Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



पत्रकारिता का उदय और विकास: एक ऐतिहासिक दृष्टि

उत्तराखंड(अंकित तिवारी) |  पत्रकारिता का इतिहास सदियों पुराना है, जो समाज के विकास के साथ-साथ उभरती और बदलती रही है। चाहे विदेश हो या भारत, पत्रकारिता ने समाज के हर कोने में अपनी पहचान बनाई है।

*विदेशी पत्रकारिता की शुरुआत*
सातवीं शताब्दी में रोम की सड़कों पर पोस्टरों के माध्यम से जनता को समाचार की जानकारी दी जाती थी, जिसे आज के समय की पत्रकारिता का प्रारंभिक रूप माना जा सकता है। छपाई मशीन के आविष्कार के बाद पत्रकारिता ने जर्मनी और इंग्लैंड जैसे देशों में तेजी से विकास किया। 1626 में लंदन से ‘मैक्यूरस’ और 1666 में ‘इंग्लैंड गजट’ का प्रकाशन हुआ, जिसने समाचार पत्र के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की। 18वीं शताब्दी में साप्ताहिक पत्रों में समाचार, विचार, और संपादकीय लेख छपने लगे, जिसमें 1711 में एडिसन द्वारा प्रकाशित ‘स्पेक्टेटर’ साप्ताहिक प्रमुख था, जिसने इंग्लैंड में बौद्धिक हलचल पैदा कर दी।

19वीं शताब्दी तक आते-आते यूरोप के समृद्ध देशों में समाचार पत्रों की एक होड़ शुरू हो गई, जिसने 20वीं सदी में बौद्धिक क्रांति की नींव रखी।

*भारत में पत्रकारिता का विकास*
भारत में पत्रकारिता का इतिहास अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान प्रारंभ हुआ। 18वीं शताब्दी तक भारत के बड़े शहरों में प्रिंटिंग प्रेस की स्थापना हो चुकी थी, जिससे अंग्रेजी भाषा के समाचार पत्र छपने लगे थे। 1774 में बंबई और 1775 में मद्रास में प्रिंटिंग प्रेस की शुरुआत हुई, और 1784 में ‘बॉम्बे हेरल्ड’ और ‘बॉम्बे गजट’ जैसे समाचार पत्र प्रकाशित होने लगे।26 जनवरी 1780 को जेम्स ऑगस्ट्स हिक्की द्वारा ‘केलकेटा जनरल एडवरटाइजर’ (बंगाल गजट) का प्रकाशन हुआ, जो भारत का पहला अंग्रेजी भाषा का समाचार पत्र था। यह अखबार अंग्रेजी शासन और ईस्ट इंडिया कंपनी की नीतियों की खुलकर आलोचना करता था, जिसके कारण हिक्की को जेल भी जाना पड़ा। इसके बावजूद, उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और पत्रकारिता के माध्यम से भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई।

*भारतीय भाषाओं में पत्रकारिता का आरंभ*
अंग्रेजी अखबारों के बाद भारतीय भाषाओं में भी पत्रकारिता का विकास हुआ। 1818 में बंगाली भाषा में पहला पत्र ‘दिग्दर्शन’ रामपुर से प्रकाशित हुआ, जिसने भारतीय भाषाओं में पत्रकारिता की नींव रखी। इसके बाद से भारत में हिंदी, उर्दू, मराठी, गुजराती सहित अन्य भारतीय भाषाओं में भी समाचार पत्रों का प्रकाशन शुरू हुआ, जिसने भारतीय समाज में जागरूकता और सूचना का प्रसार किया। पत्रकारिता का उद्भव और विकास एक सतत प्रक्रिया रही है, जिसने समाज के विभिन्न दौरों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चाहे विदेश हो या भारत, पत्रकारिता ने जनता की आवाज को मुखर किया और समाज में क्रांति लाने का कार्य किया।

-लेखक अंकित तिवारी , हिंदी शोधार्थी, स्वतंत्र पत्रकार, अधिवक्ता एवं पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि है

Leave A Comment