पर्यटन सचिव के साथ फेस टू फेस, जानिए खबर
देहरादून । फिक्की फ्लो एवं त्रिकोण सोसाइटी की ओर से फेस टू फेस विद गवर्नमेंट सीरीज के अंतर्गत पर्यटन सचिव उत्तराखंड दिलीप जावलकर ने फिक्की फ्लो की महिला उद्यमियों को पर्यटन विभाग में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा की। इस अवसर पर दिलीप जावलकर ने विभाग द्वारा चलाई जा रही उन योजनाओं की चर्चा की जिनका फायदा महिलाएं उठा सकती है। उन्होंने महिला उद्यमियों की समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की ओर सिंगल विंडो सिस्टम बनाये जाने पर बात की। इस अवसर पर फिक्की फ्लो की चेयरपर्सन उत्तराखंड चैप्टर नाजिया इज्जुद्दीन ने कहा कि इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य…
कैंसर के इलाज एवं न्यूरोलोजिकल उपचार के विभिन्न विकल्पों पर जानकारी
काशीपुर । इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स के वरिष्ठ डॉक्टरों ने कैंसर के इलाज और न्यूरोलोजी के क्षेत्र में हाल ही में हुए विकास कार्यों पर एक सत्र का आयोजन किया, जो अब इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स के मरीजों के लिए उपलब्ध हैं। डॉ प्रवीण गर्ग, सर्जिकल ओंकोलोजिस्ट एवं डॉ रोबिन खोसला, रेडिएशन ओंकोलोेजिस्ट ने आंोकेलोजी के क्षेत्र में हाल ही में हुए विकास कार्यों पर चर्चा की, वहीं डॉ पी.एन. रंजन, न्यूरोलोजिस्ट एवं स्ट्रोक स्पेशलिस्ट ने स्ट्रोक के इलाज में हुए नए विकास कार्यों पर रोशनी डाली तथा गोल्डन आवर के अंदर इलाज के महत्व पर जोर दिया। सत्र के दौरान डाक्टरों…
मुख्यमंत्री ने की गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेला को राजकीय मेले के रूप में मनाने की घोषणा
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को महेन्द्रा ग्राउण्ड, गढ़ी कैंट में गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेले में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेला को राजकीय मेले के रूप में मनाने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने परमवीर चक्र विजेता ले. कर्नल धन सिंह थापा द्वार का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने सबको हरितालिका तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गोर्खाली समाज अपने त्योहारों को जिस उत्साह के साथ मनाते हैं, इससे उनकी अलग पहचान बनती है। महिलाएं बड़े धूमधाम से हरितालिका तीज के इस त्योहार को मनाती हैं। उन्होंने…
सीएम त्रिवेंद्र ने किया पेयजल योजनाओं का शिलान्यास
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को नथुवावाला, देहरादून में 22 करोड़ 48 लाख रूपये की पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया। विश्व बैंक पोषित अर्द्धनगरीय क्षेत्रों हेतु उत्तराखण्ड पेयजल कार्यक्रम के तहत नथुवावाला पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि दिसम्बर 2020 तक इस पेयजल योजना का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। इस पेयजल योजना से क्षेत्र में प्रतिदिन 16 घण्टे पेयजल की उपलब्धता होगी। इस योजना से पानी 40 फीट की ऊँचाई तक बिना पम्प की सहायता से लिफ्ट हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश के लिए लगभग एक हजार…
सीएम त्रिवेंद्र ने महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर कोश्यारी को दी बधाई
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता हैं। उत्तराखण्ड के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे संवेदनशील, सादगीपूर्ण व लोकप्रिय व्यक्तित्व के धनी हैं।
1 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक चलेगा वोटर सत्यापन कार्यक्रम, जानिए ख़बर
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने किया इस अभियान का शुभारंभ देहरादून | रविवार को मीडिया सेंटर, सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने उत्तराखण्ड में ‘वोटर सत्यापन कार्यक्रम (ई.वी.पी)’ का शुभारम्भ किया। उन्होंने बताया कि भारत निवार्चन आयोग द्वारा 1 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक वोटर सत्यापन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूचियों को 100 प्रतिशत सत्यापित व त्रुटिरहित करना है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से सबसे बड़े मतदाता सत्यापन अभियान से जुड़ने की अपील की। एक सितम्बर से प्रारम्भ हुए इस अभियान में वोटर कार्ड में दर्ज अपने और अपने…
पर्यटन स्वरोजगार योजना कमेटी की बैठक आयोजित
देहरादून। जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में वीरचन्द्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार योजना की जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्हांेने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में जनपद के 22 आवेदकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें वाहन मद में 11 तथा गैरवाहन मद में 11 लाभार्थियों का चयन किया जाना है। बैठक में जिलाधिकारी ने गैरवाहन मद में प्राप्त 4 आवेदकों तथा वाहन मद में 12 उपिस्थित आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें से वाहन मद के अन्तर्गत 6 एवं गैर वाहन मद के 2 पात्र…
अखाड़ों की सम्पत्तियों को नहीं होने देंगे खुर्दबुर्द : श्रीमहंत नरेंद्र गिरी
हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के 157वें स्थापना दिवस के अवसर पर अखाड़े की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन कर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी, महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी को फूलमालाए पहनाकर व शाॅल ओढ़ाकर तथा सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। निर्मला छावनी स्थित बेंकट हाॅल में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय संस्कृति व सनातन परंपराओं के संरक्षण तथा संवर्द्धन में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी व महामंत्री हरिगिरी का उल्लेखनीय योगदान है। श्रीमहंत नरेंद्र गिरी तथा श्रीमहंत…
सड़क पर वाहन गलत खड़ा करने पर 500 रू. प्रति घंटा का होगा जुर्माना
1 सितम्बर से मोटर वाहन अधिनियम की धारा 201 में संशोधन लागू देहरादून। अनाधिकृत रूप से सार्वजनिक स्थानों व सड़कों पर ऐसे वाहन रखने वालों पर जिससे यातायात का मुक्त प्रवाह प्रभावित हो 01 सितम्बर 2019 से 500 रू. प्रति घंटा का जुर्माना लगेगा। साथ ही सरकार द्वारा अधिकृत एजेंसी या विभाग द्वारा वाहन हटाने पर हटाने के शुल्क के अतिरिक्त वाहन रखने का शुल्क भी वाहन स्वामी या सम्बन्धित इंजार्च से वसूला जायेगा। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता तथा कानून विशेषज्ञ नदीम उद्दीन एडवोकेट ने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय से यातायात बाधित करके सार्वजनिक मार्ग पर वाहन खडे़…
गढ़वाली हास्य गीत ‘टट्टी कु डब्बा’ का हुआ विमोचन
देहरादून। फिल्म यात्रा एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति गढ़वाली हास्य गीत ‘टट्टी कु डब्बा’ का विमोचन प्रेमनगर स्थित शर्मा प्रोडक्शन हाऊस में किया गया। गीत को मालदेवता की सुन्दर वादियों में फिल्माया गया है। प्रेमनगर स्थित शर्मा प्रोडक्शन हाऊस में शनिवार को गढ़वाली हास्य गीत टट्टी का डब्बा का विमोचन मुख्य अतिथि नीरज ढौंडियाल, बसंत पंत, निर्देशक निर्माता शिव कुमार व उनकी टीम द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे नीरज ढौंडियाल ने फिल्म यात्रा एंटरटेनमेंट की पूरी टीम को शुभकामनायें व बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। निर्देशक व निर्माता शिवकुमार से जब पूछा गया कि…






























