छात्रसंघ चुनाव : एबीवीपी और बागी निर्दलीय के कार्यकर्ताओं में खूनी संघर्ष
देहरादून । छात्रसंघ चुनाव को लेकर माहौल गरमाता जा रहा है। डीएवी पीजी कॉलेज में एबीवीपी का बागी गुट रैली निकालने के लिए जमा हुआ था। लेकिन इस बीच एबीवीपी और युवा मोर्चा के नेताओं ने उनपर हमला बोल दिया, जिसके बाद उनके बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान कई छात्र नेत गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने हंगामा बढ़ता देख लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। छात्रसंघ चुनाव को लेकर अिखल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एनएसयूआइ समेत तमाम छात्र संगठन और निर्दलीय प्रत्याशी पूरे जोर-शोर से मैदान में…
अधिकारियों के योगदान से बच्चों का बनेगा भविष्यः डीएम मंगेश
जिले के अधिकारियों ने 116 स्कूलों को लिया है गोद रुद्रप्रयाग । जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में जिले के अधिकारियों द्वारा गोद लिए गए 116 प्राथमिक विद्यालयों में संचालित होने वाले प्रोजेक्ट आंकलन की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों के न्यून योगदान से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल व जीवन परिवर्तन हो सकता है। प्रोजेक्ट आंकलन के तहत जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा गोद लिये गये 116 विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा तीन, चार व पांच के विद्यार्थियों का विषयवार आंकलन प्रश्नावली को जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में जिला शिक्षा एवं…
उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान जरूरी : सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने छात्रों के व्यापक हित में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिये जाने की जरूरत बतायी है। मुख्यमंत्री ने इसका भी आंकलन करने को कहा है कि इण्टर के बाद कितने छात्र स्नातक में प्रवेश ले रहे हैं। अधिक से अधिक छात्राएं स्नातक में प्रवेश ले सके इसके लिये भी उन्होंने प्रभावी प्रयासों की जरूरत बतायी। शुक्रवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को गुणवत्ता युक्त उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य होना चाहिए। इसके लिये सभी आवश्यक प्रयास सुनिश्चित किये…
प्रेमनगर पुलिस ने दबोचा स्मैक तस्कर को , जानिए खबर
देहरादून । अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक स्मैक तस्कर को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई जिसकी कीमत लाखों रूपये बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद देहरादून में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से समाप्त करने तथा जनपद को नशा मुत्तफ कर युवा पीढी को इसके चंगुल से बचाने के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार में लिप्त व्यत्तिफयों की धरपकड़ हेतु टीमंे गठित कर विगत दिनों में अन्तर्राज्यीय गिरोह के कई स्मैक तस्करों…
समाज बाँध रखा है महिलाओं को बहुत से बन्धनों में : नेहा जोशी
देहरादून । भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नेहा जोशी को यूथ फाउंडेशन के कैंप में कोर मिलिट्री पुलिस की ट्रेनिंग ले रही युवतियों को प्रेरित करने पहुँची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गणेश जोशी की बेटी, नेहा जोशी, जो कि एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर काम करती हैं। बालावाला में स्तिथ सरदार भगवान सिंह यूनिवर्सिटी में नेहा जोशी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नेहा जोशी, 1978 में गठित, भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) की राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी हैं, जो भारतीय जनता पार्टी की एक युवा शाखा है। पशु प्रेमी, नेहा जोशी…
पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकना तथा जन सुविधाओं के विकास पर विशेष बल देने की जरूरी : सीएम त्रिवेंद्र
ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग की टीम ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को सौंपी रिपोर्ट देहरादून | ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग की टीम द्वारा राज्य में ग्राम्य विकास के क्षेत्र में योजनाओं का विश्लेषण करने के बाद एक रिपोर्ट मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को सौंपी गई। आयोग द्वारा तैयार की गयी 5वीं रिपोर्ट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सिफारिशें की गयी हैं ताकि पलायन को कम किया जा सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकना तथा जन सुविधाओं के विकास पर ध्यान दिया जाना बहुत जरूरी है,…
उत्तराखंड : 11 अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल
देहरादून | प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय वन सेवा और सचिवालय सेवा व राज्य सिविल सेवा के 11 अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। आईएएस दिलीप जावलकर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूसीएडीए का दायित्व हटा दिया गया है। आईएएस सोनिका को मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूसीएडीए का दायित्व सौपा गया है। आईएएस विजय कुमार को अपर सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकरी का दायित्व सौंपा गया है। आईएफएस धीरज पांडे को संयुक्त निदेशक राज्य पर्यावरण संरक्षण एव जलवायु परिवर्तन निदेशालय का दायित्व सौंपा गया है। सचिवालय सेवा के देवेंद्र पालीवाल को अपर सचिव आपदा प्रबंधन बनाया गया है। सचिवालय सेवा…
पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा राज्य में विशेष अभियान
महाविद्यालयों में स्थापित होंगी ई-लाईब्रेरी देहरादून | मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एक निश्चित समयावधि में पूर्ण साक्षरता के लक्ष्य को हासिल करने के लिए नियोजित तरीके से काम करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में सीएम घोषणाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घोषणा के क्रियान्वयन के हर स्तर के लिए टाईम फ्रेम तय किया जाए। जीरो बजट वाली घोषणाएं अविलम्ब पूरी हों। जिन मामलों में भूमि संबंधी दिक्कतें आ रही हैं, उनमें स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाए। मुख्यमंत्री ने…
गवर्नर्स टीचर्स अवार्ड से 30 शिक्षक हुए सम्मानित , जानिए खबर
देहरादून । शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 30 शिक्षकों को गवर्नर्स टीचर्स अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने माध्यमिक के 13, बेसिक के 12 और संस्कृत शिक्षा के पांच शिक्षकों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि व्यवसायिक शिक्षा को विद्यालयी शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। प्रतिभाएं आगे आएंगी और पलायन रुकेगा। शिक्षकों को पुरस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा में नवाचार और अभिनव प्रयोग हुए हैं। ऐसे में समाज की अपेक्षाएं भी तेजी से बढ़ी हैं। शिक्षा गुणवत्ता में सुधार…
एचआईवी के प्रति जागरूकता जरूरी : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राज्य एड्स काउन्सिल की चतुर्थ बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राज्य एड्स काउन्सिल की चतुर्थ बैठक सम्पन्न हुयी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य एड्स काउन्सिल की बैठक समय-समय पर आयोजित की जाएं। उन्होंने कहा कि एड्स के प्रति जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश में एड्स एवं उसके कारणों पर अध्ययन किया जाना चाहिए ताकि राज्य एड्स काउन्सिल के गठन का उद्देश्य पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि…






























