नेक कार्य : सोनू सूद ने जहाज बुक कर उत्तराखंड के प्रवासियों को घर भेजा
देहरादून | रील से रियल हीरो बने सोनू सूद लॉकडाउन में फंसे हजारों प्रवासियों को अपने खर्च से ट्रेन,बस और हवाई जहाज से घर भेज रहे है अब अभिनेता सोनू सूद उत्तराखंड के प्रवासियों की मदद कर लोगो का दिल जीता हैं। जानकारी हो कि उत्तराखंड मूल के 55 प्रवासियों को अभिनेता सूद ने हवाई जहाज का किराया देकर उनको घर भेजा । प्रदेश के अलग -अलग जिलों के प्रवासियों की फ्लाइट देहरादून पहुंची। घर पहुंचे प्रवासियों ने अभिनेता का आभार जताया।। सूद वहीं दिनभर सोशल मीडिया में छाऐ रहे। मुंबई से रात एक बजे अभिनेता सोनू सूद ने उत्तराखंड के 55 जरूरतमंद प्रवासियों को फ्लाइट से घर भेजा। सभी प्रवासी अभिनेता के प्रयास से उत्साहित हैं। सभी ने कहा अभिनेता सोनू इस बुरे वक़्त में उसकी मदद के लिए आगे आए हैं।