दो कारों में शराब पकड़ी, तीन तस्कर हुए गिरफ्तार
हल्द्वानी । पंचायत चुनाव के दौर में पुलिस ने अपनी पैनी निगाह बना रखी है। पुलिस ने शराब तस्करों को पकडने के लिए अभियान भी छेड़ रखा है। चूंकि चुनाव के दौरान प्रत्याशी वोटरों को रिझाने के लिए शराब बांटने का काम भी करते हैं।पुलिस ने शराब तस्करों को पकडने के लिए पहले से ही कमर कस रखी है। मुखानी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन शराब तस्कर सहित दो कारों से हरियाणा ब्रांड की हजारों की शराब बरामद की है। थाना प्रभारी भगवान सिंह महर व आरटीओ चैकी प्रभारी निर्मल लटवाल अलग-अलग क्षेत्रों…
राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में निवेशक उद्योग लगाने के लिए उत्साहित : सीएम त्रिवेंद्र
हरिद्वार | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारतीय औद्योगिक परिसंघ और उद्योग विभाग उत्तराखण्ड द्वारा कन्वेंशन हॉल बीएचईएल हरिद्वार में आयोजित दो दिवसीय औद्योगिक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने सिडकुल स्थित होटल हाइफन में उत्तराखण्ड इंडस्ट्रियल समिट एक्जीविशन का भी उद्घाटन किया, इस प्रदर्शनी में हीरो मोटोकार्प, भेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मुंजाल शोवा, शिवम औटोटेक, रॉकमैप इंडस्ट्रिज, जेएसजी इनोटेक, हेको मशीनरी, गार्डनर डेनवॉर, आइटीसी, टपरवेयर, सिडबी, सिंफनी जैसी बड़ी नामी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि गत वर्ष आयोजित इन्वेस्टर्स समिट के बाद अब तक प्रदेश में 17 हजार करोड़ से अधिक के निवेश की…
उत्तराखंड राज्य एक और पुरस्कार से हुआ सम्मानित , जानिए खबर
देहरादून | विश्व पर्यटन दिवस उत्तराखण्ड पर्यटन के लिए एक नई सौगात लेकर आया। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति एम0 वेंकैया नायडु महासचिव तथा पर्यटन/संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा उत्तराखंड राज्य को राष्ट्रीय फिल्म संवर्धन हितैषी राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, अपर सचिव पर्यटन उत्तराखंड शासन सोनिका एवं संयुक्त निदेशक उत्तराखंड पर्यटन पूनम चंद द्वारा यह पुरस्कार प्राप्त किया गया। इसके साथ ही उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा बी0एस0एफ0 तथा हासा के सहयोग से मालदेवता में एक04 दिवसीय 2दक मालदेवता पैराग्लाईडिंग…
कार्यदायी संस्थाओं को उनकी क्षमता के अनुसार कार्य हो आवंटित: सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में विभिन्न विभागों में कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से सम्पन्न कराये जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये कि कार्यदायी संस्थाओं की कार्य क्षमता एवं दक्षता का आंकलन करने के पश्चात ही उन्हें निर्माण कार्य सौंपे जाएं। ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग की कार्य क्षमता के दृष्टिगत उन्हें 10 करोड़ के कार्य आवंटन पर भी मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान की, पूर्व में यह सीमा 5 करोड़ निर्धारित थी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने विभिन्न विभागों के अन्तर्गत किये जा रहे निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों…
फर्जी दस्तावेज एवं खाते तैयार कर छात्रवृत्ति प्राप्त की गयी, मुकदमा दर्ज
देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने बताया कि उच्च न्यायालय, नैनीताल के आदेशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा वितरित की गयी एस0सी0एस0टी0, ओ0बी0सी0 दशमोत्तर छात्रवृत्ति वितरण में हुई अनियमितता शिकायत पर की जॉच हेतु गठित एस0आई0टी0 द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर, नैनीताल एवं टिहरी गढ़वाल में सम्बन्धित शिक्षण संस्थानों, बैंकों एवं सम्मिलित व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। जनपद ऊधमसिंह नगर में जॉच टीमों द्वारा जसपुर तथा बाजपुर क्षेत्रान्तर्गत जाकर जॉच की गयी और छात्रों का भौतिक सत्यापन किया गया तो पाया कि कतिपय छात्रों को स्थानीय दलालों द्वारा 1- दूसरी योजना का लाभ दिलाने हेतु 2- पूर्व में अध्ययनरत…
नौ दिन आचार्य बालकृष्ण केदारनाथ धाम में , जानिए खबर
रुद्रप्रयाग । पंतजलि योगपीठ हरिद्वार के महामंत्री एवं योगगुरू बाबा रामदेव के करीबी आचार्य बालकृष्ण केदारनाथ यात्रा पर पहुंचे हैं। आचार्य बालकृष्ण सात अक्टूबर तक केदारनाथ में ही मौजूद रहेंगे। इस बीच पांच अक्टूबर को योगगुरू बाबा रामदेव भी केदारनाथ पहुंचेंगे। केदारनाथ पहुंचने से पूर्व आचार्य बालकृष्ण ने रुद्रप्रयाग और श्रीनगर के बीच में धारी देवी मंदिर के निकट सिरोबगड़ में अलकनंदा नदी किनारे स्थित पंतजलि केन्द्र में पहुंचे। अलकनंदा नदी किनारे और घने जंगल के बीच में स्थित इस केन्द्र में पंतजलि की ओर से स्थानीय स्तर पर उत्पादित होने वाले मक्का, कददू, लाल एवं हरि मिर्च को बोया…
सीट आवंटन को लेकर छात्रों ने किया हंगामा, जानिए खबर
देहरादून । उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय का विवादों से गहरा नाता रहा है। विश्वविद्यालय प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों पर कभी भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो कभी विश्वविद्यालय में अव्यवस्थाओं के चलते कैंपस चर्चाओं में रहा। इस बार मामला आयुर्वेद यूजी काउंसलिंग से जुड़ा है। दरअसल विश्वविद्यालय में 19 से 25 सितंबर के बीच आयुष यूजी का मॉपअप राउंड आयोजित हुआ। इसमें एक दिन पहले ही 24 सितंबर को सीट का आवंटन कर दिया गया। इन सीटों में 11 आरक्षित श्रेणी की सीटों से सामान्य में कन्वर्ट हुई सीटें भी शामिल थीं। बताया गया कि इन 11 सीटों पर आवंटन मिलने के…
डेंगू जांच एवं रोकथाम को निशुल्क मेडिकल कैम्प आयोजित
देहरादून । देहरादून महानगर में डेंगू की महामारी से जनता की रक्षा के लिए देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के प्रयास से अरुण कुमार शर्मा व रुचि शर्मा के सहयोग से आज नगर निगम देहरादून वार्ड 44 वेस्ट पटेल नगर के नई बस्ती क्षेत्र के वाल्मिकी मन्दिर में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निशुल्क डेंगू जाँच व डेंगू की रोकथाम के लिए कैम्प लगाया गया। कैम्प में डॉ की टीम ने 130 लोगो की जांच कर उनको दवाई उपलब्ध करवाई गई। 48 लोगो के रक्त की जांच डेंगू की आशंका पर की गई। क्षेत्र में डेंगू का कहर है…
खनन से राजस्व में हो बढ़ोतरी, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने खनन विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए हैं कि खनन से राजस्व के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए शासन व जिला स्तर पर लगातार समीक्षा की जाए। खनन पट्टों के संबंध में जिलों में आ रही समस्याओं से शासन को अवगत कराया जाए। गुरूवार को मुख्यमंत्री, सचिवालय में सीएम डैश बोर्ड में निर्धारित की-प्रोग्रेस इंडिकेटर के आधार पर खनन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि खनन के लिए विभिन्न स्तरों पर आवश्यक औपचारिकताओं को बिना किसी विलम्ब के पूरा किया जाना चाहिए। केवल पत्राचार न करके…
सब्जियों की कीमतें छूने लगी आसमान
देहरादून। पिछले दो हफ्ते में सब्जियों के दामों में जबरदस्त उछाल आया है। प्याज देखते-देखते हाथ से निकल गया है। रिटेल मार्केट में यह 50 से लेकर 80 रुपये तक पहुंच गया है तो टमाटर, लहसुन, भिंडी भी तेजी से थाली से दूर भाग रही हैं। देहरादून में फल और सब्जियों के सबसे बड़े थोक बाजार निरंजनपुर मंडी से सब्जियों की सप्लाई देहरादून ही नहीं पहाड़ तक होती है। यहां दाम बढ़े तो इसका असर पहाड़ से लेकर मैदान तक साफ दिखाई देता है। थोक मार्केट में पिछले कुछ दिनों में सब्जियों और खासकर प्याज के दामों में जो जबरदस्त…






























