शराब कारखाने लगाने की नीति पर हो पुनर्विचार : साध्वी प्राची
हरिद्वार । राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में लगाए जा रहे शराब कारखानों के विरोध में आंदोलन चला रहे देवभूमि सिविल सोसायटी के धरने पर पहुंची हिंदूवादी फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची ने आंदोलन को समर्थन देते हुए सरकार से शराब कारखाने लगाने की अनुमति पर पुर्नविचार करने की मांग की। साध्वी प्राची ने कहा कि देवभूमि की मान मर्यादाओं व हिमालय की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए सरकार को शराब फैक्ट्री लगाए जाने के अपने निर्णय पर अवश्य ही विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर समस्या के निदान के प्रयास किए जाएंगे। साध्वी…
देहरादून : फैशन वीक 20 सितंबर से, जानिए खबर
बिग बॉस फेम अर्शी खान करेंगी रैंप वॉक देहरादून । सिन्मिट कम्युनिकेशंस ने आज आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में ब्लेंडर्स प्राइड देहरादून फैशन वीक एंड लाइफस्टाइल शो के 8 वें सीजन की घोषणा की। यह शो कमल ज्वैलर्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है और होटल सॉलिटेयर और लुक्सुरुरियस राइड के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आयोजक दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया कि फैशन वीक 20 सितंबर से शुरू होगा और 22 सितंबर को होटल सोलिटेयर में संपन्न होगा। फैशन शो समकालीन, फ्यूजन और ब्राइडल श्रेणी में भारत के सर्वश्रेष्ठ डिजाइनरों की हिस्सेदारी देखेगा। तीन दिवसीय इस…
पंचायत चुनाव : महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने पर्यवेक्षक नियुक्त किए
देहरादून । प्रदेश महिला कांगे्रस कमेटी की अध्यक्ष सरिता आर्या ने पंचायत चुनावों को मध्यनजर रखते हुए जनपदवार महिला कांगे्रस की वरिष्ठ नेत्रियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उन्होंने उनसे आशा व्यक्त की गई है कि वे अपने-अपने प्रभाव वाले जनपदों, क्षेत्रों में जाकर शीघ्रताशीघ्र प्रदेश महिला कांगे्रस प्रत्याशियों की सूची को प्रदेश महिला कांगे्रस मुख्यालय में उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया है। पर्यवेक्षकों में जनपद चमोली-रीता पुष्पवाण, सुषमा नेगी, दर्शनी रावत, पौड़ी गढ़वाल-संतोष चैहान, बिमला पाण्डेय, सरोज देवराड़ी, ग्रेष कश्यप, जनपद नैनीताल-उर्मिला मिश्रा, बीना जोशी, पुष्पा नेगी, विमला सांगुड़ी पुष्पा पाठक, जनपद अल्मोड़ा-पार्वती महरा, राधा बंगारी, रजनी टम्टा,…
ईमानदारी की मिशाल किया पेश, जानिए खबर
ऋषिकेश । तीर्थनगरी में एक ऑटो चालक ने ईमानदारी की मिसाल कायम की। अहमदाबाद से ऋषिकेश यात्रा करने आई महिला श्रद्धालु का पर्स टैंपों में छूट गया, जिसमें पैसे के साथ मोबाइल, ट्रेन टिकट के अलावा और भी कई दस्तावेज थे। इस पर ऑटो चालक ने उसे पूरी ईमानदारी के साथ लौटाया। चारधाम यात्रा के लिए गुजरात से आए श्रद्धालुओं का दल बदरीनाथ धाम से दर्शन कर वापस ऋषिकेश लौटा था। जिसके बाद धर्मशाला में जाने के लिए एक ऑटो में बैठे और बैठकर अपने आश्रम पहुंचे। आश्रम में पहुंचने के बाद सभी लोग ऑटो से उतर गए और धर्मशाला…
केदारनाथ के दरबार मे थल सेनाध्यक्ष
रुद्रप्रयाग । आर्मी चीफ जनरल विपिन रावत बुधवार को सपरिवार बद्रीनाथ एवं केदारनाथ यात्रा पर पहुंचे। इस दौरान तीर्थ पुरोहित समाज एवं श्रद्धालुओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने केदारधाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। थल सेनाध्यक्ष के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किये गये थे। बुधवार सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर जनरल विपिन रावत सेना के हेलीकाॅप्टर एमआई-17 से केदारनाथ वीवीआईपी हेलीपैड में पहुंचे। हेलीपैड पर पहुंचने पर तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती के नेतृत्व में जनरल विपिन रावत का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। वह काफी देर तक केदारपुरी के…
त्रिवेंद्र सरकार के ढाई वर्ष : उत्तराखंड राज्य के विकास दर में हुई वृद्धि
भ्रष्टाचारमुक्त शासन देना पहली प्राथमिकता : सीएम त्रिवेंद्र देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि सरकार जनता की विकास की आकांक्षा को पूरा करने के लिए तत्पर है। बहुत कुछ किया गया है, बहुत कुछ किया जाना है। हमारा पहला वायदा भ्रष्टाचारमुक्त शासन देना था। जिसमें हम काफी कामयाब भी रहे हैं। जीरो टॉलरेंस की हमारी नीति ने प्रदेश में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। जांच एजेंसियों को फ्री-हैंड दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड ‘उत्कर्ष’, सीएम हेल्पलाईन 1905 और…
पुलिस कर्मियों के सामने ‘बेघर’ का संकट
हल्द्वानी । जहां एक ओर विधायकों व मंत्रियों को सरकारी आवास उपलब्ध कराये जा रहे हैं। वहीं सरकारी विभागों में तैनात कर्मचारियों को आवास सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही है। पूर्व से आवंटित आवासों तक को खाली कराया जा रहा है। ऐसा ही हाल इन दिनों पुलिस महकमे में देखने को मिल रहा है।एसएसपी ने कोतवाली स्थित महिला बैरकों को खाली कराने का नोटिस जारी कर दिया है। इससे महिला पुलिस कर्मियों में खलबली मची हुई है। हल्द्वानी कोतवाली में दो महिला बैरक हैं। जिनमें करीब दो दर्जन से अधिक महिला पुलिस कर्मी निवास करती हैं। लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…
डेंगू और अब स्वाइन फ्लू का अटैक
देहरादून । प्रदेश की राजधानी देहरादून में डेंगू के प्रकोप के बाद अब स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे में स्वाइन फ्लू की आमद ने स्वास्थ्य महकमे के माथे पर शिकन पैदा कर दी है।राजधानी के स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों बड़ी मुसीबत से झूझ रहे हैं। एक तरफ डेंगू तो दूसरी ओर स्वाइन फ्लू फैलने से लोगों की चिंता बढ़ रही है। पहले ही डेंगू की वजह से कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं, वहीं अब राज्य में स्वाइन फ्लू ने मुसीबत और बढ़ा दी है। राज्य में बढ़ती स्वाइन फ्लू की शिकायत पर स्वास्थ्य महकमा…
पंचायत चुनाव: विकास खण्ड मुख्यालय पर होगा चुनाव चिन्ह आवंटन
देहरादून | जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत ने बताया कि सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के पदों के नामांकन पत्र दाखिल करने, उनकी जांच करने व नाम वापसी तथा निर्वाचन प्रतीक चिन्ह आवंटन का कार्य क्षेत्र पंचायत (विकासखण्ड) मुख्यालय पर होगा तथा मतों की गणना क्षेत्र पंचायत (विकासखण्ड) के मुख्यालय पर की जायेगी तथा परिणाम भी क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर ही घोषित किया जायेगा। सदस्य जिला पंचायत के सदस्यों हेतु नामांकन पत्र दाखिल करने, उसकी जांच, नाम वापसी तथा निर्वाचन प्रतीक आवंटन का कार्य जिला पंचायत मुख्यालय पर होगा किन्तु मतों की गणना सम्बन्धित क्षेत्र पंचायतों…
गरीब बच्चों को राज्यपाल ने स्कूल टिफिन और छाते उपहार स्वरूप किये भेंट
देहरादून। कैनाल रोड स्थित बारीघाट क्षेत्र में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने कार्यक्रम में 100 गरीब बच्चों को स्कूल टिफिन और छाते उपहार स्वरूप भेंट किये। इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए राज्यपाल मौर्य ने कहा कि आज हम ऐसे प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रहे हैं जिन्होंने गरीबी को निकट से देखा है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए बहुत सी योजनाएं लागू की है। विशेष रूप से…






























