सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ली उत्त्तराखण्ड राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड राज्य वन्य जीव बोर्ड की 13वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। इस अवसर पर वन मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत भी उपस्थित थे। बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने वनों के प्रबन्धन में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित किये जाने पर बल देते हुए कहा कि वनों के संरक्षण के साथ ही ग्रामीणों की आजीविका भी प्रभावित न हो इसके लिये प्रभावी पहल होनी चाहिए। बैठक में मानव वन्य जीव संघर्ष से ग्रसित गांवों में वालेण्टरी विलेज प्रोटेक्शन फोर्स के गठन, संरक्षित क्षेत्रों…
भारत गौरव फाउंडेशन अवार्ड से आरुषि निशंक सम्मानित
नई दिल्ली/देहरादून। सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना, फिल्म निर्मात्री, कवित्री, व्यवसायी, पर्यावरणविद् व समाज सेविका आरुषि निशंक को भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन ने भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान इन्हें कला और संस्कृति के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य के लिए दिया गया। दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान आरुषि को दिया गया जिसमें श्री रतन लाल कटारिया एम ओ एस जल शक्ति, मार्गनी भारत सांसद लोकसभा, सत्य नारायण जातीय सांसद लोकसभा, संग्राम सिंह इंडियन रेसलर समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। आरुषि सुप्रसिद्ध कत्थक गुरु पदम् विभूषण बिरजू महाराज की शिष्या हैं और भारत सरकार…
आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेकर लौटे केन्द्रीय दल ने की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात
देहरादून | प्रदेश के जनपद उत्तरकाशी एवं चमोली जनपदों में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री संजीव कुमार जिन्दल के नेतृत्व में आये केन्द्रीय दल के सदस्यों ने शुक्रवार को सांय मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास पर भेंट की। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में दैवीय आपदा के मानकों में शिथिलता होनी चाहिए तथा पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार सहायता राशि में भी तद्नुसार वृद्धि होनी चाहिए ताकि आपदा में प्रभावित लोगों को और अधिक प्रभावी ढंग से मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि…
अवैध रूप से संचालित किट्टी कमेटिया हो प्रतिबंधित
विकासनगर/देहरादून । ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा व महासचिव भास्कर चुग ने क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रही किट्टी कमेटियों को प्रतिबंधित करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने इन्वेस्टमेंट कंपनियों, ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट कंपनियों पर भी रोक लगाने की मांग की है। यहां आयोजित एक पत्रकार वार्ता में एसोसिएशन महासचिव भास्कर चुग एवं अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन ने मानव अधिकार आयोग उत्तराखंड के समक्ष भी एक वाद दाखिल किया है, जिसमें शीघ्र सुनवाई प्रारंभ होने की उम्मीद भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अनेक किट्टी संचालक…
दुर्घटना में एक पैर गवाया और अब देश को गर्व कराया , जानिये खबर
दिल में चाहत हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं प्रतीत होता एक कठिन मेहनत के दम पर आप कुछ भी हासिल कर सकते है जी हां ऐसा ही कुछ कर दिखाया है भारत की पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी जोशी ने | भारत की पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी जोशी ने पहला विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीता जो की अब तक ऐसा कोई कारनामा नहीं कर पाया | मानसी जोशी ने जीतने के बाद कहा कि यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। मैच जीतने के बाद जोशी ने कहा, “मैंने बहुत कठिन ट्रेनिंग की है…मैंने एक दिन में…
नियमों की धज्जियां उड़ा रहे दून के मोबाइल डीलर, जानिये खबर
मोबाइल डीलरों को ई-कचरा प्रबंधन नियमों की जानकारी नहीं देहरादून। देहरादून शहर में तेजी के साथ मोबाइल डीलर्स के शोम रूम खुल रहे हैं। आश्चर्यजनक बात यह है कि शहर के 88 प्रतिशत मोबाइल डीलर ई-कचरा प्रबंधन नियामवली को लेकर जागरूक नहीं हैं और 63 प्रतिशत डीलर तो ऐसे हैं, जिन्होंने यह नाम ही नहीं सुना है। देहरादून स्थिति एन्वायरनमेंटल एक्शन एवं एडवोकेसी ग्रुप गति फाउंडेशन द्वारा शहर के 16 मोबाइल डीलर्स के साथ एक सोशल ऑडिट में यह बात सामने आई। इनमें से 10 सैमसंग के अधिकृत डीलर हैं और 6 विभिन्न ब्रांडो के मोबाइल फोन बेचते हैं। यह…
उत्तराखण्ड राज्य निवेश के लिये मुख्य गंतव्य स्थल , जानिये खबर
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ‘‘आठवें इन्वेस्ट नाॅर्थ’’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग बैंगलोर/देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बैंगलोर में आयोजित आठवें इनवेस्ट नाॅर्थ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखण्ड में निवेश के लिए उद्यमियों को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में सेवा क्षेत्र विशेष तौर पर पर्यटन, बायो टेक्नोलाॅजी, नवीकरणीय ऊर्जा, फिल्म शूटिंग व सूचना प्रौद्योगिकी में निवेश की काफी सम्भावनाएं हैं। उत्तराखण्ड सरकार, निवेशकों को आवश्यक सुविधायें प्रदान करने के लिए तत्पर है। गत दो वर्षों में राज्य में निवेश के लिए सुनियोजित प्रयास किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य तेजी से निवेश के…
मेडिकल काॅलेज में रैगिंग, जानिए खबर
देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। सीनियर छात्रों ने जूनियर्स के बाल कटवा दिए हैं। वहीं, 23 अगस्त की रात आठ बजे गर्लस् हॉस्टल में सीनियर छात्राओं ने जूनियर की तीन घंटे तक रैगिंग की। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी इस मामले की जांच करेगा। दून मेडिकल कॉलेज मेें जूनियर छात्र काफी परेशान हैं। जूनियर छात्रों के सीनियर छात्रों ने बाल कटवा दिए हैं। रात को हॉस्टल में भी रैगिंग की जा रही है। कई छात्र दबी जुबां में विरोध कर रहे हैं लेकिन अभी लिखित शिकायत सामने नहीं आई है। एक छात्रा ने नाम न…
देहरादून की मुख्य सड़कों पर ई-रिक्शा की “नो एंट्री”
देहरादून। शहर के मुख्य रास्तों में जल्द ही ई-रिक्शा दिखने बंद हो सकते हैं। देहरादून पुलिस और आरटीओ ई-रिक्शा के लिए नए रूट्स पर काम कर रहे हैं, ताकि इन्हें मुख्य मार्गो से हटाया जा सके लेकिन शहर की यातायात व्यवस्था के लिए सबसे बड़े सिरदर्द विक्रमों को नियंत्रित करने के लिए न पुलिस के पास कोई योजना है और न ही आरटीओ के पास। आरटीओ ये भी बताने को तैयार नहीं है कि यातायात व्यवस्था के साथ ही पर्यावरण के लिए समस्या बन चुके इन विक्रमों को फेज-आउट करने की योजना के क्या हाल हैं। शहर में लगातार बढ़…
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित, जानिए खबर
देहरादून। द आर्यन स्कूल में आज जूनियर स्कूल के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा एक से पांच तक प्रत्येक कक्षा के लिए थीम क्रमशः आकाशगंगा, समुद्री दुनिया, भारतीय पौराणिक कथाएं, भारत के राज्य और प्रख्यात व्यक्तित्व रहीं। इस अवसर पर आशिमा चंदाना, रेखा नौटियाल और गगन चंडोक निर्णायक करे रूप में मौजूद रहे। बच्चों ने रंगीन वेशभूषा पहनी और उनके किरदार के बारे में कुछ पंक्तियाँ भी बोलीं। कक्षा एक में तीसरा स्थान कमायरा सोलंकी ने हासिल किया जिन्होंने अंतरिक्ष यात्री के रूप में प्रस्तुति दी। दूसरे और पहले स्थान पर अनन्या और शिवांश साही का…






























