Breaking News:

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024

इनसे सीखे : 22 की उम्र में सब्जी वाले के बेटे ने खड़ी कर दी बड़ी कंपनी -

Thursday, April 18, 2024

मेरे भविष्य के लिए मम्मी पापा वोट देने जरूर जाना … -

Thursday, April 18, 2024

उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज -

Sunday, April 14, 2024

देशभक्त, ईमानदार,चरित्रवान नेताओ एवं अधिकारियो की देश को जरूरत -

Sunday, April 14, 2024

उत्तराखंड : अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका 94.73 प्रतिशत मतदान -

Sunday, April 14, 2024

देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ -

Sunday, April 14, 2024



अब चारधाम यात्रा शीतकाल में भी

CharDhamTour

चारधाम यात्रा शीतकाल में भी नियमित रूप से संचालित की जायेगी। इसके लिए चारधाम यात्रा के लिये की गई विभागीय व्यवस्थाएं शीतकालीन चारधाम यात्रा के लिये भी जारी रखी जायेगी। ऋषिकेश से चारधाम यात्रा मार्गों पर बसों का संचालन प्रातः 4.00 बजे से आरम्भ किया जायेगा। चारधाम यात्रा पड़ावों के अतिरिक्त पंच केदार, पंच प्रयाग के लिये भी मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना संचालित की जायेगी। शीतकाल में जिन प्रदेशों से यात्रीगण ज्यादा संख्या में आते है, ऐसे प्रदेशों के साथ देश के अन्य प्रमुख शहरों में मंदिर समिति रोड शो का भी आयोजन करेगी। शीतकालीन यात्रा पड़ावों व अन्य स्थलों पर महोत्सव भी आयोजित किये जायेंगे। यह निर्णय सोमवार को बीजापुर अतिथि गृह में देर रात मुख्यमंत्री हरीश रावत की अध्यक्षता में शीतकालीन चारधाम यात्रा आयोजन से संबंधित बैठक में लिये गये। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के केवल स्थान बदले है, व्यवस्था वही रहेगी। यात्रा की व्यवस्थायें विभिन्न विभागों के स्तर पर पूर्ववत् रहेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि मंदिर समिति, पंडा समाज, तीर्थ पुरोहित व होटल व्यवसायी शीतकालीन यात्रा के लिए यजमानों व पर्यटको को लाने में मदद करें। यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य, पेयजल, सफाई, परिवहन आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो। सड़को की आवश्यक मरम्मत का कार्य भी शीघ्रता से किया जाय। बसों का संचालन नियमित रूप से पूर्व की भांति किया जाय। यात्रा के पडाओं पर अलाव की व्यवस्था की जाए। इसके लिय वन विकास निगम जलाऊ लकड़ी के अस्थायी टाल स्थापित करें। मुख्यमंत्री रावत ने मुखवा, खरसाली, ऊखीमठ, पाण्डुकेश्वर में विद्युत एवं संचार सुविधायें भी निरन्तर बनायें रखने को कहा। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों को राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं भी बरकरार रहेंगी। उन्होंने विन्टर ट्रेकिंग रूट को विकसित करने पर भी बल दिया। केदारनाथ एवं ओली में भी विद्युत, स्वास्थ्य व संचार सुविधायें उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर पालिकाओं एवं जिला परिषदों द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग पर शौचालयों की स्थापना की जाए। उन्होंने पर्यटक आवास गृहों की साजसज्जा पर भी ध्यान देने को कहा ताकि इनमें ठहरने वालों को कोई शिकायत न हों। उन्होंने पर्यटन विभाग से शीतकालीन चारधाम यात्रा के साथ ही पंचकेदार, पंचप्रयाग आदि स्थानों के प्रचार-प्रसार पर ध्यान देने को कहा। इन स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किये जाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय दर्शन योजना व विन्टर ट्रेकिंग रूट विकसित होने से साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। शीतकालीन यात्रा में एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश उन्होंने दिए।

Leave A Comment