Breaking News:

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024

इनसे सीखे : 22 की उम्र में सब्जी वाले के बेटे ने खड़ी कर दी बड़ी कंपनी -

Thursday, April 18, 2024

मेरे भविष्य के लिए मम्मी पापा वोट देने जरूर जाना … -

Thursday, April 18, 2024

उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज -

Sunday, April 14, 2024

देशभक्त, ईमानदार,चरित्रवान नेताओ एवं अधिकारियो की देश को जरूरत -

Sunday, April 14, 2024

उत्तराखंड : अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका 94.73 प्रतिशत मतदान -

Sunday, April 14, 2024

देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ -

Sunday, April 14, 2024



कोविड-19 महामारी : भारती एंटरप्राइजेज का 100 करोड़ का दान, जानिए खबर

देहरादून । ये हमारे लिए बेहद चुनौती पूर्ण समय हैं क्योंकि दुनिया कोविड-19 महामारी के रूप में इस आधुनिक युग के सबसे बड़े स्वास्थ्य संकट से जूझ रही है। एक राष्ट्र के रूप में, हमारी प्राथमिकता सामूहिक रूप से इस संकट के प्रभाव को कम करने के लिए सरकार के प्रयासों का समर्थन करना है। भारती एंटरप्राइजेज ने अपनी कंपनियों, भारती एयरटेल, भारती इंफ्राटेल, आदि के साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ भारत की इस लड़ाई में 100 करोड़ रुपये से भी अधिक की राशि का योगदान किया है। इस राशि का एक महत्वपूर्ण हिस्सा तुरंत पीएम केयर्स फंड में दिया जाएगा। शेष राशि उन डॉक्टरों, स्वास्थ्य सेवा श्रमिकों और आवश्यक सेवाओं के कर्मियों के लिए मास्क, पीपीई और अन्य प्रमुख उपकरणों की खरीद के लिए उपयोग की जाएगी, जो इस विशाल लड़ाई में सबसे आगे खड़े हैं। 10 लाख से भी अधिक एन -95 मास्क खरीदे जा रहे हैं और इसे जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। भारती एंटरप्राइजेज द्वारा किए गए 100 करोड़ रुपये के अलावा, भारती के कर्मचारी कंपनी द्वारा स्थापित एक मंच के माध्यम से इस लड़ाई के लिए स्वैच्छिक योगदान भी कर रहे हैं। भारती कंपनियां अपने कर्मचारियों द्वारा योगदान की गई राशि को एकत्र करेंगी, और कोविड-19 के लिए ली गयी पहलों में इस का योगदान दिया जाएगा।एयरटेल की नेटवर्क टीमें 24 घण्टे काम कर रही हैं ताकि भारत के डिजिटल बैकबोन का सही रूप से सञ्चालन सुनिश्चित किया जासके और लोग इस वैश्विक संकट की स्थिति में भी अपने प्रियजनों से जुड़े रहें और घर में रहते हुए अपने सभी कामों को करने में सक्षम हों।

Leave A Comment