Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने छात्राओं से की मुलाकात, जानिए खबर

uk

देहरादून/पौड़ी। राज्यपाल उत्तराखंड बेबी रानी मौर्य ने राजकीय बालिका इंटर कालेज पौड़ी नगर में पहुंचकर छात्राओं से मुलाकात की। जहां स्कूली बच्चो ने राज्यपाल उत्तराखंड का जोरदार स्वागत करते हुए नन्हें बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूली छात्राओं से पठन पाठन को बारे में पूछा। उन्होंने बच्चो के द्वारा पूछे गये सवालों के जवाब भी दिये। जबकि छात्रा दीक्षा ने विद्यालय परिवार की ओर से राज्यपाल को बैज लगाकर स्वागत अभिनंदन किया। विद्यालय भ्रमण कार्यक्रम में एक बालिका ने राज्यपाल को बन्दरो से सुरक्षा प्रदान करने हेतु सुरक्षा कर्मी की तैनाती की मांग की। जबकि एक अन्य छात्रा ने अपने से अग्रज लोगों को सम्मान देने की भावना को संस्कारित करने हेतु नैतिक शिक्षा को इंटर तक अनिवार्य रूप से पढ़ाये जाने की मांग की। जिस पर राज्यपाल ने विद्यालय में प्रत्येक दिन कक्षा कार्य प्रारम्भ होेने से पूर्व नैतिक शिक्षा पर आधारित बातें सिखाने के निर्देश दिये। कहा कि सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से नैतिक शिक्षा पर आधारित विचार सिखायें। उन्होंने बच्चों को अध्यापकों द्वारा सिखायी गयी शिक्षाओं का अनुसरण करने को कहा। उन्होंने कहा कि पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर अपने आपको आगे लाए और खुद को कभी पीछे न समझो। अपने क्षेत्र में बेहतर से बेहतर कार्य करो। उन्होंने गरीब तबकों को मदद करनी को कहा। कहा कि वह भी उन परिवेश से साक्षात होकर लोगों की मदद करते हुए आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। अपने भोजन का एक हिस्सा उन गरीब को जरूर खिलांए जो भूखे पेट रहते हों। इनकी दुआ से निरंतर आगे बने में मदद देंगी। इसके उपरान्त राज्यपाल मौर्य ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के राजकीय प्रजनन उद्यान एवं उद्यान सचल दल केंद्र खांड्यूसैंण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में माल्टा का वृक्षारोपण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारी एवं विषय विशेषज्ञ से केंद्र के कार्य प्रगति के बारे में जानकारी ली। जबकि उद्यान में कार्य कर रही महिलाओं से सम्पर्क कर उनका हालचाल जाना। कहा कि इसी तरह संगठित होकर अपने कार्य में व्यवस्थता रखें। रोजमैरी सहित अन्य सगन्ध पादपों की भी जानकारी ली तथा स्थापित कुक्कुट केंद्र का भी निरीक्षण कर तैयार चूजों के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर गढ़वाल आयुक्त शैलेश बगौली, डीआईजी गढ़वाल परिक्षेत्र अजय रौतेला सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Comment