Breaking News:

सीएम धामी ने खेलो मास्टर्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम को किया रवाना -

Thursday, April 10, 2025

हरिद्वार जिला जेल में पाए गए 15 एचआईवी पॉजिटिव, मचा हड़कंप -

Thursday, April 10, 2025

देहरादून : राजीव गांधी स्टेडियम में 10 अप्रैल से IPL की तर्ज़ पर DCL का होगा रोमांच -

Wednesday, April 9, 2025

हिन्दू एकता परिषद रुद्रदल ने भारत सरकार का किया धन्यवाद -

Monday, April 7, 2025

लोकगायक पद्मश्री प्रीतम भरतवाण को भेंट किया गया मासिक पत्रिका, जानिए खबर -

Sunday, April 6, 2025

खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2025 : फुटबाल टीम की हुई घोषणा -

Sunday, April 6, 2025

कौशल्या ह्यूमैनिटी फाऊंडेशन ने बच्चों को उपलब्ध कराए कपड़े, जानिए खबर -

Sunday, April 6, 2025

टीम हरिकेन ने जीती सचिवालय चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब -

Sunday, March 30, 2025

सचिवालय हरिकेन और सचिवालय डेंजर के बीच होगा खिताबी मुकाबला -

Friday, March 28, 2025

उत्तराखंड ने तमिलनाडु को शिकस्त देकर तीसरा स्थान किया अर्जित -

Thursday, March 27, 2025

मंत्रीमंडल विस्तार की अटकलों के बीच सीएम धामी दिल्ली में, जानिए खबर -

Thursday, March 27, 2025

आनंद बर्द्धन हो सकते है उत्तराखण्ड के अगले मुख्य सचिव -

Thursday, March 27, 2025

न्याय के लिए गृहमंत्री से लगायी गुहार, जानिए खबर -

Wednesday, March 26, 2025

“उपभोक्ता संवेदनशीलता” कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, March 26, 2025

सचिवालय चैंपियंस ट्रॉफी 2025: डेंजर और लायंस की टीम सेमीफाइनल में -

Wednesday, March 26, 2025

प्रमोद नेगी के शतक और जसपाल की गेंदबाज़ी से सचिवालय पैंथर्स और हरिकेन की टीम सेमीफाइनल -

Tuesday, March 25, 2025

कौशल्या ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के गनेश राजपूत द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया अहम योगदान -

Sunday, March 23, 2025

खानपान में सुधार, कोलन कैंसर से बचाव का आधार: डॉ० अमित सहरावत -

Sunday, March 23, 2025

दीपक शर्मा ने लगातार चार गेंदों में चार विकेट लेकर मचाया तहलका -

Saturday, March 22, 2025

सचिवालय हरीकेन ने बनाया रनों का पहाड़, 165 रनों की मिली जीता -

Friday, March 21, 2025



प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिये पद्मश्री सुभाष पालेकर के सुझावों पर हो अमल : सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिये पद्मश्री सुभाष पालेकर के सुझावों पर अमल किया जायेगा। इसके लिये शीघ्र ही प्रदेश में जनजागरूकता के लिये कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा, इसके साथ ही उन्होंने इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिये मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति से शीघ्र प्रभावी कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में शिमला व महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली कार्यशाला में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों एवं कृषि विशेषज्ञों के प्रतिभाग के भी निर्देश दिये हैं ताकि इसकी व्यापक जानकारी होने के साथ ही अधिक से अधिक किसान इससे जुड सकेंगे। गुरूवार को देर सांय मुख्यमंत्री आवास में पद्मश्री सुभाष पालेकर, लोक भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेन्द्र व गोपाल उपाध्याय के साथ ही शासन के उच्चाधिकारियों व सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने पालेकर के सुझावों को राज्य हित में बताते हुए उनके सुझावों पर अमल करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। पालेकर ने कहा कि उत्तराखण्ड की जैव विविधता ज्यादा है। यहां के वनों को कृषि के साथ जोड़कर प्राकृतिक खेती के माध्यम से हम उत्तराखण्ड को वास्तव में देवभूमि बनाने में मददगार हो सकेंगे। उन्होंने प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसकी विशेषताओं व विशिष्टताओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कृषि से हम बीमारियों से दूर रह सकते हैं। इसकी बेहतर मार्केटिंग से आय के साधनों में वृद्धि होगी। पर्यावरण को बचाने, आर्थिक व सामाजिक बदलाव के साथ ही पारम्परिक खेती को बचाये रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस पर सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने इसके लिये हर सम्भव सहायता का आश्वासन भी मुख्यमंत्री को दिया है। इस अवसर पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव भूपिन्दर कौर औलख, अमित नेगी, डी0 सैंथिल पांडियन, जिलाधिकारी देहरादून एस ए. मुरूगेशन सहित जीबीपंत कृषि विश्व विद्यालय व अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व कृषकगण उपस्थित थे।

Leave A Comment