कैदी नंबर 1997 …..
सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के लिए सजा का ऐलान करते हुए उनको 10 साल की सजा सुनाई गई है | गुरमीत राम रहीम सिंह कैदी नंबर 1997 बने है विदित हो की जैसे ही सजा पर बहस पूरी हुई राम रहीम जज के सामने रहम की भीख मांगने लगा | जानकारी हो की इस केस की सुनवाई के लिए रोहतक जेल के अंदर कोर्ट रूम बनाया गया था | पंचकूला से जज जगदीप सिंह हेलीकॉप्टर से रोहतक पहुंचे थे | उन्होंने दोनों पक्षों को बहस के लिए 10-10 मिनट का समय दिया था. अभियोजन पक्ष ने राम रहीम के लिए उम्रकैद की मांग की थी. बचाव पक्ष ने कहा कि राम रहीम समाज सेवी हैं | उन्होंन भलाई के काम किए हैं. इसका संज्ञान लेते हुए सजा में नरमी बरती जानी चाहिए |