देहरादून : लौटायी युवक की आंखों की रोशनी
देहरादून । देहरादून के ईएनटी एमबीबीएस,एमएस डाॅक्टर हिमांशुल काला ने एक जवान युवक का दूरबीन विधि से नाक द्वारा आंख की नस के ऑपरेशन में सफलता हासिल की है। नेत्र-रोग विशेषज्ञों द्वारा एमआरआई व सिटी स्कैन करवाया गया, जिसमें पता चला की, आंखों की रोशनी के लिए जिस नस की जरूरत होती है उसमें जख्म हो गया है। जिसके पश्चात मरीज को कारगी चैक स्थित काला ईएनटी केयर में डाॅक्टर हिमांशुल के पास रेफर किया गया। जहां डाॅ हिमांशुल काला ने नाक के रास्ते से दूरबीन से नस का उपचार कर ऑपरेशन किया, जिससे ऑपरेशन के अगले दिन ही मरीज…
शोध संस्थान एवं संस्कृति केन्द्र तथा संग्रहालय का हुआ लोकार्पण
देहरादून । केन्द्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुण्डा एवं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दून यूनिवर्सिटी रोड स्थित नवनिर्मित जनजातीय शोध संस्थान एवं संस्कृति केन्द्र तथा संग्रहालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के नव निर्मित भवन का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने जनजाति क्षेत्रों के समग्र विकास एवं शिक्षा के बेहतर प्रयासों के लिए उत्तराखण्ड सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य में जनजाति क्षेत्रों के विकास से सम्बन्धित जो भी योजनायें राज्य सरकार द्वारा केन्द्र सरकार को प्रेषित की जायेगी। उसके क्रियान्वयन में केन्द्र सरकार द्वारा…
दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए तहसीलदार रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तरकाशी । खरीदे गए भूखंड का दाखिल-खारिज करने के एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए उत्तरकाशी जिले की चिन्यालीसौड़ तहसील के तहसीलदार चंदन सिंह राणा को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपित तहसीलदार के खिलाफ देहरादून विजिलेंस कार्यालय में ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस घटना के बाद से तहसील में हड़कंप मचा हुआ है। विजिलेंस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) के कैंथोली निवासी नारायण सिंह पंवार ने शिकायत की थी कि उन्होंने ओमप्रकाश पुत्र चतर लाल, निवासी टिहरी गढ़वाल से 1.85 लाख रुपये में एक आवासीय भूखंड खरीदा।…
दून अस्पताल में भर्ती आपदा पीड़ितों का सीएम त्रिवेंद्र ने जाना हाल-चाल
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को दून अस्पताल में भर्ती आराकोट, त्यूनी, मोरी एवं उनके आस-पास के गांवों के आपदा पीड़ितों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने दून अस्पताल के चिकित्सकों को सख्त हिदायत दी कि आपदा पीड़ितों के बेहतर ईलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। इस सबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती आपदा पीड़ितों के साथ ही अन्य बीमार व्यक्तियों का भी हालचाल भी जाना। उन्होंने अस्पताल के चिकित्साधीक्षक को यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी चिकित्सक मानवीयता के साथ अस्पताल में भर्ती व्यक्तियों का…
उत्तराखंड : हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत तीन की मौत
राहत सामग्री ले जा रहा था हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी/देहरादून । उत्तरकाशी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री ले जा रहे हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इससे पायलट समेत उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मारे गए तीनो लोगों के परिजनों को 15-15 लाख देने की घोषणा। कहा, फिलहाल हेली आपरेशन रोक दिया गया है। शवों को जहां परिजन कहेंगे पहुंचा दिया जाएगा। यह हैलीकाप्टर राहत सामग्री लेकर मोरी से मोल्डा जा रहा था। इसमें पायलट सहित तीन लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर वहां सेब की…
मसूरी के लिए रेलवे स्टेशन से ही चलेंगी बसः जोशी
देहरादून। देहरादून से मसूरी के लिए बस सेवा रेलवे स्टेशन बस स्टैण्ड से ही जारी रहेगी, परिवहन मंत्री से मुलाकात के बाद मसूरी विधायक गणेश जोशी ने यह कहा। मंगलवार को यमुना कालोनी स्थित मंत्री आवास में परिवहन मंत्री यशपाल आर्य से मुलाकात कर मसूरी के लिए देहरादून से बस सेवा को पूर्व की भॉति देहरादून रेलवे स्टेशन से जारी रखने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन के निकट मसूरी बस अड्डे को अर्न्तराज्यीय बस अड्डे (आई0एस0बी0टी0) स्थानान्तरित किया जा रहा है। जिस कारण से मसूरी की जनता में आक्रोश है। चूॅकि व्यवहारिक रुप से यदि बस अड्डा…
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
हरिद्वार । पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 75वें जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिला उपाध्यक्ष रवि बहादुर के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 80 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि शहर में डेंगू अपना पैर पसार रहा है और रोजाना डेंगू के मरीज भी बढ रहे हैं। डेंगू मरीजों के लिए रक्त की कमी नहीं होनी चाहिए जिसके लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। शासन प्रशासन शहर में कहीं पर भी दवाई का छिडकाव नहीं करवा रहा जिसके कारण मच्छर पनप रहे हैं। अधिकारियों…
मां नन्दा देवी महोत्सव 3 से 8 सितम्बर , जानिए खबर
नैनीताल। मां नन्दा देवी महोत्सव 3 सितम्बर से 8 सितम्बर तक धूम-धाम से मनाने हेतु जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। माॅ नन्दा देवी महोत्सव के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार पंचमी 3 सितम्बर दिन मंलगवार को 02 बजे रामसेवक सभा प्रांगण मंे महोत्सव का उद्घाटन होगा तथा सांय 8 बजे कदली वृक्ष पूजन होगा। षष्ठी 4 सितम्बर दिन बुद्धवार को प्रातः 07 बजे कदलीवृक्ष लाने हेतु सभा भवन से देवला मल्ला खेड़ा गोलापार के लिए प्रस्थान व अपरान्ह 3 बजे कदलीवृक्ष के साथ नगर भ्रमण व झांकिया निकाली जायेगी। सप्तमी 5 सितम्बर दिन बृहस्पतिवार…
आपदा प्रभावित गांवों का सीएम त्रिवेंद्र ने किया निरीक्षण
आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा राशि शीघ्र उत्तरकाशी/देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को उत्तरकाशी जनपद के आराकोट पहुंचकर प्राकृतिक आपदा अतिवृष्टि के कारण आराकोट, माकुडी, टिकोची, किराणु, चीवां, बलावट, दुचाणु, डगोली, बरनाली, गोकुल, मौंडा गांव का स्थलीय एवं हेलीकाॅप्टर से निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र आराकोट में दैवीय आपदा से पीड़ित लोगों से मिले और ढांढस बंधाया तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने आराकोट इंटर कालेज में बनाए गए बेस कैंम्प व दैवीय आपदा से हुए नुकसान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन छात्रसंघ चुनाव में सुनिश्चित करेंः डीएम
देहरादून । देहरादून जिले के महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम को लेकर आज यहां जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं चीफ प्रोक्टर की बैठक आहूत की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अुनरूप लिंगदोह समिति की अनुशंसाओं के आधार पर कार्ययोजना तैयार कर छात्रसंघ चुनावों को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराये जाने के निर्देश महाविद्यालयों के प्राचार्यो को दिए। बैठक में उन्होने बताया कि छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया के तहत् नामांकन प्रक्रिया समाप्ति के पश्चात सभी प्रत्याशियों के साथ कार्यशाला आयोजित कर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन…






























