Breaking News:

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024



मेयर ने किया रैनबसेरों का निरीक्षण, जानिए ख़बर

देहरादून। मेयर सुनिल उनियाल गामा ने शहर के रैन बसरों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने शहर का भ्रमण कर अलाव व्यवस्था का भी जायजा लिया। व्यवस्था में खामियां देख मेयर सुनील उनियाल गामा का पारा हाई हो गया। वहीं, शहर के रैनबसेरों और अलाव की व्यवस्थाओं से वह नाखुश दिखे। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। राजधानी का मौसम सर्द हो गया है। जिसे देखते हुए मेयर सुनील उनियाल गामा बीती रात को शहर की व्यवस्थाएं जांचने खुद निकल पड़े। घंटाघट पहुंचे तो उन्हें लकड़ियां जलती नहीं दिखी। बिंदाल पुल समेत कई स्थानों पर कमोबेश यही स्थिति दिखी। जिस पर मेयर भड़क उठे। मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर कोई कमी है तो निगम के अधिकारियों को सूचना क्यों नहीं दी? इसके बाद वह पटेलनगर स्थित रैन बसेरे में पहुंचे। यहां बेसहारा लोगों के लिए गद्दे तो थे, लेकिन रजाई नहीं थी। वहीं, कई दिनों से पानी भी नहीं आ रहा था। मौजूद कर्मचारी ने बताया कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस पर मेयर गामा ने अधिकारियों को फोन कर रैनबसेरे की कमियों को दूर करने को कहा। मेयर ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे, यहां अतिरिक्त रजाई होने पर उन्होंने वाहन के जरिये 50 रजाई पटेलनगर स्थित रैन बसेरे में भेजी। जिसके बाद मौजूद लोगों को राहत मिली। उधर, अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेयर गामा आईएसबीटी पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों के साथ अलाव सेंका और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिस पर मौजूद रामकुमार ने बताया कि वहां अलाव के लिए कम मात्रा में लकड़ियां पहुंचती हैं। शाम छह बजे से अलाव जला दिया जाता है, लेकिन नौ से 10 बजे तक अलाव बुझ जाता है। ऐसे में कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंड में राहत नहीं मिल पाती है। कुछ ऐसी ही शिकायत करनपुर, रायपुर, दून अस्पताल और रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों ने भी की। मेयर ने कहा कि जल्द ही अलाव की दिक्कत को दूर करेंगे। मेयर सुनील उनियाल गामा ने दानदाताओं से रैन बसेरों की मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया। कहा कि दानदाताओं की ओर से की गई मदद से बेसहारा लोगों की काफी मदद हो जाएगी। कहा कि कई रैनबसेरों में कंबल, रजाई आदि की कमी है, ऐसे में मदद मिलने से रैनबसेरों की स्थिति और बेहतर हो सकती है। बताया कि जो भी रैन बसेरों में पहुंचकर मदद करेगा, उसका रिकॉर्ड निगम के पास रखा जाएगा।

Leave A Comment