उत्तराखंड : राज्य कैबिनेट की बैठक में हुए कई अहम फैसले
देहरादून। राज्य कैबिेनेट की बैठक में कई अहं प्रस्तावों पर मुहर लगी। राज्य कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि कैबिनेट की बैठक अब पेपर लेस होगी, दो माह में यह व्यवस्था लागू होगी। आबकारी विभाग में एथनॉल से प्रशासनिक नियंत्रण हटाया गया है। शीरा नीति को मान्यता दी गयी, 75 प्रतिशत खुली मार्केट में बेचा जा सकेगा। 105 मीटर तक के दायरे में मकान बनाने के लिए एजेंसी नियुक्त की गई है, उससे अनुमति लेनी होगी। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में पूर्वाह्न 11 बजे से सचिवालय में आयोजित की गई। कैबिनेट की…
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द को सीएम त्रिवेंद्र ने दी श्रद्धांजलि
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के खिलाड़ियों एवं युवाओं को राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने खेल दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि एक स्वस्थ नागरिक एक स्वस्थ समाज और मजबूत देश का निर्माण करता है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। देश और दुनिया के खिलाड़ी एक मंच पर खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आपसी सद्भाव को बढाने का भी कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही…
पुलिस ने दर्ज किया अपने कर्मचारियों पर केस दर्ज
हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज किये केस देहरादून। श्रीनगर में पुलिस के डर से वकील के परिवार द्वारा शहर छोड़ने के मामले पर आरोपी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज हो गया है। मंगलवार को हाईकोर्ट में दाखिल रिपोर्ट में पुलिस ने कहा है कि कोतवाल नरेन्द्र बिष्ट, महिला एसआई संध्या नेगी समेत सभी आरोपी पुलिस अधिकारियों और जवानों व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मामले को पौड़ी से टिहरी भेजा गया है और कीर्तिनगर थाना इस मामले की जांच करेगा। इस मामले पर पुलिस के खिलाफ हथियारों के साथ लूट,…
कॉलेज के बाहर न प्रचार और न ही चंदा मांगने देगी देहरादून पुलिस
देहरादून। छात्र संघ चुनाव को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए देहरादून पुलिस ने भी कमर कस ली है। पुलिस ने लिंगदोह समिति की सिफारिशों का अनुपालन करने के लिए स्थानीय व्यापारियों प्रिंटिंग प्रेस वालों से बैठक कर उन्हें छात्रों को चंदा देने और उनके पैंफलेट, बैनर छापने से मना किया। बता दें कि धन सिंह रावत ने 10 सितंबर से पहले छात्र संघ चुनाव करवाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि चुनाव लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरुप करवाए जाएंगे। देहरादून में डीएवी समेत चार बड़े कॉलेज हैं और छात्र संघ चुनाव के…
सामान्य वर्ग के बच्चों के लिए भी निःशुल्क स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराई जायेगी : सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश में आठवीं कक्षा तक के सामान्य वर्ग के बच्चों के लिए भी निःशुल्क स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराई जायेगी। अभी तक आरक्षित वर्गों के छात्र-छात्राओं व सामान्य वर्ग की छात्राओं के लिए स्कूल ड्रेस सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रोथ सेंटरों के माध्यम से भी स्कूल ड्रेस बनाये जा सकते हैं, इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये स्कूलों में शिक्षा का स्वस्थ वातावरण बना रहे, इसके लिए समय-समय पर…
छात्रों को मिली लीडरशिप की डिग्री
देहरादून। उत्तराखण्ड के हिमालयी क्षेत्र देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश, अल्मोड़ा, नैनीताल व गढ़वाल में जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए नरोपा फैलोशिप के छात्र तैयार हैं। दु्रकपा वंश की सबसे बड़ी मोनेस्ट्री हेमिस मोनेस्ट्री के पहले बैच के दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 52 छात्रों को एंटरेप्रेन्यूरशिप एवं लीडरशिप प्रोग्राम में पोस्टग्रेजुएट्स को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाणपत्र दिया गया। दीक्षांत समारोह में नवनिर्मित केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख के सांसद जमयांग तसेरिंग नामग्याल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। फैलोज के पहले बैच को एकवर्षीय, फुली रेजीडेन्शियल, पोस्ट-ग्रेजुएट अकादमिक प्रोग्राम में प्रशिक्षण दिया गया है। इसके अलावा…
बच्चे लें वैज्ञानिक शोध में रूचिः राज्यपाल
देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि बच्चे राज्य में आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में आने वाली चुनौतियों व समस्याओं के समाधान हेतु वैज्ञानिक शोध में रूचि लें। बच्चों में हमेशा कुछ नया, लेकिन सकारात्मक खोजने की ऊर्जा होनी बहुत जरूरी है। राज्यपाल ने कहा कि कृषि, विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे क्षेत्रों में ‘‘इनोवेशन’’ आवश्यक है। बच्चों को उत्तराखण्ड के पर्यावरण एवं जल संरक्षण, स्वच्छता, टैªफिक प्रबंधन, पर्वतीय कृषि और महिलाओं के लिए उपयोगी अविष्कारों, आदि पर विशेष रूप से काम करना चाहिये। राज्यपाल मौर्य ने कहा कि सभी स्कूलों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित सीखने का…
एक टन प्लास्टिक कचरे से बनेगा 800 लीटर डीजल, जानिये खबर
डाॅ. हर्ष वर्धन एवं त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्लास्टिक से डीजल प्रायोगिक संयंत्र का किया उद्घाटन देहरादून | विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार डाॅ. हर्ष वर्धन एवं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, देहरादून में अपशिष्ट प्लास्टिक से डीजल प्रायोगिक संयंत्र का उद्घाटन किया। इस संयंत्र में एक टन प्लास्टिक कचरे से 800 लीटर डीजल बनेगा। इस संयंत्र की स्थापना से वेस्ट मैटीरियल का जहां डीजल के रूप में सदुपयोग होगा, वहीं प्लास्टिक से मुक्ति की दिशा में भी अच्छा कदम है। केन्द्रीय मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन ने कहा कि कई वर्षों के शोध के…
भारत की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी नहीं रही
देहरादून। सोमवार देर रात भारत और उत्तराखंड की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का निधन हो गया। पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार थीं। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट करते हुए कंचन की मौत पर शोक जताया। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। 1973 बैच की महिला आईपीएस अफसर कंचन चैधरी भट्टाचार्य ने वर्ष 2004 में उस वक्त इतिहास रचा था, जब वह उत्तराखंड की पुलिस महानिदेशक बनी। वह किसी भी…
सीएम त्रिवेंद्र का सराहनीय कदम , शिक्षक आशीष डंगवाल को किया सम्मानित
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में राजकीय इण्टर कॉलेज गरखेत, टिहरी गढ़वाल में तैनात राजनीतिक विज्ञान के प्रवक्ता आशीष डंगवाल को सम्मानित किया एवं उन्हें पुस्तक भेंट की। मुख्यमंत्री ने डंगवाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इसी तरह से अपनी शैक्षणिक गतिविधियों व व्यवहार के साथ बच्चों का मार्गदर्शन करते रहें। समाज में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि ऐसे ऊर्जावान शिक्षकों से मिलकर बहुत खुशी होती है। उत्तराखण्ड में बहुत से ऐसे शिक्षक हैं, जो तमाम मुश्किलों के बाबजूद भी समाज को नई दिशा…






























