जल्द ही अपना शो होस्ट करती नजर आएंगी ये अभिनेत्री
फिल्म इंडस्ट्री की शानदार अभिनेत्रियों में से एक प्रियंका चोपड़ा बॉलिवुड के अलावा हॉलिवुड में भी अपनी ऐक्टिंग के जलवे बिखर चुकी हैं। हिंदी और अंग्रेजी के कई सॉन्ग्स भी गा चुकी हैं। अब वह जल्दी ही एक चैट शो होस्ट करती नजर आएंगी। जानकारी हो कि इस शो का ट्रेलर यूट्यूब पर जारी किया जा चुका है। ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के इस शो का नाम है ‘If i could tell you just one thing’ इसमें वह ऐसी महिलाओं से मिलेंगी, जिन्होंने तमाम परेशानियों के बावजूद जिंदगी में एक अलग मुकाम हासिल किया। इसके बाद आज वह समाज के लिए प्रेरणादायी बन चुकी हैं। ऐसे में शो के दौरान प्रियंका उनका इंटरव्यू करती नजर आएंगी। वह उनसे उनकी जिंदगी के कठिनाई वाले दौर से बाहर निकलकर सफलता के मुकाम तक पहुंचने के सफर से रूबरू करवाएंगी। इस चैट शो में अलग-अलग क्षेत्रों में शिखर पर पहुंची महिलाएं इसका हिस्सा होंगी।