Breaking News:

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024

इनसे सीखे : 22 की उम्र में सब्जी वाले के बेटे ने खड़ी कर दी बड़ी कंपनी -

Thursday, April 18, 2024

मेरे भविष्य के लिए मम्मी पापा वोट देने जरूर जाना … -

Thursday, April 18, 2024

उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज -

Sunday, April 14, 2024

देशभक्त, ईमानदार,चरित्रवान नेताओ एवं अधिकारियो की देश को जरूरत -

Sunday, April 14, 2024

उत्तराखंड : अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका 94.73 प्रतिशत मतदान -

Sunday, April 14, 2024

देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ -

Sunday, April 14, 2024



युवा मतदाता निभाएंगे विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका

elections

देहरादून। उत्तराखण्ड में युवा वोटर प्रदेश का भविष्य तय करने जा रहे हैं। राज्य में युवा वोटरों की तादाद पचास फीसदी से अधिक है। निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में 15 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की अंतिम सूची तैयार कर ली है। प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 74 लाख 95 हजार 688 हो गई है, जिसमें 39 लाख 23 हजार 492 पुरुष मतदाता, 35 लाख 72 हजार 45 महिला मतदाता हैं, जबकि 1 लाख 4 हजार सर्विस वोटर हैं। इस तरह से अगर देखा जाय तो कुल करीब 76 लाख मतदाता इस बार उत्तराखण्ड में नई सरकार के गठन के लिए चुनाव करेंगे, जिसमें युवा मतदाताओं की काफी अहम भूमिका होगी। क्योकिं 21 लाख 57 हजार 486 ऐसे मतदाता है, जिनकी उम्र 20 से 30 साल के बीच है. पूरे प्रदेश में 151 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं. जिसमें 90 मतदाता अकेले देहरादून जिले के हैं। प्रदेश के 10 हजार 854 पोलिंग बूथ पर मतदान होगा। वही 488 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जो हिमपात वाले क्षेत्रों में बनाये गये हैं जहां फरवरी के महीने में भी बर्फबारी होती है। राधा रतूड़ी मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि मतदान के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। दूसरी तरफ प्रशासन जहां कडाई के साथ चुनाव आचार संहिता को लागू कराने में जुटा है तो वही प्रदेश स्तर पर 318 वीआईपी को मिले गनर को भी हटाने के आदेश जारी किये गये हैं। जिनकी समीक्षा भी की जा रही है पुलिस ने 128 सुरक्षा जवानों की कंपनी की मांग की है जिसमें 15 हजार होमगार्ड जवानों की तैनाती की बात कही जा रही है। इस तरह से विधानसभा चुनाव के दौरान करीब 62 हजार कर्मियों की तैनाती की जायेगी।

Leave A Comment