मैक्स अस्पताल की फ्री बस सेवा का शुभारंभ
हरिद्वार | देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल ने हरिद्वार में आज अपनी फ्री और सभी सेवाओं से सुसज्जित मैक्स बस सेवा शुरू की। यह बस हरिद्वार के लोगों को मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून तक फ्री पिकअप और ड्रॉप सेवा प्रदान करेगी। यह हरिद्वार में रहने वाले उन रोगियों के लिए वरदान है, जिन्हें नियमित फॉलो-अप के लिए निरंतर यात्रा करनी होती है। मैक्स मेड बस का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और शहरी विकास विभाग के मंत्री श्री मदन कौशिक और मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के वाइस-प्रेसिडेंट, ऑपरेशंस और यूनिट हेड डॉ. संदीप सिंह तंवर ने किया। 45 सीटों…
डेंगू पर नियंत्रण हेतु कारगर प्रयासों की जरूरतः सीएम
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में डेंगू रोग पर नियंत्रण एवं प्रभावी रोकथाम के लिये कारगर एवं समेकित प्रयासों की जरूरत बतायी है। उन्होंने इस सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही सभी जिलाधिकारियों को सर्तकता एवं समन्वय से कार्य करने को कहा है। उन्होंने इस रोग के प्रति जन जागरूकता के प्रसार तथा स्वच्छता एवं सफाई पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिये हैं।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने शनिवार को सचिवालय में डेंगू रोग की रोकथाम के सम्बन्ध में किये जा रहे प्रयासों की शासन के उच्चाधिकारियों, सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…
तीन मेडिकल स्टोर हुए सील, जानिए खबर
रुड़की । देहरादून से आई फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन की टीम ने शनिवार को रुड़की के मेडिकल स्टोर एवं दूध की डेयरी पर छापेमारी की। टीम ने इस दौरान बिना लाइसेंस चल रहे तीन मेडिकल स्टोरों को भी सील किया। मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नारकोटिक दवाइयां भी टीम ने अपने कब्जे में ली है। टीम ने इस दौरान तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है। टीम ने एक दूध की डेयरी से पनीर और दूध के सैंपल भी लिए। रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत तेलीवाला में फूड एंड ड्रग एडमिनस्ट्रेशन की टीम ने छापेमारी की। टीम…
हिंदी दिवस : महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान
देहरादून । हिंदी दिवस पर देहरादून में महिला शिक्षकों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एबीकेएम के प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के निर्माण में महिलाआंे की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा जिस परिवार में ,जिस समाज मे महिलाओं का सम्मान होता है वह परिवार और समाज हमेशा अग्रणी पक्ति में खड़ा मिलता है। संजय श्रीवास्तव ने हिंदी दिवस पर कहा कि आज ही के दिन 1949 में सम्बिधान सभा ने निर्णय लिया था कि राष्ट्र की भाषा हिंदी ही होगी जिसके बाद 1953 से पूरे देश मे आज…
सेवा सप्ताह : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत मरीजो का जाना हालचाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शनिवार को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे। वे अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिले और उन्हें फल वितरित किए। मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित चिकित्सकों से अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन देश व समाज की सेवा के लिए समर्पित है। इसलिए हम उनके जन्मसप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हैं। गरीबों की सेवा करना, स्वच्छता के कार्यक्रम करना, अस्पतालों में भर्ती बीमारों के हाल चाल जानना, उन्हें फल वितरित करना, रक्तदान करना आदि…
आपदा राहत में धन की कमी नहीं आने दी जायेगी : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य में घटित प्राकृतिक आपदाओं एवं दुर्घटनाओं से हुए नुकसान आदि के आंकलन, क्षतिपूर्ति, योजनाओं की मरम्मत में हुए वास्तविक व्यय का विवरण 30 सितम्बर तक शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलाधिकारियों को आपदा मद में 71 करोड़ धनराशि पूर्व में उपलब्ध करायी जा चुकी है। इसके अतिरिक्त भी जिलाधिकारियों को 30 करोड़ और उपलब्ध कराये गये हैं। उन्होंने कहा कि आपदा राहत एवं इससे हुए नुकसान की भरपाई के लिय धन की कमी आड़े नहीं आने दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने आपदा के दौरान त्वरित…
उत्तराखंड : जलाशयों एवं झील निर्माण योजनाओं के लिए 589 करोड़ धनराशि की मांग
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने की मुख्यमंत्री से भेंट देहरादून । मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से सौंग बांध परियोजना हेतु रू. 1290 करोड़ तथा जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना हेतु 2584.10 करोड़ की स्वीकृति का किया अनुरोध। राज्य बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम के तहत संचालित 38 बाढ़ सुरक्षा योजनाओं के लिये रूपये 1108.37 करोड़ तथा प्रस्तावित जलाशयों एवं झील निर्माण योजनाओं के निये रू. 589.25 करोड़ धनराशि स्वीकृत करने का भी मुख्यमंत्री ने किया अनुरोध। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री ने राज्य की सिंचाई व पेयजल योजनाओं व बाढ़ सुरक्षा योजनाओं के लिये अपेक्षित धनराशि स्वीकृत करने का दिया आश्वासन। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र…
उत्तराखंड: पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी
देहरादून । उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। चुनाव छह अक्टूबर से तीन चरणों में कराए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश में आचार संहिता भी लागू हो गई है। हरिद्वार को छोड़कर बाकी सभी 12 जिलों में 66 हजार से ज्यादा पदों पर चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। राज्य चुनाव आयुक्त चंद्रखेखर भट्ट ने अधिसूचना जारी कर बताया कि पहले चरण का चुनाव छह अक्टूबर, दूसरे चरण का चुनाव 11 अक्टूबर और तीसरे चरण का चुनाव 16 अक्टूबर को होगा। वहीं तीनों चरणों के चुनाव परिणाम 21 अक्टूबर को जारी होंगे। नामांकन तिथि 20 सितंबर से 24…
नया एक्ट : आरटीओ में लाइसेंस के लिए लम्बी कतारें
देहरादून । प्रदेश में नया एमवी एक्ट लागू होते ही वे लोग भी सतर्क हो गए हैं। सालों से बिना लाइसेन्स के गाड़ी चला रहे थे परिवहन विभाग एक्ट लागू होने के बाद भी काम में तेजी नहीं ला पा रहा है। पिछले 12 दिन से उत्तराखण्ड में पॉल्यूशन जांच केन्द्रों की बात की जाए या फिर लाइसेन्स बनवाने के लिए आरटीओ ऑफिस की। लोगों के पूरे दिन लाइन में खड़े-खड़े बीत रहे हैं। लाइसेन्स बनवाने से लेकर गाड़ी के पॉल्यूशन चेक करवाने के सर्टिफिकेट के लिए भीड़ इस कदर है कि लोगों की हिम्मत जवाब दे रही है। उमस…
जलापूर्ति करने वाले बौन्स्याड़ी गदेरा का अस्तित्व संकट में, जानिए खबर
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले में लोक पुरुषार्थ को जागृत एवं संगठित कर अपने संसाधनों के विकास, संरक्षण एवं उपयोग की एक महत्वपूर्ण कार्ययोजना पर काम शुरू हो गया है। लगातार सूखते जा रहे गधेरों, धारों को पुनर्जीवित कर, सदाबहार करने के सभी गांवों में प्रयास किये जा रहे हैं। जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता अभियान भी चलाये जा रहे हैं और ग्रामीण समितियों का गठन किया जा रहा है। ये समितियां खंतियों, ताल-तलइयों का निर्माण कर उनके चारों तरफ उन्नत किस्म की घासों का रोपण करने के साथ ही गधेरे के दोनों ओर उपलब्ध भूमि पर चारापत्ती और अन्य स्थानीय उपयोग…






























