना देख सकेंगे। ऐसे विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के लिये न्यू कैन्ट रोड़ स्थित जनता मिलन हाॅल में आयोजित समारोह में उत्तराखण्ड सरकार, गेल(इण्डिया) लिमिटेड तथा सेंटर फाॅर सोशल रेस्पांसबिलिटी एण्ड लीडरशिप(सीएसआरएल) के मध्य कुमाऊं और गढ़वाल मण्डल के अल्मोड़ा एवं श्रीनगर में गेल उत्कर्ष सुपर 100 के दो केन्द्र स्थापित करने में सहयोग के लिये समझौता ज्ञापन का आदान प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उच्च शिक्षा…






























