Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



इनसे सीखे : कूली बना आईएएस अध‍िकारी

 

रेलवे स्‍टेशन के वाईफाई से की यूपीएससी एग्‍जाम की तैयारी

केरल | देश ही नहीं, दुन‍िया में संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा को सबसे मुश्‍किल परीक्षाओं में से एक माना जाता है और उम्‍मीदवार इसके लिए दिन रात एक कर पढ़ाई करते हैं, तब जाकर कहीं ये एग्‍जाम क्रैक करते हैं | इस परीक्षा के लिए धैर्य और जज्‍बा दोनों की जरूरत होती है | क्‍योंकि जज्‍बा रहेगा तभी आप हर हालात में इसके लिए तैयारी करेंगे और धैर्य रहेगा तो विफल होने के बावजूद आप सफल होने की उम्‍मीद नहीं छाड़ेंगे | हाल ही में आईएएस एग्‍जाम क्रैक करने वाले श्रीनाथ ने भी कुछ ऐसा ही किया | श्रीनाथ के बारे में जानकर आपको थोड़ी हैरानी जरूर होगी | केरल में मुन्‍नार के रहने वाले श्रीनाथ कूली के तौर पर रेलवे स्‍टेशन पर काम करते थे | रेलवे स्‍टेशन पर फ्री वाइफाई का लाभ उठाकर वह अपने काम के साथ आईएएस परीक्षा यानी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी भी करते रहे | श्रीनाथ के घर में कमाने वाले बस वही हैं | इसलिए घर का खर्च पूरा करने के लिए वह डबल श‍िफ्ट में काम करते थे | हालांकि तब भी जैसे तैसे ही खर्च चल पाता था | डबल श‍िफ्ट करने के बाद भी उन्‍हें मुश्‍क‍िल से 500 से 600 रुपये ही मिल पाते थे | इसी बीच श्रीनाथ की शादी हुई और एक बेटी का जन्‍म हुआ | तब श्रीनाथ को यह एहसास हुआ कि क्‍या पैसों की तंगी के कारण मेरी बेटी को भी जिंदगी में बहुत सी चीजों के लिए कांप्रोमाइज करना होगा? श्रीनाथ अपनी बच्‍ची को अच्‍छी जिंदगी देना चाहते हैं और यही वो क्षण था जब श्रीनाथ सोचने लगे कि मैं बेहतर कर सकता हूं | बेटी का जन्‍म, श्रीनाथ के जीवन की एक नई किक थी | वह यूपीएससी का एग्‍जाम देने की योजना बनाने लगे | लेकिन उनके पास परीक्षा की तैयारी के कोचिंग लेने के पैसे नहीं थे | इसलिए स्‍टेशन पर फ्री वाईफाई की मदद से उन्‍होंने स्‍मार्टफोन पर पढ़ना शुरू कर द‍िया और केपीएससी परीक्षा पहले पास की | लेकिन केपीएससी क्रैक करने के बाद भी श्रीनाथ संतुष्‍ट नहीं हुए | वह और बड़ा करना चाहते थे | श्रीनाथ को तीन बार यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा में विफलता मिली | लेकिन उन्‍होंने हार नहीं मानी और तैयारी जारी रखी | हर अटेम्‍प के साथ श्रीनाथ ज्‍यादा आत्‍मविश्‍वास से भर जाते थे और आखिर उन्‍होंने चौथे अटेम्‍प में आईएएस परीक्षा क्रैक कर ली |

Leave A Comment