मोटोरोला ने लांच किया स्मार्ट टीवी , जानिए खबर
देहरादून | मोटोरोला के सामरिक साझेदार, फ्लिपकार्ट ने आज भारत में मोटोरोला एन्ड्रॉयड 9.0 टीवी की अपनी पहली श्रृंखला प्रस्तुत की। मोटोरोला स्मार्ट टीवी के साथ इस स्मार्टफोन ब्रांड ने कंज्यूमर ड्यूरेबल्स स्पेस में प्रवेश किया है और यह 29 सितंबर 2019 से 13999 रु. के शुरुआती मूल्य में एचडी रेडी, फुल एचडी, एवं अल्ट्रा एचडी के 7 वैरिएंट्स में उपलब्ध होगा। मोटो ई परिवार की छठवीं जनरेशन मोटो ई6एस की घोषणा भी आज की गई। मोटो ई6एस सर्वश्रेष्ठ स्टोरेज प्रदान करेगा और 7,999 रु. के किफायती मूल्य में मिलेगा।नया मोटो ई6एस अपनी टैगलाईन, ‘‘अबनोकॉम्प्रोमाईज’’ पर खरा उतरता है और…
पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव पर चित्र प्रदर्शनी का सीएम त्रिवेंद्र ने किया शुभारंभ
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव पर उनके जीवन पर तैयार की गई चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी अपनी विशिष्ट कार्यशैली की वजह से देश व दुनिया में लोकप्रिय हैं। प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव के उपलक्ष में 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक देशभर में सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। सेवा सप्ताह में अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, कम्बल वितरण, रक्तदान व स्वच्छता पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी…
सिर पर हेल्मेट होती तो बच जाती लगभग पचास हज़ार लोगों की जान , जानिए खबर
ट्रैफिक जुर्माने को लेकर बहुत कुछ बाते हो रही है कहि सही तो कही इसे गलत कदम बताया जा रहा है कुछ राज्यों ने इसे लागू करने के लिए ऐतराज भी जताया है , लेकिन बिना हेल्मेट बाइक चलाने वालों की बात करें तो यह काफी खतरनाक साबित हुआ है। हेल्मेट न लगाना खुद उनके ही यह कितना जानलेवा है इसका अंदाजा यह आंकड़ा करता है कि 2018 साल में हेल्मेट न लगाने वाले पचास हज़ार दो पहिया वाहन चलाने वालों की हादसों में मौत हुई। यही नही इससे पिछले के मुकाबले यह आंकड़ा 21 फीसदी ज्यादा था, तब लगभग…
उत्तराखण्ड में होगा एनआरसी लागू, सीएम ने दिए संकेत
देहरादून । राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर पूरे देश में एक नई बहस शुरू हो गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ किया है कि राज्य में भी एनआरसी लागू हो सकता है। त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस बारे में मंत्रिमंडल से विचार विमर्श करेंगे। उसके बाद ही इस बारे में कोई फैसला लिया जाएगा। गौरतलब है कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी एनआरसी लागू करने की बात कही है। राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी एनआरसी लागू करने पर विचार किया जा सकता है।…
हमारी प्रेरणा एवं ऊर्जा के श्रोत हैं पीएम नरेंद्र मोदी : सीएम त्रिवेंद्र
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सीएम त्रिवेंद्र ने उनके जन्मदिन पर दी बधाई देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विशाल व्यक्तित्व के धनी हैं। अपनी विशिष्ट कार्यशैली की वजह से प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष ख्याति प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि मोदी जी हमारी प्रेरणा एवं ऊर्जा के श्रोत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नये भारत के निर्माण के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयास निश्चित रूप से सफल होंगे। दुनिया में आज…
राज्य की आर्थिक स्थिति और मजबूत हो : सीएम त्रिवेंद्र
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य की आय के संसाधनों को बढ़ाने के लिए दीर्घकालीन योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रेवेन्यू प्राप्ति की सम्भावना वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर, उन पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। कर चोरी को रोकने के लिए एनफोर्समेंट को मजबूत किया जाए। समस्त फाईनेंसियल सिस्टम को ऑनलाईन किया जाए। कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए वित्त व कार्मिक विभाग द्वारा संयुक्त रूप से एक प्रकोष्ठ बनाया जाए। मुख्यमंत्री, सचिवालय में वित्त व नियोजन विभाग की सीएम डेशबोर्ड ‘उत्कर्ष’ में केपीआई के आधार पर समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री…
देहरादून से वाराणसी के लिए हवाई सेवा 28 सितम्बर से
देहरादून | मुम्बई-देहरादून-वाराणसी के लिए दिनांक 28 सितम्बर से एयर इंडिया की हवाई सेवा प्रारम्भ होने जा रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इससे धार्मिक नगरी ऋषिकेश, हरिद्वार से श्रद्धालु सीधे बाबा विश्वनाथ की नगरी ‘काशी’ पहुंच सकेंगे। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के उड्डयन सलाहकार कैप्टन दीप श्रीवास्तव ने बताया कि 26 अक्टूबर तक यह सेवा, बुधवार व शनिवार सप्ताह में दो दिन संचालित की जाएगी। इसके बाद इसकी समयसारिणी पुनः निर्धारित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी को धन्यवाद दिया है। जून माह में एयर इंडिया के प्रबंध…
एक परीक्षा ऐसा भी : पुस्तक साथ ले जाने की छूट
देहरादून । उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज में रविवार को ऑल इंडिया बार एग्जाम का आयोजन हुआ। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की इस परीक्षा में पुस्तक साथ ले जाने की छूट थी। लॉ कॉलेज में 14वीं ऑल इंडिया बार परीक्षा रविवार को हुई। परीक्षा अधीक्षक एवं कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजेश बहुगुणा ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 888 अधिवक्ताओं ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 868 ने परीक्षा दी जबकि 20 अधिवक्ता अनुपस्थित रहे। एग्जाम का पेपर 11 भाषाओं में उपलब्ध था। दून में इनमें से 50 प्रतिशत छात्रों ने हिंदी और 50 प्रतिशत…
सीबीएसई ने जारी की डेंगू से बचाव के लिए एडवायजरी
देहरादून । सीबीएसई ने अपने सभी स्कूलों को डेंगू से बचाव के लिए एडवायजरी जारी की है। इसमें डेंगू को फैलने से रोकने के लिए स्कूल परिसर में तमाम ऐहतियाती उपाय करने को कहा गया है।क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी स्कूल अपने परिसर में नियमित अंतराल पर फॉगिंग, स्प्रे कराएं। स्कूल में बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी डेंगु से बचाव के तरीकों पर बात करें। स्कूल के परिधान ऐसे रखे जाएं कि छात्र-छात्राएं फुल स्लीव्स में रहे। यहां तक कि खेल जैसी गतिविधियों में भी फुल स्लीव्स में ही रहें।…
फर्जी प्रमाण-पत्रों से नौकरी पाने वाले शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ी
रुड़की । फर्जी प्रमाण-पत्रों से शिक्षा विभाग में नौकरी पाने वाले शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एसआइटी को जिन 211 शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों के फर्जी होने की शिकायत मिली है, उन पर कार्रवाई शुरू कर दी है। संबंधित शिक्षण संस्थान और विभाग से प्रमाण-पत्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाण-पत्रों के जरिये शिक्षक की नौकरी पाने वाले शिक्षकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को गंगनहर कोतवाली में फर्जी प्रमाण-पत्र के जरिये नौकरी पाने वाले शिक्षक पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। इससे पहले भी इस तरह के कई मुकदमे दर्ज हो…






























