स्व. आरती बडोनी जोशी को अनेक गणमान्यों ने दी श्रद्धांजलि
देहरादून | आरती बडोनी जोशी के निधन पर आज सम्प्पन्न हुए पीपलपानी और ब्रह्मभोज में सैकड़ो गणमान्य जनो ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि व्यक्त की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चंद्रशेखर जोशी की पत्नी के असमायिक निधन पर उनके निवास बंजारा वाला जाकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की, रमेश भट्ट मुख्यमंत्री उत्तराखंड के मीडिया सलाहकार तथा उर्बादत्त भट्ट विशेष कार्याधिकारी मुख्यमंत्री ने चंद्रशेखर जोशी की पत्नी के निधन पर उनके निवास पर जाकर संवेदना व्यक्त कर शोकाकूल परिवार को ढाढस बधाया | किशोर उपाध्याय पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष उत्तराखंड ने उमेश जोशी प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ पीसीसी को भेजे गए संदेश में…
कमजोर तबकों के लोगों की ब्लड बैंक तक पहुंच आसान हो : सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने कहा कि खून के अभाव में किसी की जान नहीं जानी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि ब्लड बैंकों तक आर्थिक व सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों की भी पहुंच बने। रक्तदान के साथ ही अंगदान के लिए भी वातावरण बनाए जाने की जरूरत है। अंगदान से अपनी मृत्यु के पश्चात भी दूसरों के जीवन को बचाया जा सकता है, खुशहाल बनाया जा सकता है। इसके लिए पूरे समाज में जागरूकता लानी होगी। सोच ऐसी विकसित करनी होगी ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान की ही तरह अंगदान के लिए भी प्रेरित…
प्लास्टिक बोतल की जगह अब बांस की बोतल में पीएं पानी, जानिए खबर
दो अक्तूबर से खादी स्टोर में इस बोतल की बिक्री की होगी शुरु नई दिल्ली | प्लास्टिक बोतल का विकल्प केंद्र सरकार द्वारा खोज लिया गया है | अब मोदी सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करने वाली है | जानकारी हो कि इसके विकल्प के रूप में एमएसएमई मंत्रालय के अधीन कार्यरत खादी ग्रामोद्योग आयोग ने बांस की बोतल का निर्माण किया है, जो अब प्लास्टिक बोतल की जगह इस्तेमाल किया जाएगा | केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी बांस की इस बोतल को एक कार्यक्रम के दौरान लांच किया | इस बांस की बोतल की क्षमता कम से कम 750…
रियल्टी शो मिस्टर एंड मिस सेवन स्टेट्स जल्द टीवी पर , जानिए खबर
देहरादून । देश का पहला मॉडलिंग हंट कम रियल्टी शो मिस्टर एंड मिस सेवन स्टेट्स टीवी पर आने का तैयार है। शो एमटीवी और एमटीवी बीट्स पर प्रसारित किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब एक तकरीबन 42 प्रतिभागी एक साथ किसी रियल्टी शो का हिस्सा बनेंगे। सोमवार को राजपुर रोड स्थित पब आफ इंडिया में आयोजित हुई प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए फाइव फेसेज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक वसीम राजा कुरैशी ने बताया कि मिस्टर एंड मिस सेवन स्टेट्स पावर्ड बाई रिलिफियोन देश का पहला मॉडलिंग हंट कम रियल्टी शो है। शो फाइव फेसेज और कुरैशी प्रोडक्शंस…
वाईगोरस आइकॉन इंडिया का आयोजन
देहरादून । होटल सोलिटेयर मे लम्हे प्रोडक्शन की ओर से वाईगोरस आइकॉन इंडिया 2019 के ग्रैंड फिनाले का शानदार आगाज हुआ। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आये मॉडल्स ने रैम्प पर जलवा विखेरा। प्रोग्राम की शुरुआत प्रतिभा डांस एकेडमी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से की उसके बाद मॉडल्स ने डिजाइनर अंजना मिश्रा और मेचबॉक्स के परिधान पहनकर रैम्पवॉक किया तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। इस शो में पंजाब,हरियाणा, यूपी,विहार,और उत्तराखंड के युवक युवतियों ने प्रतिभाग किया शो में ब्राइडल ,केजुअल,वेस्टर्न, ड्रेसस के साथ कुल 6 राउंड हुए जिसके बाद फाइनल राउंड में 12 युवतियों में से…
ई-रिक्शा चालकों का जीवन अधर में, जानिए खबर
देहरादून। राजधानी देहरादून के मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा संचालित किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने कनक चैक पर धरना प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने परेड मैदान से जुलूस निकाला। जिसके बाद पुलिस ने सुभाव रोड पर जुलूस को रोक दिया। इस आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश कांग्र्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने किया। प्रदर्शन के चलते शहर में कोई भी ई-रिक्शा नहीं चला। यह निर्णय रविवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में हुई ई-रिक्शा संचालकों की सभा में लिया गया। इस दौरान ई-रिक्शा संचालकों ने 20 सदस्यीय संघर्ष…
हरिद्वार महाकुम्भ 2021 होगा दिव्य और भव्य : सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वर्ष 2021 में हरिद्वार में होने वाले महाकुम्भ की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि महाकुम्भ की व्यवस्थाएं, इसकी दिव्यता और भव्यता के अनुरूप हों। महाकुम्भ में देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए हर आवश्यक सुविधा जुटाई जाए। सुरक्षा में किसी तरह की चूक की गुंजाईश नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए भीड़ प्रबंधन की जो भी प्लानिंग की जाए, उसे बार-बार परख भी लिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं महाकुम्भ की तैयारियों पर नजर रख रहे हैं। समय-समय पर तैयारियों के स्थलीय निरीक्षण…
पूर्व सीएम हरीश रावत को हाईकोर्ट से बड़ा झटका,जानिए खबर
नैनीताल। हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त से संबंधित स्टिंग मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो को जांच जारी रखने या एफआइआर दर्ज करने की छूट दे दी है। साथ ही कहा है कि जांच एजेंसी को पूर्व सीएम के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट की अनुमति लेनी होगी। कोर्ट का फैसला सीबीआइ के साथ ही पूर्व सीएम के लिए भी अंतरिम राहत के तौर पर माना जा रहा है। सीबीआइ के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि उसके द्वारा मामले में की गई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट का कोर्ट संज्ञान ले चुकी है।…
दिवाली और दशहरा मनाएं फोनपे ऐप के साथ, आकर्षक गोल्ड ऑफर
देहरादून । फोनपे, भारत के सबसे तेजी से बढ़ते भुगतान मंच, ने आज 29 सितम्बर से 27 अक्टूबर तक गोल्ड फेस्टिव धमाके की घोषणा की। इस इवेंट में, ग्राहक दशहरा और दिवाली त्योहारों के दिनों में 0.5 ग्राम तक मुफ्त सोना और गोल्ड डिलीवरी पर भारी छूट जैसे आकर्षक ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। ये एक्सक्लूसिव गोल्ड ऑफर सेफ गोल्ड के साथ साझेदारी में है और यह ऑफर सभी फोनपे ग्राहकों के लिए ऑफर अवधि के दौरान उपलब्ध होगा। फोनपे, भारत के सबसे तेजी से बढ़ते भुगतान मंच, ने आज 29 सितम्बर से 27 अक्टूबर तक गोल्ड फेस्टिव धमाके…
निकाली गई भव्य शोभायात्रा , जानिए खबर
हरिद्वार । श्रीरामलीला कमेटी ने सनातन संस्कृति के प्रमुख वैवाहिक संस्कार का संवर्द्धन करते हुए भगवान राम बारात की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जिसमें राम, लक्ष्मण, भरत तथा शत्रुघ्न के रथ के साथ पंजाब, सहारनपुर एवं हरिद्वार के प्रमुख बैण्डों ने धार्मिक ध्वजों के साथ गंगा तट से देश की जनता को संस्कारित वैवाहिक बन्धनों में बंधने का संदेश दिया। इससे पूर्व रंगमंच पर रावण-बाणासुर संवाद, धनुष यज्ञ तथा लक्ष्मण परशुराम संवाद की अद्भुत लीला का दर्शन कराया गया। श्रीरामलीला भवन से राम बारात शोभायात्रा का शुभारम्भ करते हुए श्री रामलीला सम्पत्ति कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष गंगाशरण मदद्गार ने…






























