यमुना कालोनी में सड़क निर्माण का कार्य आरम्भ
देहरादून | सिंचाई विभाग एवं जल विद्युत निगम के अधिकारियों से निरन्तर वार्तालाप के उपरान्त यह निर्णय लिया गया कि यमुना कालोनी में सड़कों का रख-रखाव यूजेवीएनएल द्वारा किया जायेगा। लगभग 15-20 वर्ष की प्रतीक्षा के बाद यमुना कालोनी की जीर्ण -क्षीरण सडकों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यमुना कालोनी की पार्षद सुमित्रा ध्यानी ने कहा कि जन प्रतिनिधि प्रयास कर सकते हैं तथा जनता जनार्दन की आवाज़ उठा सकते हैं लेकिन कार्य करने के लिए जल विद्युत निगम के एमडी यस. एन. वर्मा जी जैसे प्रशासनिक निर्णय क्षमता व सकारात्मक सोच के अधिकारियों का होना बहुत ज़रूरी…
सीएम त्रिवेंद्र गोद ली बच्ची योगिता के अजबपुर कला स्थित घर पहुंचे , जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कुपोषण मुक्ति अभियान के तहत उनके द्वारा गोद ली गई बच्ची योगिता के अजबपुर कला स्थित घर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने योगिता के माता-पिता से उनके पोषण, खानपान और दिनचर्या की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने उसके वजन व कुपोषण से मुक्ति के लिए कितना वजन होना चाहिए इसकी जानकारी ली और उन्हें पोषण युक्त आहार दिया। अभी योगिता की वजन 8 किग्रा 500 ग्राम है। 3 माह में योगिता का वजन यदि 9 किग्रा 600 ग्राम हो जाता है, तो वह कुपोषण मुक्त हो जायेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड को…
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र 209 करोड़ के विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
पिथौरागढ़ | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत मंगलवार को पिथौरागढ़ जिले के भ्रमण पर पंहुचे। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र द्वारा 209 करोड़ 81 लाख 40 हजार रुपये की लागत की 34 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। जिसमें 119 करोड़ 77 लाख 43 हजार की कुल 8 योजनाओं का लोकार्पण तथा 90 करोड़ 3 लाख, 97 हजार रुपये की कुल 26 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पोषण माह का शुभारम्भ कर अति कुपोषित बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने हेतु ऊर्जा (विभिन्न खाद्यान्न सामग्री का मिश्रण)…
माॅ नन्दा-सुनन्दा महोत्सव का शुभारंभ, जानिए खबर
नैनीताल । वैदिक मंत्रो एवं धार्मिक अनुष्ठान के बीच मंगलवार को माॅ नन्दा-सुनन्दा महोत्सव का क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, विधायक संजीव आर्य, पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, जिलाधिकारी सविन बंसल व एसएसपी सुनील कुमार मीणा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके साथ ही माॅ नन्दा-सुनन्दा के धार्मिक ध्वज प्रदान किए गए। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा माॅ नन्दादेवी की स्तुति वन्दना कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने नन्दादेवी महोत्सव की क्षेत्रवासियों को शुभकामानाऐं देते हुए सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने व सुख-समृद्धि की कामना की।…
मेरी माँ मेरी पहली शिक्षक : अक्षरा दलाल
देहरादून । जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की निदेशक अक्षरा दलाल का कहना है कि ऐसा कहा जाता है कि अपने जीवन में हम जिस किसी से भी मिलते वो हमे कुछ न कुछ जरूर सिखाते हैं और जीवन ऐसे शिक्षकों के बिना अधूरा हैं। मेरे साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ, मेरी माँ मेरी पहली शिक्षक बनी। हमारे देश में एक कहावत है, बच्चों की परवरिश के तरीके से उनके चरित्र का निर्माण होता है, और उनके चरित्र से समाज का चरित्र बनता है, परिवार में तीन पीढ़ियों के बाद एक लौती बेटी होने के नाते, मेरे परिवार ने…
नेशनल वेब मीडिया एसोसिएशन के पहल का बड़ा असर , एडिटर गिल्ड हरकत में
नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश में स्कूली बच्चों को मिड डे मील में नमक के साथ रोटी दिये जाने की घटना को सामने लाने वाले पत्रकार पर राज्य सरकार की कार्रवाई की एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया ने निंदा की है। यह अजब हालात देश के सबसे बड़े प्रदेश के हैं कि जहाँ बच्चों के मिड डे मील को बेहतर करने के बजाय इसकी सच्चाई सामने लाने वाले के ही ख़िलाफ़ ही एफ़आईआर दर्ज करा दी गई। बता दें कि बच्चों का नमक के साथ रोटी खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ासा वायरल हो रहा है और इससे योगी सरकार…
कुपोषण मुक्ति हेतु “गोद अभियान’’ की हुई शुरूआत
कुपोषण को दूर करने की सीएम त्रिवेंद्र की बड़ी पहल मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बच्ची योगिता को लिया गोद देहरादून | उत्तराखण्ड में कुपोषण से मुक्ति के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की पहल पर बड़ी पहल की गई है। मंगलवार को पोषण अभियान 2019 के अंतर्गत ‘‘कुपोषण मुक्ति हेतु गोद अभियान’’ की शुरूआत हुई। इसमें प्रदेश में चिन्हित 1600 अति कुपोषित बच्चों को मुख्यमंत्री, मंत्रिगणों, विधायकों, अधिकारियों, उद्योगपतियों व अन्य समाजसेवियों द्वारा गोद लिया जाएगा। 20 अति कुपोषित बच्चों को लिया गया गोद सीएम आवास में अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर 20 बच्चों को गोद लिया गया।…
नारी निकेतन यौन शोषण : मुख्य आरोपी गुरदास को 7 साल की कैद
देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित नारी निकेतन यौन शोषण मामले में कोर्ट ने सोमवार को दोषियों को सजा सुनाई। मुख्य आरोपी गुरदास को 7 साल की सजा और 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। वहीं, हासिम व ललित बिष्ट 5-5 साल की कैद और 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। शमा निगार, चंद्रकला, किरण व अनिता मैंदोला को 4-4 साल की कैद 10-10 हजार जुर्माना, मीनाक्षी पोखरियाल व कृष्णकांत को 2-2 साल की सजा और 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं मीनाक्षी और कांछा को जमानत मिल गई है। गौरतलब है कि 2015 में नारी निकेतन में…
उत्तराखण्ड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केदारधाम पहुँच किये मंदिर के दर्शन
बेस कैम्प में स्वामी विवेकानन्द धमार्थ चिकित्सालय का किया लोकार्पण केदारनाथ | राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केदारधाम पहुँच कर मंदिर के दर्शन किए। इसके पश्चात राज्यपाल, मुख्यमंत्री, हंस फाउण्डेशन के भोले जी महाराज, मंगला माता जी ने बेस कैम्प में स्वामी विवेकानन्द धमार्थ चिकित्सालय का लोकार्पण किया। स्वामी विवेकानन्द धमार्थ चिकित्सालय द्वारा आज से तीर्थ यात्रियों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। चिकित्सालय का संचालन स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी, देहरादून द्वारा किया जा रहा है। 12 बैड के चिकित्सालय में 02 डाॅक्टर केदारनाथ में स्थायी रूप से रहेंगे व अस्पताल में…
ड्रोन उड़ाने के लिए डीजीसीए की अनुमति जरूरी , जानिये खबर
देहरादून । आम जनता को ड्रोन के प्रयोग के संबंध में जागरूक करने के लिए अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय, उत्तराखण्ड द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इन दिशा निर्देशों के अनुसार ड्रोन को खरीदने से पहले भारत सरकार द्वारा निर्धारित की गई प्रक्रियाओं का पालन किया जाना चाहिए। इस संबंध में समस्त जानकारी डीजीसीए की वेबसाईट पर उपलब्ध है। ड्रोन के संचालन से पहले नियमानुसार डीजीसीए से यूनिक आईडेंटीफिकेशन नम्बर (यूआईएन) व स्वचालित एयरक्राफ्ट आपरेटर परमिट (यूएओपी) प्राप्त कर लिया जाना चाहिए। ड्रोन को आपरेट करने वाला पायलट, भारत सरकार द्वारा अधिकृत संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त किया हुआ हो।…






























