धूमधाम से मना हरितालिका महोत्सव
देहरादून । देहरादून में हरितालिका महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने एक दुसरे को रंग लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम की संचालिका लीला शमा ने बताया कि हरितालिका तीज की परमपरा हिन्दु धर्म में अनादि काल से है। मान्यता है कि भगवान शिव को पाने के लिए मां गौरी ने निर्जला व्रत रखकर भगवान की उपासना की थी। तभी से हिन्दू संस्कृति में इसका प्रचलन शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि हरितालिका तीज पर महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना करती है तो वहीं कंुवारी लड़किया अच्छा पति पाने के…
फैशन वीक के लिए ऑडिशन का आयोजन
देहरादून । वीजी फैशन एंटरटेनमेंट द्वारा आगामी इंडिया कल्ट लाइफस्टाइल फैशन वीक 2019 के लिए रनवे मॉडल ऑडिशन का आयोजन आज स्पोर्ट्सफिट बाय एमएस धोनी में किया गया। ऑडिशन में देहरादून, ऋषिकेश, दिल्ली, आसाम, रुड़की, हल्द्वानी और देश के अन्य शहरों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।ऑडिशन के लिए जूरी के सदस्य में खादी डिजाइनर नमिता शर्मा, शो कोरियोग्राफर कपिल गौहरी, मॉडल सात्विका गोयल और स्पोर्ट्सफिट बाई एमएस धोनी के निदेशक अमन वोहरा उपस्थ्ति रहे। ऑडिशन के दौरान, प्रतिभागियों ने रैंप वॉक किया और जजों को अपना परिचय दिया। प्रतिभागियों को उनके आत्मविश्वास, भाषण, मुद्रा और समग्र व्यक्तित्व के आधार पर…
यूथ फाउंडेशन ने दिए 470 जवान , जानिए खबर
पूरे जज्बे के साथ बढ़ते रहेंगेः कर्नल अजय कोठियाल देहरादून । यूथ फाउंडेशन द्वारा राज्य के अनेक जिलों में चलाये जा रहे प्रशिक्षण शिविर, पहाड़ के युवाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। गढ़वाल राइफल्स का भर्ती परिणाम अभी घोषित हुआ है जिसमें कुल 1157 युवकों को सफलता मिली। गौरतलब है कि 1157 में से 470 युवा, यूथ फाउंडेशन के निशुल्क शिविरों से प्रशिक्षण प्राप्त हैं। सफलता का प्रतिशत देख, यूथ फाउंडेशन के संस्थापक, (रि) कर्नल अजय कोठियाल, (कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र, विशिष्ट सेना मैडल) का कहना है कि हमने प्रदेश में बेरोजगार युवाओ…
जरूरतमंद आरती के ईलाज के लिए सीएम त्रिवेंद्र ने की मदद , जानिए ख़बर
आरती ट्रक की चपेट में आने से हो गयी है गम्भीर घायल देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनपद बागेश्वर के ग्राम बिनोलासेरा की 22 वर्षीय आरती धनोला के इलाज के लिये 03 लाख रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी है। जनपद बागेश्वर के ग्राम बिनोलासेरा की एक गरीब परिवार की बेटी 22 वर्षीय आरती धनोला देहरादून स्थित एक प्राईवेट कम्पनी में नौकरी करने आयी थी, परन्तु कुछ दिन पूर्व सुश्री आरती एक सड़क दुर्घटना में ट्रक की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गई। आरती ने दुर्घटना में अपने शरीर के कमर के नीचे का हिस्सा…
रोक्सना सुब्रमण्यम ने बुक रीडिंग में साझा किए अपने अनुभव, जानिए खबर
देहरादून । मशहूर लेखिका रोक्सना स्वामी का पुस्तक पाठन सत्र डब्लयूआईसी राजपुर रोड पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुस्तक इवॉल्विंग विद सुब्रमण्यम स्वामी-ए रोलर कोस्टर राइड के माध्यम से अपने पति सुब्रमण्यम स्वामी के साथ अपने स्वयं के अनुभव साझा किए। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे सुब्रमण्यम स्वामी ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी धर्मयुद्ध का नेतृत्व किया, और 1999 में वाजपेयी सरकार मे भी उनकी निर्णायक भूमिका रही। रोक्सना स्वामी ने अन्य की कई अनुभव सभी के साथ साझा किए। उन्होंने श्री सुब्रमणियम स्वामी के बारे में उनकी…
फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की प्रमुख हस्तियों ने लिया हिस्सा
देहरादून । तुलाज इंस्टिट्यूट में आयोजित 5वें देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन बॉलीवुड उद्योग के प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया। प्रसिद्ध हस्तियों में डिनो मोरिया, कंवलजीत सिंह, रंजीत, दिलीप सेन, विवेक वासवानी और यशपाल शर्मा शामिल रहे जिन्होंने तुलाज इंस्टिट्यूट के छात्रों के साथ बातचीत करी।फिल्म फेस्टिवल का दूसरा दिन श्दिल विल प्यार व्यार’, माई लाइफ स्टोरी’, एगरोफोबिया’, नाइटमेयर’, रन अवे’ और डार्क वुड’ सहित कई फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ शुरू हुआ। तुलाज इंस्टिट्यूट के छात्रों को संबोधित करते हुए, प्रसिद्ध भारतीय मॉडल और अभिनेता डिनो मोरिया, जो अपनी फिल्मों जैसे बाज, चेहरा और राज के लिए…
राज्य को मिला 7 राष्ट्रीय पुरस्कार, जानिए खबर
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत उत्तराखंड को 7 राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। ये पुरस्कार 6 सितम्बर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं जल शक्ति मंत्री भारत सरकार गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा प्रदान किए गए। उत्तराखंड की ओर से सम्मानित होने वाले प्रतिनिधियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री से भेंट की।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने सचिव पेयजल अरविन्द सिंह हयांकी के नेतृत्व में आए सभी प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि इसी मनोयोग से कार्य करते रहे। उन्हांेने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
सीएम त्रिवेंद्र ने हास्पिटल के आईपी भवन का किया उद्घाटन
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को हरबर्टपुर क्रिश्चियन हास्पिटल के आई.पी भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल की स्मृतियों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लेहमन अस्पताल के नाम से प्रसिद्ध यह अस्पताल काफी लम्बे समय से राज्य के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। इस अस्पताल में उत्तराखण्ड से ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा व अन्य राज्यों से भी मरीज यहां ईलाज के लिए आते हैं। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि लेहमन अस्पताल के आन्तरिक मार्गों का सुदृढ़ीकरण किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य…
देश के पहले हेलीकाप्टर सम्मेलन का उत्तराखंड में हुआ आयोजन
उत्तराखण्ड में प्रति वर्ष, हेलीकाप्टर सम्मेलन का होगा आयोजन देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड में हेली सेवाओं के विस्तार की बहुत सम्भावनाएं हैं। उत्तराखण्ड में प्रति वर्ष, हेलीकाप्टर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उड़ान योजना में चिन्हित स्थानों के लिए हेली सेवाएं देने पर राज्य सरकार, भारत सरकार से मिलने वाली सब्सिडी के अतिरिक्त सब्सिडी देगी। मुख्यमंत्री, सहस्त्रधारा हेली ड्रोम में आयोजित हेलीकाप्टर समिट 2019 के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। हेलीकाप्टर समिट 2019, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार, उत्तराखण्ड सरकार व फिक्की के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस…
कुपोषित बच्चों को वितरित किया पौष्टिक आहार , जानिए खबर
देहरादून । पोषण अभियान-2019 के अन्तर्गत ‘कुपोषण मुक्ति हेतु गोद अभियान’ को सफल बनाने हेतु मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में कुपोषण मुक्ति हेतु अभियान की शुरूआत करते हुए राज्य के मंत्रीगणों, अधिकारियों एवं उद्योगपतियों को कुपोषित-अति कुपोषित बच्चों को गोद लेने का आह्वारन किया गया था। जनपद में पोषण अभियान के अन्तर्गत विभिन्न अधिकारियों द्वारा क्षेत्रवार ऐसे बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने हेतु जिम्मेदारी लेते हुए माता-पिता से मुलाकात कर बच्चों को दिये जाने वाले पौष्टिक आहार भी वितरित किया तथा उनका नियमित रूप से ध्यान रखने एवं विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के तहत जिला अर्थ…






























