Breaking News:

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024

इनसे सीखे : 22 की उम्र में सब्जी वाले के बेटे ने खड़ी कर दी बड़ी कंपनी -

Thursday, April 18, 2024



भराड़ीसैण को माॅडर्न हिल सिटी के रूप में विकसित किया जायेगा: हरीश रावत

harish-cm

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पत्राकारों से वार्ता करते हुए कहा कि नई टिहरी और गोपेश्वर के बाद भराड़ीसैण को सुनियोजित रूप से विकसित करने में जन सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। इस क्षेत्र में बेहतर संपर्क सुविधाओं का विकास करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि गैरसैण के आस-पास हवाई पट्टी तैयार की जाय। इसके लिए दूधातोली क्षेत्र में हवाई पट्टी के विकास की संभावनाएं तलाशी जा रही है। भराड़ीसैण में सचिवालय की अधारशिला शीघ्र ही रखी जायेगी। गैरसैण व भराड़ीसैण में अवस्थापना सुविधाओं का विकास तेजी से किया जा रहा है। इन अवस्थापना सुविधाओं का वर्षभर उपयोग कैसे हो, इसके लिए भी रूपरेखा तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि भराड़ीसैण में विकसित की जाने वाली अवस्थापना सुविधाएं आगामी 10 वर्ष की जनसंख्या के आधार पर तैयार की जा रही है। हमारा प्रयास है कि रामगंगा के सभी जलागम क्षेत्रों में जलसंचय की योजना बनाकर चन्द्रनगर (भराड़ीसैंण) में चंद्रसरोवर विकसित किया जाए। हमारा फोकस गैरसैण क्षेत्र के समग्र विकास पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने सीमित संसाधनों के बल पर प्रदेश के समग्र विकास की ओर अग्रसर है। राज्य सरकार ने 1000 करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व प्राप्ति के नए स्रोतों की तलाश की है। गाय-गंगा, गाॅंव-गैरसैण के संरक्षण और संवर्द्धन पर सरकार ने पूरा ध्यान केन्द्रित किया है। मंडुआ-झंगोरा जैसी पारंपरिक फसलों को महत्व व प्रोत्साहन देकर सरकार ने खेती को लाभकारी व्यवसाय में तब्दील करने तथा गाॅवों में खुशहाली लाने की ठोस योजनाएं बनाई है।

Leave A Comment