Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



उत्तराखंड की लोक परंपरा ‘औखांण’ को पुनर्जीवित करने की अनूठी पहल

देहरादून (अंकित तिवारी) | उत्तराखंड की संस्कृति और लोक-जीवन में गहरी जड़ें रखने वाली परंपराएं आज भी समृद्ध और महत्वपूर्ण हैं, लेकिन समय के साथ उनका स्वरूप बदलता जा रहा है। विशेष रूप से ‘औखांण’— जोकि उत्तराखंड की लोक-कहावतें हैं—एक ऐसी परंपरा है जो जीवन के अनुभवों और ज्ञान का संकलन है। इन लोक-कहावतों में न केवल पहाड़ी जीवन की झलक मिलती है, बल्कि जीवन के गहरे सत्य और व्यावहारिकता भी प्रकट होती हैं। आज, जब उत्तराखंड के लोग तेजी से शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं, ‘औखांण’ जैसी महत्वपूर्ण परंपराएं धीरे-धीरे हासिये पर जाती नजर आ रही हैं। हालांकि, इन कहावतों की प्रासंगिकता कभी भी समाप्त नहीं हो सकती, चाहे वह ग्रामीण जीवन हो या शहरी। इन कहावतों का शाब्दिक अर्थ और भावार्थ हमेशा ही समाज और संस्कृति के लिए मूल्यवान रहेगा। ऐसे में साईं सृजन पटल का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। इस पटल के माध्यम से नई पीढ़ी को ‘औखांण’ से परिचित कराने की योजना एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉ. के.एल. तलवाड़ और उनकी टीम ने इस दिशा में जो पहल की है, वह न केवल इस धरोहर को संरक्षित करेगी बल्कि इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने में भी सहायक होगी। हर रविवार को औखांण के अर्थ और भावार्थ को समझाने की इस योजना से युवाओं में अपनी जड़ों के प्रति गर्व और समझ विकसित होगी। इतिहास के शिक्षक डॉ. वेणीराम अन्थवाल द्वारा साईं सृजन पटल के पुस्तकालय को भेंट की गई पुस्तक ‘उत्तराखंड के लोक-जीवन की समृद्ध परंपरा ‘औखांण’ इस दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है। इस पुस्तक में 833 औखांणों का संकलन है, जो कि लोक जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करती हैं। इन औखांणों में जीवन की सच्चाइयों, मान्यताओं और अनुभवों का गहरा निचोड़ मिलता है। उदाहरण के लिए, ‘बुढ्यों कु व्बल्यों अर औलों कु स्वाद बल बाद म औंदू’ (वृद्ध व्यक्ति की कही बात तथा आंवले का स्वाद बाद में आता है) या ‘दानक ग्वरु क बल दांत न खुर’ (बिना परिश्रम के जो वस्तु प्राप्त हो वह बेकार ही होती है) जैसे औखांण, जीवन के गहरे अनुभवों का प्रतीक हैं। ये कहावतें न केवल मनोरंजक हैं, बल्कि इनमें समाज और संस्कृति की जटिलताएं भी समाहित हैं। अंततः, साईं सृजन पटल का यह प्रयास इस दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है। जब नई पीढ़ी इन कहावतों के अर्थ और भावार्थ से परिचित होगी, तो वे अपनी जड़ों से जुड़े रहेंगे और अपनी संस्कृति के महत्व को समझ पाएंगे। यह पहल न केवल उत्तराखंड की समृद्ध परंपरा को संजोएगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करेगी।

Leave A Comment