Breaking News:

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024



गांव में हो रहे कैबिनेट बैठक को नहीं पचा पा रही है भाजपा: सुरेन्द्र कुमार

surendra-kumar
देहरादून । मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने कहा है कि खेत, खलियान और गांव के लोगों के लिए कैबिनेट बैठक में लिये गये निर्णय भाजपा के नेता पचा नही पा रहे है। उन्होंने कहा कि भगवानपुर के चुडियाला में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार ने जो जनकल्याणकारी निर्णय लिये है, वह ऐतिहासिक है। जहां पर किसानों का मुआवजा का 100 करोड़ रुपये, 32 करोड़ रुपये गन्ना किसानां का बकाया, 5 करोड़ रुपये आंगनबाड़ी महिलाओं के लिए कोष की स्थापना, वन रैंक वन पेंशन, आन्दोलनकारियों के लिए क्षैतिज आरक्षण हेतु विधेयक लाना, भगवानपुर से मोहंड तक के क्षेत्र को लघु औद्योगिक क्षेत्र घोषित करना, देहरादून में पायल प्रोजेक्ट के रूप में 20 रुपये की थाली भोजन देना, रक्षा बंधन पर महिलाओं को पेड़ देना और भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस के तहत बेनामी संपत्ती को जब्त करने जैसे चार दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण फैसले लिये गये है। सबसे बड़ी बात यही कि अपने संसाधनो के द्वारा लिये गये निर्णय दीर्घकालीन दृष्टिकोण को रखकर बनाये गये है। इस पर भाजपा नेताओं का प्रलाप-विलाप करना उनका खेत-खलियान, गांव गरीब के प्रति द्रुराग्रह को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने नये आय के सा्रेत व राज्य के संसाधनों को बढ़ाने के लिए भी कुछ क्षेत्र चिन्हित किये है। जिससे अपनी आय बढ़ाकर राज्य आगे बढ़ सके। देश में उत्तराखण्ड पहला राज्य होगा, जो वाटर बोनस देगा। मेरा पेड़ मेरा धन योजना के तहत भी बोनस दिया जा रहा है, इससे वृक्षारोपण को प्रोत्साहन मिल रहा है। 60 वर्ष से अधिक आयु के हर बुजुर्ग को पेंशन से जोड़ना। मेरा गांव मेरा धन के तहत पर्वतीय क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के निवास में कदम उठाये गये है। आज भी राज्य की जनता केन्द्र सरकार से आपदा राहत, अर्द्ध कुम्भ, लगभग 350 गांवों के पुनर्वास आदि के लिए केन्द्र की सहायता का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रलाप और विलाप की हद यहां तक पहुंची है, कि जब हरीश रावत सरकार को मात्र 9 दिन ही हुए थे, तो भाजपा के लोग अविलम्ब अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ गये थे। जोकि अत्यंत दुःखद है, साथ ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया का मजाक उड़ाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जब प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई, तो उसमें भी प्रस्ताव पारित किया गया कि जब तक हरीश रावत मुख्यमंत्री है, तब तक भाजपा की सत्ता मं वापसी मुश्किल है। इससे भाजपा की मानसिकता का पता चलता है।

 

Leave A Comment