Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



कोटद्वार : कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघ का शव मिला

 

कोटद्वार। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में शुक्रवार को बाघ का शव मिला। वहीं, गंगोलीहाट में एक तेंदुए की मौत हो गई। शव मिलने के बाद से ही वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सीटीआर के कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) वन प्रभाग में शुक्रवार को एक बाघ की मौत का मामला प्रकाश में आया है। महीने भर में इस क्षेत्र में बाघ की मौत का यह तीसरा मामला है। इससे पूर्व 20 मई को एक बाघिन और 5 मई को एक बाघ की यहां मौत हो चुकी है। केटीआर के डीएफओ नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि गश्ती दल को सोना नदी (मोरघट्टी) रेंज की कालू शहीद पश्चिमी बीट में एक बाघ जमीन पर लेटा नजर आया। काफी देर तक उसकी निगरानी की गई। जब बाघ की कोई हलचल नहीं हुई तो गश्ती दल ने नजदीक जाकर देखा तो वह मरा हुआ था। उनकी ओर से आला अधिकारियों को सूचना दी गई। कार्बेट और कोटद्वार से पशु चिकित्सक बुलाकर बाघ के शव का पोस्टमार्टम कर बिसरा सुरक्षित रखवा लिया गया है। बाघ के सभी अंग सुरक्षित हैं। बाघ के शरीर पर दूसरे बाघ के साथ हुए संघर्ष के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया मौत की वजह आपसी संघर्ष प्रतीत हो रहा है। मृत बाघ नर है, जिसकी उम्र करीब छह से सात साल है। वन अधिकारियों का कहना है कि बीते पांच मई को इसी क्षेत्र के नलकट्टा में आपसी संघर्ष में एक पांच साल के नर बाघ की मौत हुई थी। वन अधिकारियों को आशंका है कि पांच मई को मारे गए बाघ के साथ हुए संघर्ष में यह बाघ घायल हुआ होगा। जिसे ट्रेस करने का प्रयास चल रहा था। लेकिन यह कहीं दिख नहीं रहा था। इससे पहले बीते 20 मई को सोनानदी के मोरघट्टी व पाखरो क्षेत्र में एक बाघिन की मौत हो चुकी है। तीनों मामलों को वन अधिकारी भले ही स्वाभाविक मौत मान रहे हैं। लेकिन एक माह में बाघ के मरने की तीन घटनाओं से विभाग में हड़कंप मचा है। उधर, केटीआर से सटे कार्बेट के कालागढ़ रेंज में फंदे से बची एक घायल बाघिन का सीटीआर प्रशासन अभी उपचार करा रहा है। गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र के चाक बोरा गांव (राममंदिर) में मादा तेंदुआ मृत अवस्था में मिली है। वन विभाग ने सूचना के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव को नष्ट कर दिया। स्थानीय लोगों ने दूसरे तेंदुए के भी गंभीर रूप से घायल होने की आशंका जताई है।

 

Leave A Comment