प्रदेश में पूंजी निवेश के लिए कवायत तेज
देहरादून | मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सिडकुल बोर्ड के बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश में पूंजी निवेश को आकर्षित करने के लिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। लंबित परियोजनाओं के समयबद्ध निस्तारण के लिए टाइमफ्रेम बनायें। सचिवालय में सिडकुल बोर्ड की 43वीं बैठक में बताया गया कि अब तक 30 हजार करोड़ रूपये का पूंजी निवेश राज्य में हुआ है। बैठक में बताया गया कि सिडकुल ने सात औद्योगिक क्षेत्र विकसित किये हैं। अब तक 8708.9 एकड़ भूमि पर विकसित औद्योगिक क्षेत्र में छोटे-बड़े 2000 उद्योग स्थापित हुए हैं। पंतनगर, हरिद्वार, सेलाकुई, कोटद्वार…
‘‘घर आवा अपणा गौं का वास्ता कुछ करा’’ आह्वान के साथ मुख्यमंत्री का निवेश हेतु आमंत्रण
देहरादून | गढ़वाली में ‘‘घर आवा अपणा गौं का वास्ता कुछ करा’’ के आह्वान के साथ मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रवासी उत्तराखण्डियों को राज्य में निवेश हेतु आमंत्रित किया। मेरठ के बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर इं0 कालेज शास्त्रीनगर में उत्तराचंल उत्थान परिषद् द्वारा ‘‘मेरा गाॅंव मेरा तीर्थ’’ व ‘‘चलो गाॅव की ओर’’ की थीम पर आयोजित प्रवासी पंचायत-2017 में देश-विदेश में रहने वाले प्रवासी उत्तराखण्डियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में निवेश की असीम संभावनाएं है। राज्य में पलायन रोकने हेतु राज्य सरकार के प्रयासों के अलावा देश व विदेश में रहने वाले प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य में…
नशे के खिलाफ युवा संगठन ने चलाया अभियान
देहरादून। देहरादून स्थित युमना काॅलोनी में आज युवा संगठन ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया, यमुना काॅलोनी जो कि एक वी0 आई0 पी0 काॅलोनी मानी जाती है। युवा संगठन ने बताया कि इस वी0 आई0 पी0 काॅलोनी में अधिक घटना घटित होती है। जिसमें बहार के युवा व काॅलेज के अन्य छात्र यमुना काॅलोनी में आकार नशीले पदार्थों का सेवन करते है। यमुना काॅलोनी के युवाओं ने कई बार इनके खिलाफ आवाज भी उठाई परन्तु इस स्थिति में बिल्कुल भी सुधार नहीं हो रहा हैं यह मामला पुलिस एवं नगर निगम के संज्ञान में भी डाला गया स्थानीय लोगों की…
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने केदारधाम पुनर्निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने केदारनाथ धाम पहुँचकर केदारधाम में किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव सिंह ने सरस्वती नदी पर कराये जा रहे घाट निर्माण व बाढ़ सुरक्षा कार्य, तीर्थ पुरोहितों का भवन-निर्माण कार्य, एम.आई-26 हैलिपेड के समीप किए जा रहे टू टियर बैरियर व ड्रेनेज सिस्टम व पजांब सिंध लाॅज के समीप सरस्वती नदी पर हो रहे पुल निर्माण कार्यो का मौके पर जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कार्यदायी संस्था को पुनर्निर्माण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि आगामी यात्राकाल में यात्रियों को अधिक सुविधा मुहैया कराई…
रोजगार की संभावनाएं तलाश रहे विधायक, जानिए खबर
रुद्रप्रयाग। सूबे का एक विधायक इन दिनों साइकिलिंग को लेकर खूब चर्चाओ में है। दरअसल, पहाड़ी लिबास पहनकर विधायक जनपद में माउंटेनियर साइकिल के जरिये एक परिपक्व टीम के साथ सैर कर रहे है । जी हां, हम बात कर रहे हैं केदारनाथ विधानसभा के विधायक मनोज रावत की। पहाड़ों में साइकिलिंग से रोजगार की संभावनाओ को देखते हुए विधायक साइकिल चलाकर पलायन कर रहे युवाओ के लिये क्षेत्र में ही रहकर रोजगार सृजित करने का संदेश दे रहे हैं। उनकी इस यात्रा में इंडियन नेवी के दस अधिका भी शामिल हैं। विधायक मनोज रावत ने बताया कि इस अभियान…
मौसम की पहली बर्फबारी हुई केदारनाथ में
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में शीतकाल की पहली बर्फबारी हुई है। केदारनाथ में झमाझम बर्फबारी होने के बाद कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई। केदारनाथ में अचानक मौसम खराब होने के बाद बर्फबा शुरू हो गई। काफी देर तक केदारनाथ धाम में बर्फबारी होती रही। बर्फबारी के कारण कुछ देर तक केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी रूके रहे। हालांकि बाद में बर्फबारी थम गई थी। शीतकाल की पहली बर्फबारी केदारनाथ में इस बार जल्दी पड़ी है। बर्फबारी के बाद केदारनाथ में ठंड भी बढ़ गई है। इस बार भगवान केदारनाथ के कपाट बंद होने के एक सप्ताह बाद…
‘‘छठ‘ पर्व से पर्यावरण के प्रति जागरूकता का मिलता है संदेश : सीएम
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सूर्योपासना के पर्व ‘‘छठ‘‘ के अवसर पर सूर्य को अघ्र्य देने टोंस (तमसा) नदी के तट पर स्थित टपकेश्वर महादेव पहुंचे। सूर्य को अघ्र्य देकर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने श्रद्धालुओं को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में समृद्धि एवं खुशहाली लाए। उन्होंने कहा कि प्रकृति पूजन के इस महापर्व से पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश भी मिलता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, विधायक गणेश जोशी एवं भा.ज.पा. प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी उपस्थित थे। खबर दर खबर… जाॅलीग्रान्ट हवाई अड्डे पर…
‘‘इंटर यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स मीट’’ का हुआ शुभारम्भ
देहरादून | राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दून विश्वविद्यालय में आयोजित प्रथम ‘‘इंटर यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स मीट’’ का शुभारम्भ किया। 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आयोजित स्पोर्ट्स मीट के लिए आयोजक दून विश्वविद्यालय को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों को क्वालिटी एजुकेशन, उच्च स्तरीय व मौलिक शोध व स्पोर्ट्स का सेंटर बनाने के लिए अनेक पहल की गई हैं। प्रयास किया जा रहा है कि विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बहुमुखी व्यक्तित्व का विकास हो। राज्यपाल ने कहा कि अभी पहला आयोजन होने के…
मानवाधिकार संरक्षण समिति और सजग इंडिया द्वारा युवा संवाद के तृतीय चरण का हुआ शुभारंभ
देहरादून | मानवाधिकार संरक्षण समिति और सजग इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में चल रहा राष्ट्र स्तरीय युवा संवाद का आज राजकीय इंटर कॉलेज बढ़ोवाला, संगम चिल्ड्रन अकेडमी भानियावाला, होली ऐंजल स्कूल डोईवाला, रेडिएंट पब्लिक स्कूल डोईवाला देहरादून से तृतीय चरण की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ समिति के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी के ओजस्वी और देश भक्ति से औत प्रोत विचारों से हुआ युवाओं के द्वारा भी युवा संवाद को लेकर काफी उर्जा और उत्साह देखने को मिला, ललित जोशी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम प्रदेश में विगत 7 वर्षों से चल रहे हैं जिसमे प्रदेश के 1500 से अधिक…
अखिल गढ़वाल सभा द्वारा आयोजित कौथिग-2017 का सीएम ने किया शुभारंभ
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परेड ग्राउंड में अखिल गढ़वाल सभा द्वारा आयोजित कौथिग-2017 का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। अखिल गढ़वाल सभा को कौथिग-2017 के आयोजन के लिए बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल गढ़वाल सभा ने सभी पर्वतीय राज्यों को उत्तराखण्ड आमंत्रित कर एक सराहनीय कार्य किया है। अन्य राज्यों से आये प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी पर्वतीय राज्यों की भौगोलिक सांस्कृतिक पहचान एक समान है। हमारी जैव विविधता भी समान है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में इस प्रकार के आयोजन होते रहेंगे।…






























