सीएम त्रिवेंद्र अरूण जेटली के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किये
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनो को सांत्वना प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। अपने शोक सन्देश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने जेटली को पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल जी व प्रधानमंत्री मोदी जी की कैबिनेट का एक मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि वे एक अनुभवी एवं कुशल राजनीतिज्ञ, उत्कृष्ट वक्ता, विधि विशेषज्ञ, योग्य प्रशासक एवं कुशल जन-नायक थे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारत के वित्त मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार पर…
लिटिट्यूड लिटरेचर फेस्टिवल आज , जानिए ख़बर
देहरादून। 24 अगस्त 2019 को देहरादून के सुंदर वातावरण में उत्तराखंड साहित्यिक मंडली द्वारा आयोजित लिटिट्यूड लिटरेचर फेस्टिवल होने जा रहा है। यह कार्यक्रम वसंत विहार के इंदिरा नगर में बिग ब्रेक स्टूडियो के प्रभावशाली परिसर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन । देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा करेंगे। यह आयोजन उत्तराखंड साहित्य मंडली की एक पहल है जो युवा आयोजकों सिमी शर्मा और अनिल शर्मा द्वारा देहरादून में लाई गई भारत साहित्य मंडली के लिए सहायक है। यह आयोजन सुबह 11:30 बजे डिकोडिंग द टीनेजिंग कॉन्डम ’शीर्षक के सत्र के साथ होगा, जहां आठ पुस्तकों…
आचार्य बालकृष्ण हुए बीमार , ऋषिकेश एम्स में भर्ती
हरिद्वार/देहरादून । पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण की अचानक तबीयत बिगड़ गई, उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आचार्य बालकृष्ण को आपातकालीन चिकित्सा विभाग के रेड एरिया में ले जाया गया है। रेड एरिया में गंभीर रोगियों को ही ले जाया जाता है। एम्स की टीम उनकी जांच में जुट गई है। फिलहाल अभी कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। एम्स के निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने भी आचार्य बालकृष्ण का हाल जाना। योगगुरु बाबा रामदेव भी उनके साथ अस्पताल में ही मौजूद हैं। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री बालकृष्ण की उनके कार्यालय में अचानक तबीयत…
पूर्वी नयार नदी में गिरी कार, जेई की मौत
कोटद्वार/देहरादून । कोटद्वार में एक स्विफ्ट कार पूर्वी नयार नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक तहसील थेलीसैंण के अंतर्गत बैजरो-पंचपुरी मार्ग में स्विफ्ट कार संख्या यूके-17एच-3984 नयार नदी में गिर गई। हादसे में जूनियर इंजीनियर योगेश कुमार निवासी बहादराबाद हरिद्वार की मौत हो गई। मृतक बैजरो डिवीजन में तैनात था। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर कार्रवाई के लिए भेज दिया है। परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार बीती रात करीब नौ बजे योगेश बैजरो बाजार से खाना खाकर अपने…
नाबार्ड द्वारा हिमालयन मेगा फूड पार्क में इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन
काशीपुर | नाबार्ड उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा 22 अगस्त, 2019 को काशीपुर स्थित हिमालयन मेगा फूड पार्क में इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया । इस मीट में खाद्य प्रसस्करण मंत्रालय भारत सरकार के अवर सचिव प्रदीप मंडल, नाबार्ड उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय की महाप्रबंधक शिखा, ऊधमसिंह नगर के उद्यान अधिकारी हरीश तिवारी, नाबार्ड के ऊधमसिंह नगर के जिला विकास प्रबंधक राजीव प्रियदर्शी एवं हिमालयन मेगा फूड पार्क के अध्यक्ष अश्विनी छाबड़ा ने अपने विचार व्यक्त किए । इस सभा में खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की किसान सम्पदा योजना एवं नाबार्ड द्वारा खाद्य प्रसंकरण हेतु स्थापित निधि ” फूड प्रोसेसिंग फंड” के…
सीएम त्रिवेंद्र श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मनुष्य को निष्काम कर्म के लिए सदैव समर्पित रहने, दीन-दुखियों एवं समाज के उपेक्षित वर्ग के कल्याण तथा अन्याय के विरूद्ध प्रतिकार करने का संदेश दिया है। उनका जीवन सम्पूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से हमें ज्ञान, कर्म, प्रेम, भक्ति और सद्भावना की भी प्रेरणा मिलती है। श्रीमदभगवद् गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिये गये दिव्य संदेश…
हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट चोटिल
उत्तरकाशी/देहरादून । उत्तरकाशी जिले में आपदा राहत कार्य में लगे एक हेलीकॉप्टर को अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट को हल्की चोटें आने के साथ ही हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त हुआ है। यह हेलीकॉप्टर आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री पहुंचा रहा था। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। उत्तरकाशी जिले के चिंवा गांव में आपदा ने भीषण तबाही मचाई थी, जिसके बाद से ही यहां रास्ते बंद है और रोजमर्रा की चीजों की किल्लत बनी हुई है। हेलीकॉप्टर से क्षेत्र में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। शुक्रवार को भी एक हेलीकॉप्टर इस कार्य में लगा हुआ…
उत्तराखंड की पर्वतारोही ताशी एवं नुग्शी की टीम को सीएम त्रिवेंद्र दी शुभकामनाएं
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में दुनिया की मुश्किल एवं खतरनाक एडवेंचर रेस इको चैलेंज में प्रतिभाग के लिए जा रही उत्तराखंड की पर्वतारोही ताशी एवं नुग्शी की टीम को रवाना किया। मुख्यमंत्री ने इस प्रतियोगिता के लिए दोनों बहनों को शुभकामनाएं दी। फिजी में 09 सितंबर से 21 सितंबर 2019 तक इको चैलेंज 2019 के नाम से आयोजित होने वाली इस एडवेंचर रेस में 30 देशों की 67 टीमें भाग ले रही हैं। 675 किमी की इस एडवेंचर रेस में 12 एडवेंचर से संबंधित एक्टिविटी होंगी। ये सभी एक्टिविटी फिजी के घने जंगलों,…
धारावाहिक ‘राम सिया के लवकुश‘ का प्रसारण बंद हो : भावाधस
हरिद्वार । कलर्स चैलन पर प्रसारित किए जा रहे धारावाहिक ‘राम सिया के लवकुश‘ में महर्षि वाल्मिकि के विषय में गलत तथ्य प्रस्तुत कर उनकी छवि धूमिल किए जाने का आरोप लगाते हुए भारतीय वाल्मिकि धर्म समाज के कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चैक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद भावाधस कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी प्रेषित किया। प्रदर्शन के दौरान भावाधस के राष्ट्रीय मंत्री वीर हंसराज कटारिया ने कहा कि धारावाहिक राम सिया के लवकुश में भगवान वाल्मिकि की पावन छवि को धूमिल किया जा रहा है। अमृतसर स्थित भगवान वाल्मिकि तीर्थ के विषय में…
युवाओं ने सीएम से की भेंट, जानिए खबर
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से गरूवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना तहत रूड़की में जनरल ड्यूटी असिस्टेंट का प्रशिक्षण ले रहे युवाओं ने भेंट की। इन प्रशिक्षणार्थियों ने कहा कि वे पॉलीथीन को प्रतिबंधित करने के लिए व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाना चाहते हैं। धार्मिक स्थलों एवं आगामी कुंभ में प्लास्टिक व पॉलीथीन के उत्पादों के निस्तारण के लिए कार्य करना चाहते हैं। जिससे प्रदेश से पॉलीथीन मुक्ति, ग्रीन व क्लीन उत्तराखण्ड का संदेश जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में पॉलीथीन का प्रयोग प्रतिबंधित हैं इसके लिए जन जागरूकता…






























