Breaking News:

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024



दून अस्पताल में भर्ती आपदा पीड़ितों का सीएम त्रिवेंद्र ने जाना हाल-चाल

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को दून अस्पताल में भर्ती आराकोट, त्यूनी, मोरी एवं उनके आस-पास के गांवों के आपदा पीड़ितों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने दून अस्पताल के चिकित्सकों को सख्त हिदायत दी कि आपदा पीड़ितों के बेहतर ईलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। इस सबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती आपदा पीड़ितों के साथ ही अन्य बीमार व्यक्तियों का भी हालचाल भी जाना। उन्होंने अस्पताल के चिकित्साधीक्षक को यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी चिकित्सक मानवीयता के साथ अस्पताल में भर्ती व्यक्तियों का उपचार करें तथा अस्पताल में उपचार हेतु आने वाले सभी लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाय। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों से अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों से आवश्यक दवाईयों एवं खानपान की उपलब्धता की जानकारी भी ली। मरीजों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उन्हें दवाईयों एवं खाने की व्यवस्था अस्पताल प्रशासन द्वारा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा आपदा प्रभावितों का निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है। इसके लिए आवश्यक धनराशि की भी व्यवस्था की गई है। दून अस्पताल परिसर में मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए भी मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि आपदा में अनाथ हुए अस्पताल में भर्ती दो बच्चों की आवश्यक देखभाल की व्यवस्था सरकार द्वारा की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा आपदा से जुड़े विभागों एवं आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा है। राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन संचालन केन्द्र को और अधिक सक्रिय रहने के निर्देश दिये गये हैं। इस केन्द्र में सचिव आपदा के साथ ही अन्य उच्चाधिकारी निरंतर स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं। सभी जिलाधिकारियों को भी इस संबंध में सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं। इस अवसर पर प्रभारी सचिव डाॅ. पंकज कुमार पाण्डेय एवं दून चिकित्साधीक्षक डाॅ. के.के. टमटा आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment